Monday, July 27, 2026

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 1/8/2026

         अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  1/8/2026

       =============================================
अंक 1,10,19,28
आज आपका प्रशासनिक व् राजनेतिक स्तर पर वर्चस्व बढ़ेगा/आपकी बौद्धिक क्षमता व् तर्क शक्ति मुखर होगी/ ऐसे में कुछ विरोधी तत्व आपसे उलझने की कोशिश कर सकते है/ व्यवहार यथासम्भव विनम्र रखिये /वाहन चालन में  भी आज अधिक सावधानी की ज़रूरत है /एन जी ओ, राजनीतिज्ञ, समाजसेवक, सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29

व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियां सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/आज आपका सामाजिक व् व्यवसायिक प्रभुत्व बढ़ेगा व् आप अपनी बात दृढ़तापूर्वक मनवाने की स्थिति मैं रहेंगे/हीरे, लोहे, पेट्रोल, वाहन के विक्रेता, ट्रांसपोर्टर्स, आर्किटेक्टस व् सर्जन्स, मीडिया एवं प्रकाशक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30

दैनिक गतिविधियां सहजता से पूर्ण कर पाएंगे /भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप आज आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/आपकी राय का मान होगा/ सरसों के तेल, सुनहरी रंग की वस्तुओं, हीरे, पेट्रोल, वाहन के विक्रेता, शल्य चिकित्सिक, ज्योतिषी, वास्तु विद ,धर्म गुरु आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक 4,13,22,31
आज अहम के टकराव के कारण राजनेतिक व् प्रशासनिक क्षेत्र में मतभेद बढ़ सकते हैं/ बुजुर्गों की भावनाओं की ओर  भी अधिक ध्यान दीजिये/ आज वाहन क्रय न कीजिये व् वाहन चालन में अधिक सजग रहिये/


अंक 5,14,23
आज आपकी बौद्धिकता व् तर्क शक्ति प्रखर होगी/ विदेश में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी व् शिष्ट मंडल अपनी कार्य शैली से विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/ दुग्ध उत्पादों व् सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता, एन जी ओ व् राजनेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ वाहन चालन में आज अधिक सतर्कता बरतिये/ मन की चपलता  पर काबू रखिये व् बुजुर्गों को समुचित आदर दीजिये/

अंक 6,15,24
आज का दिन सामान्य रूप से बीतेगा/ दैनिक गतिविधियां निर्बाध पूर्ण होने से आप शांत चित रहेंगे/ कुछ समय पसंददीदा गतिविधियों व् सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिये/


अंक 7,16,25
दैनिक क्रिया कलाप सहजता से पूर्ण कर पाएंगे /भाग्य अनुकूलता से आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुद्ढ़ रहेगी/धार्मिक गतिविधियों में  मन रमेगा/ हीरे, ईंधन, लोहे, वाहन के विक्रेता, ट्रांसपोर्टर्स, आध्यात्म गुरु, मीडिया, प्रकाशक अधिक अनुकल स्थिति में रहेंगे/


अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियां सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप व्यवसायिक व् सामाजिक, धार्मिक गतिविधियां प्रभावी ढंग से पूर्ण हो पाएंगी/ ईंधन व् वाहन विक्रेता, ट्रांसपोर्टर्स, धर्म गुरु, सर्जन्स, मीडिया , जर्नलिस्ट, धार्मिक साहित्य के प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियां सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप व्यवसायिक व् सामाजिक, धार्मिक गतिविधियां प्रभावी ढंग से पूर्ण हो पाएंगी/ ईंधन व् वाहन विक्रेता, ट्रांसपोर्टर्स, धर्म गुरु, सर्जन्स, मीडिया , जर्नलिस्ट, धार्मिक साहित्य के प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 



www. numeropath .com

No comments:

Post a Comment