Saturday, July 4, 2026

NUMEROLOGY FOR NEWBORNS ON 5/7/2026& 6/7/2026

  

NUMEROLOGY FOR NEWBORNS ON 5/7/2026 TUESDAY


Kids landing on the stage of world today are endowed with Birth Number 5 and luck Number 4

Persons  born on Number 5 are quick in thoughts and decisions and impulsive in their actions and have keen sense of making money by inventions and new ideas and are generally willing to take risk in all they undertake and have a calculative mind, have a deep sense of rhythm, music, dance. They travel a lot and especially foreign tours suit them better.

 Persons endowed with Luck Number 4 are destined to command the situation on dint of their calculative mind and leadership attributes. They meet with defamation sometimes due to their non traditional thinking and outspokenness.

First year of their life is fine for them and Calendar Year 2026  fetches no  favours for them; it is an adverse year for luck.

To know more about Number 5 and 4, care to view www.numeropath.com
 
 
 

 NUMEROLOGY FOR NEWBORNS ON 6/7/2026 MONDAY


Kids arriving on the stage of world today are bestowed with Birth Number 6 and Luck Number 5

Persons born on Number 6 are extremely magnetic, unyielding and are very determined in carrying out their plans, have aesthetic taste, are fond of rich colours, glamour, painting, music and have a love for literature and lead a luxurious or at least a very comfortable life.

Persons bestowed with Luck Number 5 are destined to be benefitted by their intutions and foreign links. They earn recognition in management activities, music and dance.

First year of their life is neutral and Calendar year 2026 fetches many special favours for them;  it is a bountiful sailing year overall.

To know more about Number 6 and 5, care to view www.numeropath.com

RAJNI CHHABRA

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 5/7/2026

        अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  5/7/2026

    =============================================
अंक 1,10,19,28
आज का दिन हलचल भरा रहेगा व् आप विभिन्न सामाजिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक, राजनैतिक गतिविधियों एवं मेहमाननवाज़ी में व्यस्त रहेंगे/ विदेश में  कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी, सांस्कृतिक व् राजनैतिक शिष्ट मंडल अपनी कार्य शैली व् प्रबंधन क्षमता के दम पर खास पहचान बना पाएंगे/ विदेश में  निर्यात व्यवसाय, भ्रमण, उच्च अध्ययन, खेल व् सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धा हेतु गमन के लिए विशष अनुकूल दिन है/


अंक 2,11,20,29
आज आप उत्साहित चित से विभिन्न सामाजिक व् सांस्कृतिक, साहित्यिक गतिविधियों व् सैर सपाटे का आनंद ले पाएंगे/बच्चों व् मेहमानो के साथ बिताया गया समय यादगार रहेगा/ मनोरोग व् बालरोग चिक्त्सिक, टूरिज्म सेक्टर, ट्रेवेल व् लोन एजेंट्स, मोटर ड्राइविंग स्कूल्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्रमंडली आज आपके खास सहायक हो सकते है/


अंक 3,12,21,30
संतान पक्ष की किसी समस्या से व् आकस्मिक आये मेहमानों के कारण आज आप कुछ अव्यवस्थित से रहेंगे/ पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों मे भी कुछ फेर बदल का अंदेशा है/  शांत चित से दैनिक क्रियाकलाप पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/ आज किसी को भी उधार न दीजिये/


अंक 4,13,22,31
आज आप प्रशासनिक व् प्रबंधन क्षेत्र में कुछ नाम हासिल कर पायेगे/ आपकी रूचि प्रशासनिक नवाचार, अनुसन्धान, आविष्कार, समाज सुधार की ओर बढ़ेगी/ खेलजगत, इवेंट मैनेजर्स, वैज्ञानिक, राजनीतिज्ञ, मनोचिकित्सिक, नर्सिंग होम्स, लोन व् ट्रेवेल सेक्टर, सफ़ेद व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
आज अंतरात्मा की पुकार की ओर विशेष ध्यान  दीजिये व् अपनी गणनात्मक क्षमता का भी भरपूर उपयोग कीजिये/ निर्यात व्यवसाय विस्तार, विदेश में  उच्च अध्ययन, भ्रमण व् सांस्कृतिक एवं खेल स्पर्धा हेतु जाने के लिए विशेष अनुकूल दिन है/सामाजिक सरोकार की व् राजनैतिक गतिविधियों एवं मेहमाननवाज़ी में  भी कुछ समय दे पाएंगे/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आपके प्रयासों में नवीनता की कमी खलेगी/ कुछ समय सामाजिक मेलमिलाप व् अपनी अभिरुचियों के तुष्टि के लिए दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी  खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/


अंक 7,16,25
आज आप उत्साहित चित से दिन का आनंद ले पाएंगे/ बच्चों व् मेहमानों के साथ बिताया गया समय यादगार रहेगा/ टूरिज्म सेक्टर, नर्सिंग होम्स, मनोचिक्त्सिक, निर्यातक व् इवेंट मैनेजर्स, संगीतकार आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/


अंक 8,17,26
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई  उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/राजनैतिक विवादों से दूर रहिये/ बुजुर्गों की भावनाओं की ओर विशेष ध्यान दजिये व् उनकी आशीष पाने की कोशिश कीजिये/


अंक 9,18,27
आज आप कुछ हद तक मानसिक तनावग्रस्त रहेंगे/ आकस्मिक आये मेहमानों व् संतान पक्ष की किसी समस्या के कारण आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम बदलने के आसार हैं/ आज किसी को भी उधार  न दीजिये/ व्यवस्थित चित से दैनिक गतिविधियाँ  पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 



www. numeropath .com