Tuesday, July 28, 2026

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 10/8/2026

          अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  10/8/2026

          =============================================
अंक 1,10,19,28
आज आपकी रूचि राजनेतिक,प्रशासनिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में बढ़ेगी/ आपकी तर्क शक्ति व् बौद्धिक क्षमता से लोग प्रभावित रहेंगे/ पर्यटन व् एयर ट्रेवेल सेक्टर, चांदी व् सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता,कलाकार,मीडिया आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक 2,11,20,29
दैनिक गतिविधियां सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ शांत चित से कुछ समय रचनातमक गतिविधियों, सैर सपाटे व् आमोद प्रमोद में दे पाएंगे/ मीडिया, कलाकार, कवि, अनुवादक ,टूरिज्म व् एयर ट्रेवेल्स सेक्टर, चांदी के विक्रेता व् निर्यातक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक 3,12,21,30
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियां सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता व् निर्यातक, मीडिया, साहित्य् विद , टूरिस्ट गाइड, एयर ट्रेवेल्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/


अंक 4,13,22,31
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/ उच्च अधिकारियों व् राजनेतिक प्रतिद्वंदियों से मतभेद आपकी परेशानी का सबब बन सकते हैं/ मीडिया, कलाकार, टूरिस्ट गाइड, अनुवादक, चांदी के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/



अंक 5,14,23
आज आपकी तर्क शक्ति व् बौद्धिक क्षमता के कारण आपका वर्चस्व बढ़ेगा/ विदेश में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी अपनी पहचान बना पाएंगे /सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता, एन जी ओ,राजनीतिज्ञ अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियां निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिये/


अंक 7,16,25
दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ सामाजिक सरोकार की व् साहित्यिक गतिविधियों व् रचनात्मक  क्रिया कलापों में  मन रमेगा/ चांदी व् हस्त शिल्प उत्पादों के विक्रेता, मीडिया अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/


अंक 8,17,26

आज अपने साथियों की विचारधारा समझने व् उनके साथ सामंजस्य की नीति अपनाने की कोशिश कीजिये/ राजनेतिक व् प्रशासनिक विवाद भी आपकी परेशानी बढ़ा सकते है/ अहम पर काबू  रखने की कोशिश कीजिये/ उपभोग से पूर्व दुग्ध उत्पादों की शुद्धता परख लीजिये/

अंक 9,18,27

आज आपकी स्थिति में  किसी खास बदलाव के आसार नहीं हैं, परन्तु दैनिक गतिविधियां सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/कुल मिला कर दिन शांतिप्रद है/ कुछ समय सामाजिक मेलमिलाप व् अभिरुचियों की तुष्टि में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिए/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 



www. numeropath .com

No comments:

Post a Comment