अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 7/6/2026
=============================================
अंक 1,10,19,28
आज का दिन गतिशील है/भाग्य व् कर्म दोनो ही आपको आशा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ सामाजिक,व्यवसायिक व् राजनैतिक क्षेत्र में आपकी पह्चान बनेंगी/ शिपिंग सेक्टर, पर्यटन व्यवसायी, एक्वा गार्ड्स विक्रेता, मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक, निर्यातक, खिलाडी, इवेंट मैनेजर्स, सीमेंट, मिल्कफूड व् सीफ़ूड, मोती व् चाँदी के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
आज सेहत व् पेयजल एवं वातावरण की शुद्धता की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ जलजनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्र मंडली आज आपको कुछ आकस्मिक लाभ पहुंचा सकते है/ मेहमानों व् बच्चों के साथ व् सैर सपाटे में बिताया गया समय यादगार रहेगा/ खेल सामग्री, म्यूजिक एलबम्स ,पारे, सीमेंट, रेत की विक्रेता, बालरोग विशेषज्ञ व् मनोवैज्ञानिक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
आज कल्पना को उन्मुक्त उड़ान दीजिए/ रचनात्मक गतिविधियों में दिया गया समय सुकून व् पहचान देगा/ जल शुद्धिकरण सयन्त्र, शिपिंग सेक्टर, मर्चेंट नेवी, चाँदी ,मोतीे व् समुद्री उत्पादों के विक्रेता,मीडिया अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ संतान पक्ष की किसी चिंता व् आकस्मिक आये मेहमानों के वजह से आज आप कुछ अव्यवस्थित से रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको अपेक्षाकृत अधिक लाभान्वित करेंगे/ सैर सपाटे, साहसिक समुद्री अभियान, विदेश भ्रमण, सांस्कृतिक ,राजनैतिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में रूचि बढ़ेंगी/ शिपिंग सेक्टर,पर्यटन विभाग,निर्यातक,खिलाड़ी, इवेंट मैनेजर्स, संगीतकार,नर्सिंग होम्स, मनोचिक्त्सिक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 5,14,23
आज आप विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे व् सार्थक परिणाम पाएंगे/ खिलाड़ी ,इवेंट मैनेजर्स, राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता, स्लेटी व् सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता, निर्यातक, मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ अधिक अनुकूल स्थिति में रहेेंगे/ आज अंतरात्मा की पुकार को अनसुना न कीजिये/
अंक 6,15,24
आज का दिन आपके लिए सामान्य है/ व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पायेंगे/ भाग्य से भी आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आशा में न रहिये/ दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ सहज चित से अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहेजने की कोशिश कीजिये/
अंक 7,16,25
आज का दिन गतिशील है व् आपके कर्म और भाग्य दोनों ही आशा से अधिक आपका साथ देंगे/ पोर्ट्स व् शिपिंग सेक्टर, मर्चेंट नेवी ,जलशुद्धिकरण सयंत्र, चांदी, मोतीे, सीफूड के विक्रेता, इवेंट मैनेजर्स, निर्यातक, खिलाडी, संगीतकार, मीडिया, नर्सिंग होम्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ राजनैतिक स्तर पर कुछ अनर्गल वाद विवाद आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अपेक्षाकृत कम लाभ कमा पाएंगे/
अंक 9,18,27
आज दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ आकस्मिक आये मेहमानों व् संतान पक्ष की किसी समस्या के कारण आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में फेरबदल का अंदेशा है /आज किसी को भी उधार न दीजिये/
अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक
उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/
रजनी छाबड़ा
वरिष्ठ अंकशास्त्री