Friday, February 24, 2023

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 26/2/2023 रविवार

 

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 26/2/2023 रविवार

अंक १,१०,१९,२८
 आज आपकी प्रशासनिक नीतियों को विरोध का सामना करना पड़ेगा।अहम के टकराव के कारण बुजुर्गों से भी अनबन का अंदेशा है/ वाहन चालन में भी सावधानी बरतिए। आंशिक भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आप राजनैतिक व् सामाजिक सरोकार  की गतिविधियों के क्षेत्र में कुछ पहचान बना पाएंगे/
अंक २,११,२०,२९
 आज आप अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भवन निर्माता, वास्तुविद, हीरे,सोने,वाहनव् पेट्रोल  के व्यापारी, सम्पति निवेशक, पत्रकार, धर्म प्रचारक आज अनुकूल स्थिति में रहेंगे। तीर्थ यात्रा  के अवसर बन सकते हैं/
अंक ३,१२,२१,३०
आज गृहस्थ व व्यवसाय की जिम्मेदारियां प्रभावशाली ढंग से निभ जाएगी। पत्रकार, वास्तुविद, धर्मप्रचारक, ज्योतिषी आज अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे। सोने, वाहन पेट्रोल, सम्पति विक्रेता ,मीडिया व् सर्जन्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक ४,१३,२२,३१
 आज अहम पर नियन्त्रण रखते हुए, विवादास्पद मामलों से दूर रहिए।बुजुर्गों को समुचित सम्मान दीजिये/ वाहन चालन में भी सावधानी बरतिए। आज वाहन न खरीदिये/। दुग्ध उत्पादों  विक्रेता  असुविधाजनक स्थिति में रहेंगे/
अंक ५,१४,२३
.मन की चपलता पर काबू रखने की कोशिश कीजिये /बुजुर्गो व व् अधिकारियों के साथ बहसबाजी आपकी परेशानी बढ़ा  सकती है/ आज वाहन चालन में सर्तकता बरतिए। आंशिक भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप , राजनैतिक व्  सामाजिक  सरोकार की गतिविधियों के क्षेत्र में आप कुछ पहचान बना पाएंगे/
अंक ६,१५,२४
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य से भी आज  आप किसी  विशेष अनुकम्पा की आस में न रहिये/
अंक ७,१६,२५
.आज आप अपनी बात दृढ़ता पूर्वक मनवाने की स्थिति में  रहेंगे/ व्यवसाय  के लिए अनुकूल दिन है। पत्रकार, वास्तुविद, भवन निर्माता, सोने व हीरे के व्यापारी, परिवहन विभाग, सम्पति निवेशक , कॉस्मेटिक सर्जन्स अपेक्षाकृत लाभप्रद स्थिति में रहेंगे।
अंक ८,१७,२६
.आज सामाजिक  सम्मान में वृद्धि होगी। आप अपनी बात दृढतापूर्वक मनवा पाएंगे। ज्योतिष-विद, वास्तुविद, भवन - निर्माता, पत्रकार, वाहन, पेट्रोल , हीरे, शल्य चिकित्सा उपकरणों व सरसों के तेल के व्यापारी, आज लाभप्रद स्थिति में रहेंगे। गृहस्थी व धार्मिक कार्यो में मन लगेगा। राजनैतिक स्तर पर अनर्गल वादविवाद से दूर रहिये/
अंक ९,१८,२७
. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी/ आज आपकी बातों को सुगमता से मान लिया जाएगा। भवन निर्माता, वास्तुविद, वाहन व्यापारी, पत्रकार, प्रकाशक, सोने व हीरे के व्यापारी व परिवहन विभाग, धर्म प्रचारक अनुकूल स्थिति मे रहेंगे।

=================================================================================
अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 
www. numeropath .com