अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 2/9/2026 बुधवार =================================================
अंक 1,10,19,28
आज का दिन शांतिप्रद है व् आपके कार्य सहजगति से पूर्ण होंगे/ प्रशासनिक व् सामाजिक गतिविधियों में आप अग्रणी रहेंगे/पर्यटन व् वायु सेवाएं, चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता, एन जी ओ, मीडिया, कलाकार आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
आज आपकी पारिवारिक, व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ एयरलाइन्स व् टूरिज्म सेक्टर, कलाकार, लेखक, अनुवादक, स्त्रीरोग व् बालरोग विशेषज्ञ, फ़िज़ियोथेरेपिस्ट व् मनोवैज्ञानिक, सोने व् चांदी के विक्रेता, इवेंट मैनेजर्स व् कोरिओग्राफर अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
व्यक्तिगत प्रयास सार्थक परिणाम देंगे , परन्तु भाग्य आंशिक रूप से सहायक होगा/ संतान पक्ष की किसी समस्या के चलते व् आकस्मिक आये मेहमानों के कारण, आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में कुछ फेर बदल का अंदेशा है/शिक्षाविद, अनुवादक, एयरलाइन्स, चांदी व् सोने के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
आज व्यक्तिगत प्रयास सफल रहेंगे; भाग्यवश भी आप आंशिक रूप से लाभान्वित होंगे/ अपने उत्पादों को विदेश में पेटेंट करवाने हेतु अनुकूल दिन है/ टूरिज्म सेक्टर, कलाकार, इवेंट मैनेजर्स, मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक, खेल सामग्री व् बालोपयोगी सामग्री के विक्रेता, बैंकर्स व् चार्टर्ड एकाउंटेंट्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज सामान्य परिणाम देंगे, परन्तु आप भग्यानुकूलता से अधिक लाभान्वित होंगे/ निर्यातक, इवेंट मैनेजर्स, नर्सिंग होम्स व् मनोरोग चिकित्सिक, गृह निर्माता, सोने व् गृह उपयोगी उत्पादों के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आंशिक भग्यानुकूलता से आपकी सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति सुखद रहेगी/ आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार, सोने व् एथनिक ज्वेलरी के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 7,16,25
आज जल जनित समस्या से परेशानी हो सकती है/ स्वास्थ्य व पेय जल की शुद्धता की ओर अधिक सचेत रहिये/आपकी पारिवारिक, व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ एयरलाइन्स व् टूरिज्म सेक्टर, कलाकार, लेखक, अनुवादक, स्त्रीरोग व् बालरोग विशेषज्ञ, फ़िज़ियोथेरेपिस्ट व् मनोवैज्ञानिक, सोने व् चांदी के विक्रेता, इवेंट मैनेजर्स व् कोरिओग्राफर अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
व्यक्तिगत प्रयास आज सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे, परन्तु भाग्य आंशिक रूप से सहायक होगा/ आर्किटेक्ट्स, सोने व् सुनहरी रंग की वस्तुओं व् गृह उपयोगी उत्पादों के विक्रेता, साहित्यकार व सामाजिक कार्यकर्ता आज अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ परिवार में आपकी राय का मान होगा/
अंक 9,18,27
दैनिक दायित्व सामान्य रूप से पूर्ण होंगे/ संतान पक्ष् की किसी समस्या से परेशानी हो सकती है; परन्तु धैर्यपूर्वक हल पाने की चेष्टा कीजिये/ आज किसी को भी धन उधार न दीजिये, अन्यथा वसूलते समय परेशानी का अंदेशा है/ सोने , स्टेशनरी व् गृह उपयोगी विक्रेता अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/