अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 13/8/2026
=============================================अंक 1,10,19,28
दैनिक गतिविधियां सहजता से पूर्ण कर पाएंगे /आज आपके क्रिया कलापों में नवीनता की कमी रहेगी/ कुछ समय मित्र मंडली की साथ बिताइए व् दिन का आनंद कीजिये/
अंक 2,11,20,29
दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरुप, आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुद्ढ़ रहेगी व् पारिवारिक माहौल भी सुखद रहेगा/ आर्किटेक्टस, साहित्य्कार, सोने व् सम्पति, गृह उपयोगी उत्पादों के विक्रेता, सामाजिक कार्यकर्ता व् स्त्री रोग चिकित्सिक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य आपका साथ देगा/ सामाजिक, व्यवसायिक व् पारिवारिक स्थिति सराहनीय रहेगी /साहित्य्कार, आर्किटेक्टस, सोने व् सम्पति एवं सुनहरी रंग की वस्तुओं के विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
आपकी रूचि आविष्कार, अनुसन्धान, प्रशासनिक नवाचारों आदि में बढ़ेगी/ आप लीक से हट कर कुछ करना पसंद करेंगे/समाज सेवा व् राजनीति के क्षेत्र में भी आप अग्रणी रहेंगे/ आपकी नीतियों को सहज अनुमोदन मिलेगा/ अपने उत्पादों को पेटेंट करवाने हेतु अनुकूल दिन है/
अंक 5,14,23
आज व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ विदेश में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी, साहित्य्कार, शिक्षाविद, स्त्री रोग विषेशज्ञ व् बालरोग चिक्त्सिक, सोने व् सम्पति के विक्रेता, गृह ऋण व् शिक्षा ऋण एजेंट्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आज आपकी पारिवारिक, सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति सुखद रहेगी/ आर्किटेक्टस, साहित्य्कार, सोने, सम्पति व् सुनहरी वस्तुओं के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 7,16,25
दैनिक गतिविधियां निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ आंतरिक सज्जाकार, आर्किटेक्टस, सम्पति, सोने व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, शिक्षाविद आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगें/ साहित्यिक व् सामाजिक दायरा बढ़ेगा/
अंक 8,17,26
आज अहम पर यथासभव काबू रखिये/ प्रशासनिक व् राजनेतिक मतभेद आपकी परेशानी का सबब बन सकते हैं/ साहित्यिक व् सामाजिक गतिविधियों में आपकी रूचि बढ़ेगी/ सोने व् सम्पति के दीर्घ कालीन निवेशक व् सुनहरी वस्तुओं के विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/
अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियाँ सुगमता से पूर्ण कर पाएंगे/ साहित्यिक व् सामाजिक,पारिवारिक गतिविधियां भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप बखूबी निभा पाएंगे/ सोने व् सम्पति के दीर्घ कालीन निवेश के लिए अनुकूल दिन है/
अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक
उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/
रजनी छाबड़ा
वरिष्ठ अंकशास्त्री
www. numeropath .com
No comments:
Post a Comment