Monday, July 27, 2026

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 7/8/2026

          अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 7/8/2026

         =============================================
अंक 1,10,19,28
आज आपकी रूचि रचनातमक गतिविधियों व् सैर सपाटे में बढ़ेगी, परन्तु आर्थिक संसधान सीमित होने के कारण आप खुल कर व्यय नहीं कर पाएंगे/ शिप्प्पिंग सेक्टर, सीफ़ूड, मोती, चांदी के विक्रेता, कलाकार, मीडिया अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/


अंक 2,11,20,29
आज सेहत व् आहार की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ जलजनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/ शिपिंग सेक्टर व् पोर्ट्स की गतिविधियों से जुड़े लोगों को आज कुछ परेशानी हो सकती है/ भाग्य अनुकूलता से आज आपकी आर्थिक स्थिति सुद्ढ़  होगी/कला के क्षेत्र में  कुछ उपलब्धियां होंगी व् नाम होगा/ प्रेमप्रसंग में आत्मीयता बढ़ेगी/


अंक 3,12,21,30
आज आपका रुझान रचनातमक गतिविधियों व् सैर सपाटे में  बढ़ेगा/ सीफ़ूड, नमक, मोती व् चांदी के विक्रेता, मीडिया, कला समीक्षक, शिपिंग सेक्टर अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ प्रेम प्रसंग में प्रगाढ़ता की कमी महसूस होगी/


अंक 4,13,22,31
कल्पना को उन्मुक्त उड़ान देने के लिया अनुकूल दिन है/ सैर सपाटे, मनोरंजन, रचनातमक गतिविधियों की ओर रुझान बढ़ेगा/ चांदी, मोती, मत्स्य, नमक के विक्रेता व् जल शुद्धिकरण सयन्त्र अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/



अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज सामान्य परिणाम ही दे पायेंगे/ भाग्य वश भी, आज आपकी स्थिति में किसी उल्लेखनीय बदलाव के आसार नहीं हैं/ दैनिक गतिविधियां निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/

अंक 6,15,24
व्यवसायिक व् सामाजिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे /व्यक्तिगत रख रखाव व् अपने प्रियजन की सुख सुविधा हेतु सहर्ष व्यय करेंगे/ चोकोलेट्स, तम्बाकू, कॉस्मेटिकस के विक्रेता व्से क्सोलॉजिस्ट्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 7,16,25
आज भाग्य व्  कर्म दोनों ही आपको आशा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढ़ेगी/ आप व्यक्तिगत रखरखाव व् प्रियजन की सुखसुविधा हेतु सहर्ष व्यय करेंगे/ फैशन व् ग्लेमर जगत, सेक्सोलॉजिस्ट्स, ब्यूटी पार्लर्स, फ़िल्म निर्माता, कला समीक्षक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे


अंक 8,17,26
आज का दिन सामान्य रूप से बीतेगा/ दैनिक गतिविधियां सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/कुछ समय सामाजिक मेलमिलाप व् पसंद दीदा गतिविधियों में दीजिये व् अपने आसपास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिये/


अंक 9,18,27
आज का दिन सामान्य रूप से बीतेगा/ दैनिक गतिविधियां सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/भाग्य से भी आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आशा में न रहिये/ अपने आसपास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिये/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 



www. numeropath .com

No comments:

Post a Comment