Tuesday, January 16, 2024

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 18/1/2024 गुरुवार

  अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 18/1/2024  गुरुवार


अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई  ख़ास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक दायित्व सामान्य रूप  से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य से भी आज आ प किसी विशेष अनुकम्पा की आस में न रहिये/ कुछ समय अभिरुचियों की तुष्टि व् सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये/
अंक 2,11,20,29
आज सेहत व् आहार की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ सम्पति  से जुडी कोई  न्यायिक  प्रक्रिया या सौदेबाजी व्  अनर्गल वादविवाद भी आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/ मीडिया, प्रकाशक, आर्किटेक्ट्स, सरसों के तेल,  सोने व् गृह उपयोगी उत्पादों के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
व्यक्तिगत प्रयास आज सार्थक परिणाम देंगे व् आप भाग्य अनुकूलता से भी लाभान्वित होंगे/ हीरे, सोने, सम्पति,  वाहन, पेट्रोल, सरसों  कृषि भूमि व्  भू उत्पादों  विक्रेता , सर्जन्स,स्त्रीरोग विशेषज्ञ, मीडिया, प्रकाशक , धर्म प्रचारक, न्यायपालिका  आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सामाजिक व् व्यवसायिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी/ पारिवारिक स्थिति भी सुखद रहेगी/
अंक 4,13,22,31
दैनिक गतिविधियां सामान्य रूप  से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य से आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आस में न रहिये/ दैनिक दायित्व शांत चित से निभाने के बाद,कुछ समय सामाजिक मेलमिलाप व् अभिरुचियों की तुष्टि में दीजिये/
अंक 5,14,23
मानसिक व् शारिरिक स्वास्थ्य की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ सम्पति से जुड़े किसी लंबित वाद या सौदेबाजी से भी आज परेशानी का अंदेशा है/ सर्जरी के लिए दिन प्रतिकूल  है/लेखक,  प्रसूतिगृह, सामाजिक कार्यकर्ता, सोने, सुनहरी रंग की व्  गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, लेखक व्  शिक्षाविद आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक  6,15,24
सेहत व् आहार की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ सम्पति से जुड़े किसी लंबित वाद या सौदेबाजी से भी आज परेशानी का अंदेशा है/ कृषक वर्ग, पावर ग्रिड व् सेना भी आज कुछ प्रतिकूल स्थिति में रहेंगे/  भाग्य अनुकंपा
से मीडिया, प्रकाशक, सुनहरी व्  गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, लेखक व्  शिक्षाविद , प्रसूतिगृह  व स्त्रीरोग चिकित्सिक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 7,16,25
आज सेहत व् आहार की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ सम्पति  से जुडी कोई  न्यायिक  प्रक्रिया या सौदेबाजी व् अनर्गल वादविवाद भी आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/ मीडिया, प्रकाशक, धर्म प्रचारक, ट्रांसपोर्टर्स, आर्किटेक्ट्स, प्रसूतिगृह,  पेट्रोल, वाहन, सरसों के तेल,  सोने व्  हीरे के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी/ मीडिया, प्रकाशक,धर्म प्रचारक, ट्रांसपोर्टर्स, आर्किटेक्ट्स, प्रसूतिगृह पेट्रोल, वाहन, सरसों के तेल, सोने व्  हीरे के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
आज आप दृढ़तापूर्वक निश्चय लेते हुए  अपनी बात मनवाने की  स्थिति में रहेंगे/ व्यक्तिगत प्रयास व्  भाग्य अनुकूलता से भी लाभान्वित होंगे/ मीडिया, प्रकाशक,धर्म प्रचारक , ट्रांसपोर्टर्स, भविष्यवेत्ता, शिक्षाविद,
आर्किटेक्ट्स, प्रसूतिगृह,  पेट्रोल, वाहन, सरसों के तेल, सम्पति, सोने व्  हीरे के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ धार्मिक गतिविधियों में रूचि बढ़ेगी/



अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com