Wednesday, March 4, 2026

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 6/3/2026

    अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 6/3/2026

=============================================
अंक 1,10,19,28
आज आर्थिक संसाधनों की कमी से कार्यगति शिथिल हो सकती है;कुछ अपयश का  भी अंदेशा है / प्रेम प्रसंग में आज आत्मीयता की कमी खलेगी/ भाग्य अनुकूलता से आप राजनैतिक व् सामाजिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों में अग्रणी रहेंगे/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं व् दुग्ध उत्पादों के विक्रेता एवं एन जी ओ अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक 2,11,20,29
आज आर्थिक स्थिति सुद्ढ़ रहेगी व प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढेगी/डेटिंग के लिए अनुकूल दिन है/भूरे रंग की वस्तुओं,चर्म उत्पादों व् कॉस्मेटिक्स के विक्रेता,सौन्दर्य विशेषज्ञ ,फैशन व ग्लेमर की दुनिया से जुड़े लोग व् कला दीर्घा  संचालक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/सम्पति से जुड़ी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज शुरू न कीजिये/



अंक 3,12,21,30
आज अपव्यय के कारण सहचर से अनबन का  अंदेशा है/आर्थिक साधन सीमित होने के कारण आज निर्धारित  लक्ष्य पूर्ण करने मैं कठिनाई आएगी/ नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/  दैनिक क्रिया कलापों पर ही ध्यान केंद्रित कीजिए/


अंक 4,13,22,31
आज आर्थिक तंगी के कारण आप कुछ अनमने रहेंगे व अपव्यय के कारण सहचर से मन मुटाव का अंदेशा है/व्यय से पूर्व बजट निर्धारित करना उचित रहेगा/ कुछ अपयश का भी अंदेशा है/ नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/


अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास  बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से प्रशासनिक व् राजनैतिक गतिविधियों से जुड़े लोग ,सफ़ेद रंग के उत्पादों के विक्रेता व् सामाजिक कार्यकर्ता आज अधिक  अनुकूल स्थितिं  में रहेंगे/ 

अंक 6,15,24
आज आपकी रूचि व्यक्तिगत रख रखाव, आमोद प्रमोद व कलात्मक अभिव्यक्ति में रहेगी/फैशन व ग्लेमर की दुनिया से जुड़े लोग, तम्बाकू, चोकोलेटस, कॉस्मेटिक्स व चर्म उत्पादों के विक्रेता, कलाकार व्  कला दीर्घा संचालक आज विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/सम्पति से जुड़ी कोई भी मुकदमेबाजी आज शुरू न कीजिये/



अंक 7,16,25
आज आर्थिक  व् सामाजिक स्थिति प्रशंसनीय रहेगी/ डेटिंग  व् विवाह प्रस्ताव के लिए अनुकूल दिन है/ फैशन व् ग्लैमर जगत, फिल्म निर्माता, सेक्सोलॉजिस्ट्स,भूरे रंग की वस्तुओं व् लेदर बैग्स के विक्रेता, गिफ्ट सेंटर्स व् काफी पार्लर्स अधिक लाभप्रद स्थिति  में रहेंगे/


अंक 8,17,26
आज  का दिन सामान्य रूप से, बिना किसी विशेष बदलाव के बीतेगा/आध्यात्मिक गतिविधियों व धर्म प्रचार, वास्तु व ज्योतिष में  रूचि विकसित होगी/ ईंधन विक्रेता, सेना व न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े लोग, फोटो जर्नलिस्ट विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/



अंक 9,18,27
आज आर्थिक स्तर पर दिन जोखिमपूर्ण है/कोई भी नवनिवेश स्थगित कर दीजिये/किसी प्रियजन की कमी आज आप बहुत शिद्दत से महसूस करेंगे/धार्मिक अनुशंठानो में  मन रमेगा/सैन्य दल व न्यायपालिका, फोटो जर्नलिस्ट, भू उत्पादों के विक्रेता, कृषक वर्ग, ईंधन विक्रेता आज विशेष लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/



अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com