Monday, July 27, 2026

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 29/7/2026

         अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  29/7/2026

          =============================================
अंक 1,10,19,28

व्यक्तिगत प्रयास आज सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे, परन्तु भाग्य अनुकूलता से आपका सामाजिक व् व्यवसायिक प्रभुत्व बढ़ेगा/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्र आज आपके सहायक सिद्ध होगे/ विदेश में बसे किसी प्रियजन का कोई राहत भरा समाचार आज मिल सकता है/ है/ सफ़ेद व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के व्यापारी, व् दुग्ध उत्पादों के विक्रेता एवं वितरक्, राजनेता व् सामाजिक कर्क्र्ता एवं एन जी ओ, मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक आज  अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज भाग्य व कर्म दोनों ही आपका साथ देंगे/ कुछ बाधित कार्य गति लेंगे/ सांस्कृतिक गतिविधियों, खेल स्पर्धा में भाग लेने हेतु व् विदेश गमन के लिए विशेष अनुकूल दिन है/ वाक इन इंटरव्यू आज अनुकूल परिणाम देंगे/ खेल सामग्री, पारे ,सीमेंट व् बालोपयोगी सामग्री के विक्रेता, मीडिया व्र कलाकार आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक 3,12,21,30
आज आपकी रूचि रचनातमक गतिविधियों में बढ़ेगी/ मीडिया, कलाकार, अनुवादक, आंतरिक सज्जाकार, चांदी के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ संतान पक्ष की किसी चिंता को लेकर आज आप कुछ अनमने से रहेंगे/


अंक 4,13,22,31
आज कल्पना को उन्मुक्त उड़ान देने के लिए उत्तम दिन है/ रचनातमक गतिविधियों, आमोद प्रमोद व् इन डोर गेम्स  के लिए अनुकूल दिन है/ मेहमान नवाज़ी में भी समय यादगार बीतेगा/ नर्सिंग होम्स, मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक व् लोन एजेंसियां अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
दैनिक गतिविधियां सहजता से निभा पाएंगे/व्यक्तिगत प्रयास आज आप् की स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पायेंगे/ आप भाग्य अनुकूलता से लाभान्वित होंगे/ सफ़ेद, सुनहरी व् स्लेटी रंग  की वस्तुओं के विक्रेता,नर्सिंग होम्स, मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक, लोन अजेंट्स , बेन्केर्स व् चार्टर्ड एकाउंटेंट्स अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24

व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य से भी किसी विशेष अनुकम्पा की आशा में न रहिये/ आपकी गतिविधियों में  नवीनता की कमी रहेगी/ कुछ समय पसंद दीदा गतिविधियों में देने की कोशिश कीजिये/

अंक 7,16,25
आज सेहत व् आहार की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ एलेर्जी या वायु जनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/ हवाई यात्रा में भी बढ़ा  का अंदेशा है/ पर्यटन व् उडडयन सेक्टर, इवेंट मैनेजर्स, बैंकर्स व् मनोरोग विशेषज्ञ आज अधिक अनुकल स्थिति में रहेंगे/


अंक 8,17,26

आज व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियां सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ अहम के टकराव के कारण प्रशासनिक व् राजनेतिक स्तर पर कुछ परेशानी का अंदेशा है/ उपभोग से पूर्व दुग्ध उत्पादों की शुद्धता के प्रति अवश्य आश्वस्त हो लीजिए/

अंक 9,18,27

दैनिक गतिविधियां सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ आकस्मिक आये अतिथियों की वजह से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में फेर बदल का अंदेशा है /संतान पक्ष की किसी चिंता से भी आज आप कुछ अनमने से रहेंगे/ आज किसी को भी धन उधार न दीजिये, अन्यथा वसूलते समय परेशानी झेलने के लिए मानसिक रूप से तैयार रहिये/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 



www. numeropath .com

No comments:

Post a Comment