Sunday, September 13, 2026

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 23/9/2026 बुधवार

 अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  23/9/2026 बुधवार 

                      ================================================
अंक 1,10,19,28
आज आपकी प्रबंधन क्षमता व् गणनात्मक योग्यता और  मुखर होगी/ दिन गतिशील है/ प्रशासनिक कारणों से विदेश यात्रा के अवसर बन सकते हैं/ विदेश में  उच्च अध्ययन, निर्यात व्यवसाय विस्तार, खेल व् सांस्कृतिक स्पर्धा हेतु जाने के लिए , राजनैतिक शिष्ट मंडल भेजने के लिए विशेष अनुकूल दिन है/ टूरिज्म सेक्टर, मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ , कोरियोग्राफर्स, खेल सामग्री व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
व्यवसायिक व् सामाजिक दायित्व प्रभावपूर्ण ढंग से पूर्ण कर पाएंगे/ मेहमानों व् बच्चों के साथ बिताया गया समय सार्थक रहेगा/ विदेश में उच्च अध्ययन, निर्यात व्यवसाय विस्तार, इवेंट मैनेजमेंट व् भ्रमण हेतु जाने के लिए उत्तम दिन है/ खेलजगत, टूरिज्म सेक्टर, नर्सिंग होम्स, डे केयर सेंटर्स, मोटर ड्राइविंग स्कूल्स, टूरिज्म सेक्टर व् एयर लाइन्स, मनोवैज्ञानिक, बेंकर्स, लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ डेटिंग व् विवाह प्रस्ताव हेतु अनुकूल दिन है/


अंक 3,12,21,30
आज शांत मन से दैनिक दायित्व पूरे करने की कोशिश कीजिये/ संतान पक्ष की किसी चिंता व् आकस्मिक आये मेहमानों के कारण, आज आप कुछ अनमने व् अव्यवस्थित से रहेंगे/  पूर्वनिर्धारित कार्यक्रमों मैं कुछ फेर बदल के आसार हैं/ आज किसी को भी उधार न दीजिये/ शेयर्स में भी हरगिज़ निवेश न कीजिये/ सहचर की भावनाओं  के प्रति अधिक संवेदनशील रहिये; अपव्यय के कारण कहा -सुनी हो सकती है/



अंक 4,13,22,31

आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको आशा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ विदेश सेवा में  कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी, बेंकर्स, लोन व् ट्रेवल एजेंट्स, सफ़ेद व् स्लेटी रंग की वस्तुओं, खेल सामग्री के विक्रेता व् निर्यातक, मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ, खेलजगत, कोरियोग्राफर्स, राजनीतिज्ञ, प्रशासनिक अधिकारी, टूरिज्म सेक्टर व् होटल उद्यमी आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ जीवन संगी के साथ अपव्यय के कारण कुछ मनमुटाव का अंदेशा है/


अंक 5,14,23
आज विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्रमंडली आपके विशेष सहायक हो सकते हैं/विदेश में  भ्रमण, उच्च अध्ययन, निर्यात व्यवसाय विस्तार, खेल व् सांस्कृतिक स्पर्धा हेतु जाने के लिए, राजनैतिक शिष्ट मंडल भेजने के लिए विशेष अनुकूल दिन है/  मेहमानों व् बच्चों के साथ बिताया गया समय सार्थक रहेगा/ अंतरात्मा की पुकार की ओर ध्यान दीजिये व् अपनी गणनात्मक योग्यता कभी भरपूर इस्तेमाल कीजिये व् प्रशासनिक एवं व्यवसायिक स्तर पर योजनाएं बनाइये/ नर्सिंग होम्स, फीजिओथेरपिस्ट, कोरियोग्राफर्स,  होटल उद्यमी, खेल जगत , प्रशासनिक अधिकारी अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई है बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक दायित्व सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ आपके क्रियाकलापों में  नवीनता की कमी से आज आप  कुछ बोरियत महसूस करेंगे/ कुछ समय सामाजिक मेलमिलाप व् अभिरुचियों की तुष्टि  हेतु दीजिये और अपने आस  पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/ डेटिंग के लिए अनुकूल दिन है/


अंक 7,16,25
आज का दिन हलचल भरा है/ आप विभिन्न व्यवसायिक, सामाजिक व् सांस्कृतिक गतिविधियों मैं दिन भर व्यस्त रहेंगे/ निर्यात व्यवसाय विस्तार,उच्च अध्ययन, भ्रमण व् इवेंट मैनजमेंट हेतु विदेश जाने के लिए अनुकूल दिन है/ वाक इन  इंटरव्यू के लिए उत्तम दिन है/ डेटिंग व् विवाह प्रस्ताव हेतु उत्तम दिन है/ टूरिज्म सेक्टर, बेंकर्स , खेलजगत, संगीत व् नृत्य निर्देशक, स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता, नर्सिंग होम्स, मनोवैज्ञानिक,लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे


अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ आपके क्रियाकलापों में  नवीनता की कमी से आप कुछ अनमने से रहेंगे/ भाग्य से भी आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आस में रहिये/ शांत मन से दैनिक गतिविधियाँ पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/


अंक 9,18,27
आज मानसिक तनाव से बचने की कोशिश कीजिये/ संतान पक्ष की किसी चिंता, आकस्मिक आये मेहमानों व् डूबा हुआ धन न वसूल पाने के कारण आप कुछ अनमने व् अधीर रहेंगे/ पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में  भी कुछ फेर बदल का अंदेशा है/ व्यवस्थित चित से दैनिक गतिविधियाँ पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/ सहचर की भावनाओं के प्रति अधिक सहिष्णु रहिये/ आज किसी से भी धन उधार न लीजिये और न ही उधार दीजिये/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com

No comments:

Post a Comment