अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 26/9/2026 शनिवार
====================================================अंक 1,10,19,28
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये व् बुजुर्गों के साथ वैचारिक सामंजस्य की नीति अपनाइये / वाहन चालन में भी अधिक सतर्क रहिये/ आज सर्जरी के लिए दिन प्रतिकूल है/ भाग्य से भी आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आस में न रहिये/ व्यवस्थित चित से दैनिक दायित्व निर्वहन की चेष्टा कीजिये/
अंक 2,11,20,29
आज आप स्वतन्त्र रूप से निर्णय लेने व् अपनी बात दृढ़तापूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ व्यवसायिक व सामाजिक स्थिति सुद्ढ़ रहेगी/ धार्मिक गतिविधियों, योग ध्यान, ज्योतिष परामर्श आदि की ओर रुझान बढ़ेगा/
हीरे, पेट्रोल, वाहन, लोहे के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, सर्जन्स, मीडिया, प्रकाशक,धर्म गुरु,ट्रांसपोटर्स व् तीर्थ यात्रा एजेंसियां आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति से जुड़ी किसी भी प्रक्रिया से आज कुछ परेशानी का अंदेशा है/
अंक 3,12,21,30
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको अपेक्षाकृत अधिक लाभान्वित करेंगे/ पारिवारिक, व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ आर्किटेक्ट्स, ट्रांसपोर्टर्स, कॉस्मेटिक सर्जन्स, हीरे, नवरतन, पेट्रोल, वाहन, कोयले व् लोहे के विक्रेता, धर्म प्रचारक, फोटो जर्नलिस्ट, सर्जन, आर्किटेक्ट्स मीडिया व् प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ कृषि भूमि में दीर्घ कालीन निवेश हेतु अनुकूल दिन है/
अंक 4,13,22,31
आज अहम के टकराव के कारण बुजुर्गों व् अधिकारियों के साथ वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं/ वाहन चालन मैं आज अधिक सजग रहिये व् वाहन क्रय आज स्थगित कर दीजिये/ मीडिया व् धर्म प्रचारक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 5,14,23
मन की चपलता पर यथासम्भव काबू रखिये/ यातायात नियमों के प्रति सचेत रहिये/ सर्जरी हेतु दिन प्रतिकूल है/अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/ बुजुर्गों की अवहेलना भी आज आपकी परेशानी का सबब हो सकती है/ व्यवस्थित चित से दैनिक गतिविधियाँ पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/ सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया या मुकदमेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/
अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ व्यवस्थित चित से दैनिक गतिविधियाँ पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/ क्रोध व् अनर्गल वाद विवाद आज आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ सम्पति की सौदेबाजी भी आज न कीजिये/
अंक 7,16,25
आज व्यक्तिगत प्रयास बहुत सार्थक परिणाम देंगे व् भाग्य अनुकूलता से भी आप लाभान्वित होगे/ आप स्वतन्त्र रूप से निर्णय लेने व् अपनी बात सहजता से मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ कॉस्मेटिक सर्जन्स, मीडिया, प्रकाशक, हीरे, ,पेट्रोल, वाहन, लोहे, कोयले के विक्रेता , धर्म प्रचारक, ट्रांसपोर्टर्स , मूवर्स व् पैकर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति से कुड़ी कोई प्रक्रिया आज आपकी परेशानी का सबब हो सकती है/
अंक 8,17,26
आज आपका प्रभुत्व सामाजिक व् व्यवसायिक क्षेत्र में बढ़ेगा/ परिवार में भी आपकी राय को सहज अनुमोदन मिलेगा/ मीडिया, प्रकाशक, धर्म गुरु, शोधार्थी, सर्जन्स, आर्किटेक्ट्स, ट्रांसपोर्टर्स, श्याम वर्ण वस्तुओं , हीरे, पेट्रोल व् वाहन के विक्रेता, तीर्थयात्री आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 9,18,27
आज आप अपनी बात दृढ़तापूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे व् स्वतन्त्र रूप से निर्णय ले पाएंगे/ धार्मिक साहित्य के प्रकाशक, मीडिया, फोटो जर्नलिस्ट, सर्जन्स, आर्किटेक्ट्स, योग प्रशिक्षण केंद्र , हीरे, ईंधन व् वाहन के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com में देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक
उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/
रजनी छाबड़ा
वरिष्ठ अंकशास्त्री
www. numeropath .com
No comments:
Post a Comment