Monday, July 27, 2026

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 31/7/2026

         अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  31/7/2026

         =============================================
अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/आर्थिक संसाधनों की कमी से कार्य गति कुछ शिथिल हो सकती है/ कुछ अपयश का भी अंदेशा है/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता की कमी खलेगी/


अंक 2,11,20,29

दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूर्ण हो पाएंगे/निवास व्  व्यवसाय बदलने के लिए अनुकूल दिन है/सामाजिक व् आर्थिक स्थिति सुदढ़ रहेगी/ सोने, सम्पति के विक्रेता व् निवेशक, भूरी व् सुनहरी वस्तुओं के विक्रेता, सौन्दर्य विशेषज्ञ, सेक्सोलोजिस्ट्स ,फैशन व् ग्लेमर की दुनिया से जुड़े लोग, कला दीर्घा संचालक, कलाकार व् मीडिया अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 3,12,21,30

व्यक्तिगत प्रयास आज सामान्य  परिणाम ही दे पाएंगे/सामाजिक व् पारिवारिक  दायित्व आपकी प्राथमिकता रहेंगे/सोने व् सम्पति के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, साहित्यकार आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आप प्रेमप्रसंग में  मधुरता की कमी खलेगी/ कुछ अपयश का भी अंदेशा है/आर्थिक नवनिवेश के लिए दिन प्रतिकूल है/


अंक 4,13,22,31

आज आप लीक से हट कर कुछ करना चाहेंगे/ आपकी रूचि आविष्कार, अनुसन्धान व् प्रशासनिक नवाचारों में  रहेगी/ आपकी प्रशासनिक नीतियों का शुरू में  कुछ विरोध हो सकता है/सफ़ेद रंग की वस्तुओं व् दुग्ध उत्पादों के विक्रेता ,राजनेता व् सामाजिक कार्य कर्ता आज विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23

आज व्यवसायिक  व् सामाजिक दायित्व सहजता से पूर्ण हो पाएंगे/ साहित्यिक दायरा भी बढेगा/गृह निर्माण व् शिक्षा हेतु ऋण लेने व् देने के लिए अनुकूल दिन है/ सोने व् सम्पति के निवेशक व् विक्रेता, गृह उपयोगी सामग्री के विक्रेता विशेष लाभप्रद  स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत  स्तर पर आपके प्रयास सामान्य परिणाम ही देंगे, परन्तु भाग्य अनुकूलता से आपके  सामाजिक व् पारिवारिक दायित्व बखूबी निभ जायेंगे/ सोने व् एथिनिक जेवेलेरी के विक्रेता,आंतरिक सज्जाकार  व् सम्पति निवेशक विशेष लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ साहित्यिक दायरा भी बढेगा/


अंक 7,16,25
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण हो पाएंगी/ फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, साहित्यकार, कला समीक्षक ,आंतरिक सज्जाकार व् गृह निर्माता, सुनहरी व् भूरे रंग की वस्तुओं के विक्रेता विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक 8,17,26
आज प्रशासनिक मतभेद व् बुजुर्गों से कहासुनी आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/अहम पर यथा संभव काबू रखिये/ सामाजिक व् व्यवसायिक क्षेत्र में प्रभुत्व कुछ बढेगा/सोने व् सम्पति के दीर्घ कालीन निवेश के लिए अनुकूल दिन है/


अंक 9,18,27

दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूर्ण हो पाएंगे/सामाजिक व् साहित्यिक दायरा विस्तृत होगा/ मीडिया, फोटो जर्नलिस्ट ,आर्किटेक्ट्स, सोने व् सम्पति के विक्रेता, प्रकाशक व् साहित्यकार अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/



अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 



www. numeropath .com

No comments:

Post a Comment