Saturday, July 25, 2026

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 27/7/2026

         अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  27/7/2026

          =============================================
अंक 1,10,19,28
दैनिक गतिविधियां सहजता  से पूर्ण कर पाएंगे/ आपके  क्रिया कलापों में  कुछ नवीनता रहेगी/ तर्क शक्ति व् बौद्धिक क्षमता मुखर होगी, परन्तु अनर्गल वादविवाद से दूर रहिये/ वाहन चालन में  आज अधिक सतर्कता बरतिये/ चांदी  के विक्रेता, एयर ट्रेवेल्स अधिक अनुकूल स्थिति मे रहेंगे/


अंक 2,11,20,29
आज सेहत व् आहार की ओर अधिक सचेत रहिये/ ज्वर, रक्त विकार या चर्म रोग से परेशानी का अंदेशा है/ सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज शुरू न कीजिये/ धार्मिक गतिविधियों मैं आज आपका रुझान बढ़ेगा/आर्किटेक्टस, मीडिया, प्रकाशक, चांदी, हीरे, पेट्रोल, लोहे, वाहन के  विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक 3,12,21,30
आज व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सम्मानजनक रहेगी/ घर में  मांगलिक गतिविधियों के आसार है/ फ़ोटो जर्नलिस्ट, मीडिया, हीरे, नवरतन, ईंधन, भू उत्पादों के विक्रेता, कृषकवर्ग, भू सर्वेक्षक, सर्जन्स आदि आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/ बुजुर्गों व् उच्च अधिकारियों से वैचारिक मतभेद आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं  /वाहन चालन में  भी अधिक सचेत रहिए/ चांदी व्के कलाकृतियों के विक्रेता व्  कला समीक्षक आज अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
आज मानसिक व् शारीरिक स्वास्थ्य की ओर अधिक सजग रहिये/ अनर्गल वादविवाद व् अहम के टकराव के कारण परेशानी बढ़ सकती है/ सम्पति से जुडी किसी प्रक्रिया व् सौदेबाजी में परेशानी का अंदेशा है/ वाहन चालन में भी अधिक सावधानी बरतिये/

अंक 6,15,24
सेहत व् आहार की ओर  आधिक्  सचेत रहिये/ आज व्यवहार यथासम्भव विनम्र रखिये/ अनर्गल वाद विवाद व् सम्पति से जुडी कोई सौदेबाजी आपको प्रतिकूल परिणाम दे सकते हैं/ आग व् शॉर्ट सर्किट से भी परेशानी का अंदेशा है/


अंक 7,16,25
आज सेहत के प्रति लापरवाही आपकी परेशानी बढ़ा सकती है/ सम्पति से जुडी कोई सौदेबाजी आपकी परेशानी का सबब बन सकती है/ अनर्गल वादविवाद से दूर रहिये/ आज धार्मिक गतिविधियों में रुझान बढ़ेगा/ चांदी, मोती, हीरे, पेट्रोल, वाहन , प्रकाशन सामग्री के विक्रेता आज अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/


अंक 8,17,26
व्यवसायिक व् सामाजिक दायित्व प्रभावी ढंग से निभा पाएंगे/ आपकी राय का मान होगा/ धर्म प्रचारक, मीडिया, प्रकाशक, फ़ोटो जर्नलिस्ट, ईंधन व् वाहन, कृषि भूमि के विक्रेता, सर्जन्स अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/


अंक 9,18,27
सामाजिक व् व्यवसायिक प्रभुत्व बढ़ेगा/ आपकी रूचि आज धार्मिक गतिविधियों,वास्तु परामर्श व् ज्योतिष में  अधिक रहेगी/घर में मांगलिक गतिविधियों के आसार है/ हीरे ,नवरतन ,ईंधन, वाहन, कृषि भूमि के विक्रेता, धर्म गुरु, आर्किटेक्टस, सर्जन्स अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 



www. numeropath .com