Tuesday, July 28, 2026

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 11/8/2026

          अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  11/8/2026

          =============================================
अंक 1,10,19,28

आज का दिन कल्पना की उन्मुक्त उड़ान का दिन है/आप कलात्मक व रचनात्मक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे व दिन भर तरो ताज़ा रहेंगे/आपका रुझान सैर सपाटे व साहसिक समुद्री अभियानों की ओर भी रहेगा/उड्डयन व शिप्पिंग,पर्यटन व होटल विभाग, एयर लाइन्स विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/अनुवादक, मीडिया व कलाकार अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/

अंक 2,11,20,29

आज आपकी कल्पना शक्ति विकसित होगी व कलात्मक गतिविधियों में भागीदारी बढेगी/ परन्तु सेहत व आहार की ओर विशेष  ध्यान दीजिये/पेय जल की शुद्धता पर ख़ास ध्यान दीजिये/आज आग, गर्मी व अनर्गल वाद विवाद  व् सम्पति से जुडी किसी भी न्यायिक प्रक्रिया  से हानि का अंदेशा है/मीडिया,कलाकार व साहित्यकार ग्रह अनुकूलता से लाभान्वित होंगे/


अंक 3,12,21,30

आज का दिन आपको उर्जावान रखेगा व आप रचनात्मक एवं  साहित्यिक गतिविधियों में  बढ़ चढ़ कर भाग लेंगे/चांदी, समुद्री उत्पादो, हस्तनिर्मित कलाकृतियों का निर्यात विशेष लाभ देगा/सोने ,चांदी. मोती व नवरतन का विक्रय लाभ देगा/आज फोटो जर्नलिस्ट, सेना व न्यायपालिका विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ साहसिक समुद्री अभियान आपकी रूचि का केंद्र रहेंगे/आज आध्यात्म की ओर  भी रुझान रहेगा/


अंक 4,13,22,31
आज आपका दिन रोमांचकारी रहेगा/मनोरंजन व सैर सपाटे व साहसिक समुद्री अभियान के अवसर बनेंगे/समुद्री उत्पादों व चांदी का निर्यात लाभ देगा/मीडिया,अनुवादक,कवि व कलाकार विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/दिन शान्तिप्रद है व आज आपकी कलात्मक अभिरुचि विकसित होगी/


अंक 5,14,23

व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी  स्थिति  में  कोई विशेष  बदलाव  नहीं ला पाएंगे/ आज क्रोध पर नियंत्रण रखिये/बेवजह उलझने से आप परेशानी में  उलझ जायेंगे/ आज का दिन कोई नवीनता लिए हुए नहीं है/ दैनिक गतिविधियों  पर ही ध्यान केन्द्रित कीजिये व संयमित मन से काम कीजिये/

अंक 6,15,24

आज व्यक्तिगत स्तर पर कोई भी विशेष उपलब्धि नहीं होगी/ दैनिक क्रियाकलापों पर शांत चित से ध्यान दीजिये/ सम्पति से जुडी कोई भी मुकदमेबाजी आज शुरू न करें/आज गर्मी, आग व वाद विवाद से हानि का अंदेशा है/


अंक 7,16,25

आज आपकी रूचि धर्म व मनोविज्ञान के अध्ययन में विकसित होगी/ धर्म प्रचार के कार्यक्रमों में भी आप भाग लेना पसंद  करेंगे/समुद्री यात्रा के अवसर बनेंगे/चांदी, मोती, सी शेल्स का निर्यात लाभ देगा/आज हवाई यात्रा में  बाधा का अंदेशा है/वायु जनित संक्रमण भी आपके परेशानी का कारण बन सकता है/ एयर ट्रेवल व् पर्वतारोहण में भी बाधा का अंदेशा है/


अंक 8,17,26

दैनिक गतिविधियां सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे /आज मीडिया व् फोटो जर्नलिस्ट अपनी विशिष्ट पहचान कायम कर पाएंगे/सेना व् न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े लोग ग्रह अनुकूलता से लाभान्वित होंगे/नवरतन व् भू उत्पादों का व्यापार अतिरिक्त लाभ देगा/आज आपका मन धार्मिक गतिविधियों में  रमेगा/

अंक 9,18,27

व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे, परन्तु आप आंशिक भाग्य अनुकूलता से लाभान्वित होंगे/आज आध्यात्म में आपकी रूचि रहेगी/तीर्थ यात्रा के अवसर भी बनेंगे/ भू सर्वेक्षक, कृषक वर्ग, नवरतन के व्यपारी विशेष लाभ प्राप्त करेंगे/ सेना व न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े लोगों के लिए विशेष अनुकूल दिन है/ लंबित मुकदमे का फैसला पक्ष में  होगा/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 



www. numeropath .com

No comments:

Post a Comment