Tuesday, July 28, 2026

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 16/8/2026

          अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  16/8/2026

          =============================================
अंक 1,10,19,28
आपकी रूचि सैर सपाटे,आमोद प्रमोद व् रचनातमक गतिविधियों में बढ़ेगी/ राजनेतिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों मैं भी आप अग्रणी रहेंगे/शिपिंग सेक्टर,साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक,मोती, समुद्री उत्पादों  व् एक्वा गार्ड्स के  विक्रेता ,एन जी ओ व् मीडिया आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक 2,11,20,29
आज सेहत की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ जलजनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/ सहज चित से दैनिक गतिविधियां पूर्ण करने की कोशिश कीजिये व् आराम कीजिये/


अंक 3,12,21,30
आज आपकी रूचि कलातमक गतिविधियों व् सैर सपाटे, मनोरंजन में बढ़ेगी/ मर्चेंट नेवी, समुद्री उत्पादों के विक्रेता, तैराकी प्रशिक्षक, जल शुद्धिकरण सयंत्र, सीफ़ूड के विक्रेता, मीडिया, कलाकार व् अनुवादक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक 4,13,22,31
आज आप शांत चित से दिन का आनंद ले पाएंगे/ मनोरंजन व् सैर सपाटे के कार्यक्रम भी बनेंगे/ मीडिया, धर्म प्रचारक, कलाकार, साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक व् शिपिंग व्यवसाय से जुड़े लोग, एक्वा गार्ड्स, नमक,मोती व् सीफ़ूड के विक्रेता विशेष लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/


अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आपके बौद्धिक स्तर से व् तर्क शक्ति से आप अपने मित्रों व् सहयोगियों को प्रभावित कर पाएंगे/ सामाजिक सरोकार की गतिविधियों व् राजनीति में  रूचि बढ़ेगी/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज  आपकी  स्थिति  में कोई  खास बदलाव नहीं ला पायंगे/ दैनिक गतिविधियां निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ शांत मन से दिन का आनंद लीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिये/

अंक 7,16,25
आज कल्पना को उन्मुक्त उड़ान देने के लिए व् रचनातमक गतिविधियों में समय देने के लिए उपयुक्त दिन है/ शिपिंग सेक्टर, तैराकी प्रशिक्षक, गोताखोर ,सीफ़ूड,मोती के विक्रेता, जल शुद्धिकरण सयंत्र, मीडिया, अनुवादक,कवि ,धर्म प्रचारक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक 8,17,26
आज दैनिक गतिविधियां सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/ प्रशासनिक व् राजनेतिक मतभेद व् अनर्गल वादविवाद आज आपकी परेशानी बड़ा सकते हैं/


अंक 9,18,27
आज आपके क्रिया कलापों में  नवीनता की कमी रहेगी, परन्तु दैनिक गतिविधियां निर्बाध पूरी कर पाएंगे/ कुछ समय लम्बे समय से टालते आ रहे सामाजिक मेलमिलाप में  दीजिये/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 



www. numeropath .com

No comments:

Post a Comment