अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 29/9/2026 मंगलवार
=================================================
अंक 1,10,19,28
आज का दिन शांतिप्रद है व् आपके कार्य सहजगति से पूर्ण होंगे/ प्रशासनिक व् सामाजिक गतिविधियों में आप अग्रणी रहेंगे/पर्यटन व् वायु सेवाएं, चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता, एन जी ओ, मीडिया, कलाकार आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
आज अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ ;व्यक्तिगत प्रयास सफल रहेंगे; भाग्य आंशिक रुप से आपका साथ देगा/ सम्पति कोई सौदेबाजी या मुकदमेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/ सोने, चांदी व् गृह उपयोगी विक्रेता , स्त्रीरोग विशेषज्ञ व् आंतरिक सज्जाकार अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
आज व्यक्तिगत प्रयास व् भाग्य दोनों ही आपको सुखद परिणाम देंगे/ पारिवारिक, व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ आपकी राय का मान होगा/ चांदी, सोने व् नवरतन, ईंधन, कृषि उत्पादों व् सम्पति के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार व् न्यायिक पेशे से जुड़े लोग आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
दिन शान्तिप्रद है / दायित्व वहन सहजता से कर पाएंगे/ अनुसन्धान, आविष्कार व् रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोग. कलाकार, अनुवादक, एयर ट्रेवल्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ कुछ समय अभिरुचियों की तुष्टि में दीजिये/
अंक 5,14,23
दैनिक गतिविधियां सामान्य रूप से पूरी कर पाएंगे/ अनर्गल वादविवाद व् सम्पति से जुड़ी कोई न्यायिक प्रक्रिया आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/ सोने व् सुनहरी रंग की वस्तुओं अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 6,15,24
दैनिक दायित्व सामान्य रूप से निभा पाएंगे/ भाग्य आंशिक रूप से साथ देगा/ सम्पति से जुड़ी कोई न्यायिक प्रक्रिया आज आपकी परेशानी का सबब हो सकती है/ साहित्यकार व् आंतरिक सज्जाकार, सोने व् सुनहरी वस्तुओं के लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/
अंक 7,16,25
आज जलजनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/ सम्पति से जुड़ी कोई सौदेबाजी व् मुकदमेबाजी भी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/ सोने व् गृह उपयोगी विक्रेता , स्त्रीरोग विशेषज्ञ व् आंतरिक सज्जाकार अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
दैनिक दायित्व सहजता से निभा पाएंगे/ कृषि भूमि में दीर्घकालीन निवेश हेतु अनुकूल दिन है/ सोने, सम्पति, कृषि उत्पादों के विक्रेता, न्यायिक पेशे से जुड़े लोग व् धर्म प्रचारक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियाँ सुचारु रूप से सम्पन्न होंगी/ सामाजिक , पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी/ आज किसी को भी धन उधार न दीजिये/ संतान के साथ स्नेहशील व्यवहार रखिये/न्यायिक पेशे से जुड़े लोग व् धर्म प्रचारक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
No comments:
Post a Comment