Tuesday, July 28, 2026

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 9/8/2026

          अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 9/8/2026

       =============================================
अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे /भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आज आपका वर्चस्व राजनेतिक, प्रशासनिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में बढ़ेगा/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं व् दुग्ध उत्पादों के विक्रेता, एन जी ओ, लीडर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक 2,11,20,29
आज सेहत व् आहार की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ ज्वर, उक्त रक्त चाप, चर्मरोग आदि से व् क्रोध के कारण परेशानी का अंदेशा है/ अनर्गल वादविवाद से दूर रहिये/ सम्पति से जुडी सौदेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/ शांत चित से दैनिक गतिविधियों पर ही ध्यान केंद्रित कीजिये/


अंक 3,12,21,30
आज सामाजिक व् पारिवारिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ धार्मिक गतिविधियों में रुझान बढ़ेगा/ घर में मांगलिक गतिविधियों के आसार हैं/ कृषक वर्ग, बहु रंगी उत्पादों, ईंधन के विक्रेता, सम्पति के दीर्घ कालीन निवेशक, वास्तु विद व् आर्किटेक्टस आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक 4,13,22,31
दैनिक गतिविधियां सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ नवीनता की कमी खलेगी/ कुछ समय पसंद दीदा गतिविधियों व् सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता, राजनीतिज्ञ, एन जी ओ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/



अंक 5,14,23
सेहत व् आहार के प्रति सजग रहिये/ आज मन की चपलता पर काबू रखिये व् जल्दबाजी और गुस्से में कोई भी निर्णय न लीजिये/ सम्पति स्थानातरण के लिए दिन प्रतिकूल है/ सामाजिक व् राजनेतिक गतिविधियों में आप अग्रणी  रहेंगे/

अंक 6,15,24
सेहत व् आहार की ओर विशेष ध्यान दीजिये/ लम्बे समय से टालते आ रहे स्वास्थ्य परीक्षण को और अधिक स्थगित  करना आपकी परेशानी बड़ा सकता है /संयमित चित से दैनिक क्रिया कलापों पर ध्यान दीजिये व् अनर्गल वादविवाद से दूर रहिये/सम्पति की सौदेबाजी के लिए दिन प्रतिकूल है/


अंक 7,16,25
स्वास्थ्य व् आहार की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ शॉर्ट सर्किट व् आगजनी से होने वाले नुक्सान के प्रति सजग रहिये/ सम्पति स्थांतरण आज स्थगित कर दीजिये/ शांत चित से दैनिक गतिविधियां पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/


अंक 8,17,26
आज आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ धार्मिक गतिविधियों में  मन रमेगा/ राजनेतिक व् प्रशासनिक विवाद आपकी परेशानी का सबब बन सकते हैं/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अपेक्षाकृत कम लाभ प्राप्त कर पाएंगे/


अंक 9,18,27
आज आपकी आर्थिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ वास्तु विद, फ़ोटो जर्नलिस्ट, सम्पति, कृषि  उत्पादों, नवरतन, ईंधन के विक्रेता, फायर ब्रिगेड,सेना आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ धार्मिक् गतिविधियों में मन रमेगा/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 



www. numeropath .com

No comments:

Post a Comment