अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 15/8/2026
=============================================
अंक 1,10,19,28
आर्थिक नव निवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/ शेयर्स व् लोटरी में न उलझिए/ व्यय से पूर्व बजट निर्धारित कर लीजिये/अपव्यय के कारण सहचर से मनमुटाव का अंदेशा है/ आज प्रेम प्रसंग में आत्मीयता की कमी खलेगी / कुछ अपयश का भी अंदेशा है/ अपने किसी प्रियजन की कमी आज आप बहुत शिद्दत से महसूस करेंगे/
अंक 2,11,20,29
आज सामाजिक व् आर्थिक स्थिति सुदढ़ रहेगी/ डेटिंग के लिए अनुकूल दिन है/ आज आप अपने प्रियजन की सुख सुविधा हेतु सहर्ष व्यय करेंगे/ व्यक्तिगत रखरखाव हेतु समय व् धन जुटा पायेंगे/ प्रेम प्रसंग में मधुरता बढेगी/ कलाकार, कला समीक्षक, सेक्सोलोजिस्ट्स, कास्मेटिकस व् भूरे रंग की वस्तुओं के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे /
अंक 3,12,21,30
आज अपने सीमित आर्थिक संसाधनों से ही काम चला लीजिये, परन्तु किसी से भी उधार न लीजिये/ कुछ असामाजिक तत्व आज आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकते हैं/ प्रेम प्रसंग में मधुरता की कमी होगी /आप अपने किसी प्रियजन की कमी बहुत शिद्दत से महसूस करेंगे /
अंक 4,13,22,31
आज आर्थिक साधनों की कमी के कारण कार्य गति शिथिल होने के आसार हैं/ आर्थिक निवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/ सहचर से अपव्यय के कारण मनमुटाव का अंदेशा है/ अपने किसी प्रियजन की कमी आप रह रह कर महसूस करेंगे/
अंक 5,14,23
आज का दिन सामान्य है/ किसी उल्लेखनीय बदलाव की आशा में न रहिये/ दैनिक निर्धारित लक्ष्य निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय पसंद दीदा गतिविधियों में देने की कोशिश कीजिये/
अंक 6,15,24
आज आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सुदढ़ रहेगी / व्यवसायिक स्थिति सम्मानजनक रहेगी/ फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, भूरे रंग की वस्तुओं, चर्म उत्पादों व् कास्मेटिक के विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ प्रेम प्रसंग में मधुरता बढेगी / आप व्यक्तिगत रखरखाव हेतु समय व् धन पायेंगे/
अंक 7,16,25
आज आप अपने प्रियजन की सुख सुविधा हेतु सहर्ष खुले दिल से व्यय करेंगे/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढेगी/ आर्थिक नवनिवेश के लिए अच्छा दिन है/ चर्म उत्पादों,कास्मेटिक, काफ़ी व् तम्बाकू के विक्रेता, सौन्दर्य विशेषग्य अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे /
अंक 8,17,26
दैनिक निर्धारित लक्ष्य सामान्य रूप से पूर्ण हो पाएंगे / आज आपकी स्थिति में किसी उल्लेखनीय बदलाव के आसार नहीं है/ कुछ समय लंबे समय से टालते आ रहे घरेलू कार्यों में दीजिये /
अंक 9,18,27
आज आपको अपने किसी आत्मीय जन की कमी बहुत शिद्दत से महसूस होगी/ सहचर से आर्थिक कारणों से मनमुटाव का अंदेशा है/ आर्थिक नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/ कुछ अपयश का भी अंदेशा है/ शांत मन से दैनिक दायित्व पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/
No comments:
Post a Comment