अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 20/9/2026
=============================================
अंक 1,10,19,28
आज आप शांत मन से विभिन्न सामाजिक, रचनात्मक गतिविधियों व् आमोद प्रमोद का आनन्द ले पाएंगे/ दैनिक दायित्व भी प्रभावी ढंग से पूर्ण कर पाएंगे/ राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता, एयरलाइन्स, चांदी, कलाकृतियों व् दुग्ध उत्पादों के विक्रेता व् निर्यातक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
आज कल्पना के पंख पसारने व् रचनात्मक गतिविधियों में समय बिताने के लिए विशेष अनुकूल दिन है/ आप दैनिक दायित्व सहजता से निभा पाएंगे/ मीडिया, कवि,अनुवादक, कलाकार, टूरिज्म सेक्टर, एयर ट्रेवल्स , चांदी व् हस्त शिल्प उत्पादों के विक्रेता व् निर्यातक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ विदेश भ्रमण के लिए उत्तम दिन है/
अंक 3,12,21,30
आज आपकी रूचि रचनात्मक, साहित्यिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में बढ़ेगी/ एयर लाइन्स, ट्रेवल एजेंसियां, चांदी व् कलाकृतियों के निर्यातक, कुटीर उद्योगपति, मीडिया, अनुवादक व् टूरिस्ट गाइड, प्रसूतिगृह, ऑर्किटेक्ट, सम्पति विक्रेता, मूवर्स व् पैकर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
आज दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप सन्तुष्ट रहेंगे/ कुछ समय रचनात्मक गतिविधियों, सैर सपाटे, आमोद प्रमोद व सामाजिक मेलमिलाप में दे पाएंगे/ चांदी के विक्रेता व् निर्यातक, कलाकार, एयर ट्रेवेल्स व् टूरिज्म सेक्टर आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ अहम के टकराव के कारण राजनैतिक स्तर पर वैचारिक मतभेद आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/
अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपकी सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति सुखद रहेगी/ सामाजिक कार्यकर्ता, एन जी ओ, सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ मेहमाननवाज़ी में बिताया गया समय यादगार रहेगा/
आज आपकी स्थिति में किसी ख़ास बदलाव के आसार नहीं हैं/ दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे, / कुछ समय सामाजिक मेलमिलाप व् अभिरुचियों की तुष्टि में दे पाएंगे/ आर्किटेक्ट्स, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, सोने, सम्पति व् गृह उपयोगी उत्पादों के विक्रेता आज अपेक्षाकृत लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/
आज सेहत व् आहार के प्रति अधिक सचेत रहिये/ किसी एलर्जी या वायु जनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/ दैनिक दायित्व सामान्य रुप से पूर्ण कर पाएंगे/ आराम कीजिए व् छुट्टी के दिन का लुत्फ़ लीजिये/ आंशिक भाग्यानुकूलता के फलस्वरूप, सामाजिक व् साहित्यिक गतिविधियों के क्षेत्र में कुछ नाम कमा पाएंगे/
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव् नहीं ला पाएंगे/ अहम पर यथासम्भव काबू रखिए / अनर्गल वादविवाद व् राजनैतिक स्तर पर कुछ मतभेद आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/ उपभोग से पूर्व दुग्ध उत्पादों की शुद्धता के प्रति आश्वस्त हो लीजिए /आंशिक भाग्यानुकूलता के फलस्वरूप, सामाजिक व् साहित्यिक गतिविधियों के क्षेत्र में कुछ नाम कमा पाएंगे/ आर्किटेक्ट्स, सोने, सुनहरी रंग की वस्तुओं व् रिहायशी सम्पति के विक्रेता अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय सामाजिक मेलमिलाप व् पसंद दीदा गतिविधियों में बिताइए व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/ आंशिक भाग्यानुकूलता के फलस्वरूप, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, आर्किटेक्ट्स, सोने , सुनहरी रंग की वस्तुओं व् रिहायशी सम्पति के विक्रेता अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
No comments:
Post a Comment