Tuesday, July 28, 2026

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 14/8/2026

          अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  14/8/2026

          =============================================
अंक 1,10,19,28
आज का दिन गतिशीलता से भरपूर है/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्र मंडली आज आपके विशेष सहायक हो सकते है/ बच्चों व् मेहमानों के साथ भी समय खुशनुमा बीतेगा/ आर्थिक संसाधन सीमित होने के कारण आप मनचाहे ढंग से व्यय नहीं कर पाएंगे /नवनिवेश के लिए भी दिन जोखिमपूर्ण है/


अंक 2,11,20,29
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपका आशा से अधिक साथ देंगे/ आप विभिन्न सांस्कृतिक,साहित्यिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे/ प्रेम प्रसंग मैं आत्मीयता बढ़ेगी /डेटिंग के लिए अनुकूल दिन है/ निर्यातक, संगीतकार, खेलजगत ,इवेंट मैनेजर्स, बालरोग व् मनोरोग विशेषज्ञ, सेक्सोलॉजिस्ट्स, मैट्रिमोनियल एजेंसिज, फ़िल्म निर्माता, स्लेटी व् भूरे रंग की वातुओं के विक्रेता, टूरिज्म सेक्टर आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक 3,12,21,30
आज आप आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण कुछ अनमने रहेंगे/ बच्चों की फरमाईशें पूरी करने में असमर्थ रहेंगे/ प्रेमप्रसंग में  भी आज प्रगाढ़ता की कमी महसूस होगी/ सहचर की भावनाओं की अवहेलना न कीजिये/ आज किसी से भी हरगिज़ उधार न लीजिये/ अपने सीमित साधनों से काम चलाईये/


अंक 4,13,22,31
आज मेहमान नवाज़ी में व् बच्चों के साथ बिताया गया समय यादगार रहेगा/ कुछ विरोधी तत्व आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकते है/ चुगलखोरों की अवहेलना कीजिये व् जीवनसंगी की भावनाओं की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ नवनिवेश के लिए दिन प्रतिकूल है/


अंक 5,14,23
आज व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ विदेश में भ्रमण, उच्च अध्ययन ,इवेंट मेनेजमेंट व् निर्यात व्यवसाय विस्तार, खेल स्पर्धा हेतु जाने  के लिए अच्छा दिन है/ अंतरात्मा की पुकार की ओर विशेष ध्यान दीजिये व् अपनी गणनातमक योग्यता पर भी पूरा  भरोसा कीजिये/ बाल रोग चिक्त्सिक, फ़िज़ियोथेरेपिस्ट, मनोवैज्ञानिक,  कोरियोग्राफर्स, इवेंट मेंजर्स, टूरिज्म सेक्टर आज अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपकी आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सुद्ढ़ रहेगी/ प्रेम प्रसंग मेंआत्मीयता बढ़ेगी/ डेटिंग के लिए अनुकूल दिन है/


अंक 7,16,25
आज आप भाग्य व् कर्म दोनों से ही लाभान्वित होंगे/ फैशन व् ग्लेमर जगत, मनोवैज्ञानिक, सेक्सोलॉजिस्ट्स, चर्म उत्पादों, कॉस्मेटिक, चोकोलेट्स व् सॉफ्ट टॉयज़ विक्रेता ,गिफ्ट सेंटर्स, सौंदर्य विशेषज्ञ आज अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/


अंक 8,17,26
आज का दिन आपके लिए सामान्य है/ आपकी गतिविधियों में नवीनता की कमी रहेगी/ दैनिक गतिविधियां सहजता से पूर्ण होने से आप शांत चित रहेंगे/


अंक 9,18,27
आज आर्थिक साधनों की सीमित होने की वजह से आप मेहमानों व् बच्चों पर मनचाहे ढंग से व्यय नहीं कर पाएंगे /सहचर से भी कुछ अनबन का अंदेशा है/ किसी प्रियजन की कमी आप आज बहुत शिद्द्त से महसूस करेंगे/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 



www. numeropath .com

No comments:

Post a Comment