Saturday, August 24, 2024

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 26/8/2024 सोमवार

   


अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 26/8/2024  सोमवार   

अंक 1,10,19,28
आज अहम पर यथासम्भव नियन्त्रण रखिए / बुजुर्गो के दृष्टिकोण  को समझने की कोशिश कीजिए / वाहन चालन में भी अधिक सजग रहिये/  सामजिक कार्यकर्ता, चांदी, कलाकृतियो व् रुपहली  रंग की वस्तुओं के विक्रेता, निर्यातक, होटल उद्यमी व् एयर  ट्रेवल्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सहचर की भावनाओं के प्रति अधिक सहिष्णु रहिए; अपव्यय  के कारण मनमुटाव का अंदेशा है/ नवनिवेश  के  लिए दिन प्रतिकूल है/
अंक 2, 11, 20, 29
आज आप दृढ़तापूर्वक निर्णय लेने व् अपनी बात सहजता से मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ मेहमान नवाज़ी में  व् बच्चों के साथ बिताया गया समय यादगार रहेगा/ चांदी, कलाकृतियों, हीरे, एथनिक जेवेलरी ,वाहन, पेट्रोल,शल्य चिकित्सा उपकरणों के  विक्रेता , निर्यातक, कलाकार, आर्किटेक्ट्स, सेक्सोलॉजिस्ट्स, फैशन व्  ग्लैमर जगत , प्रकाशक, सर्जन्स, धर्म  गुरु, ट्रांसपोर्टर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ डेटिंग व् विवाह प्रस्ताव हेतु अनुकूल दिन है/
अंक 3,12,21,30
आज आपकी व्यवसायिक स्थिति सुद्ढ़ रहेगी/ आपकी राय को सहज अनुमोदन मिलेगा/ आध्यात्मिक गतिविधियों, योग, ज्योतिष, वास्तु परामर्श आदि की ओर रूचि बढ़ेगी/ हीरे, चांदी , पेट्रोल, श्याम वर्ण वस्तुओं के विक्रेता, मीडिया, फोटो जर्नलिस्ट व् प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी/ आर्थिक संसाधन अपेक्षाकृत सीमित रहेंगे/ शेयर्स  में निवेश के लिए दिन प्रतिकूल है/
अंक 4,13,22,31
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/ प्रशासनिक व् राजनैतिक विवादों से यथासम्भव दूर रहिये/ बुजुर्गों की आशीष पाने की कोशिश कीजिये/ वाहन चालन में भी अधिक सतर्क रहिये/आंशिक भाग्यानुकूलता के फलस्वरूप, चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता, अनुवादक व् कवि, एयर लाइन्स व् होटल उद्यमी अपेक्षाकृत अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ 
अंक 5,14,23
मन की चपलता पर यथासम्भव काबू रखिये/ बुजर्गों  की भावनाओं की क़द्र कीजिये/ यातायात नियमों के प्रति भी सचेत रहिये/ वाहन क्रय आज स्थगित कर दीजिये/ अनर्गल वाद विवाद से दूर रहिए/ व्यवस्थित  चित से दैनिक दायित्व निभाने  की कोशिश कीजिये/
अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से  पूर्ण कर पाएंगे; परन्तु आपके प्रयासों में  नवीनता की कमी खलेगी/ कुछ  समय पसंद दीदा गतिविधियों व् सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये/ आंशिक भाग्यानुकूलता के फलस्वरूप, कलाकार, फैशन व् ग्लैमर जगत, सेक्सोलॉजिस्ट्स, भूरे रंग की वस्तुओं व्  एथनिक जेवेलरी के विक्रेता अपेक्षाकृत  अनुकूल स्थिति  में रहेंगे/ 
अंक 7,16,25
आज आपकी सामाजिक व् आर्थिक स्थिति सुखद रहेगी/ आप अपनी बात  सहजता से मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ तीर्थ  यात्रा के अवसर बन सकते हैं/ हीरे, एथनिक जेवेलरी , चर्म  उत्पादों, कास्मेटिकस, वाहन, पेट्रोल, श्याम वर्ण  वस्तुओं के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स व्  सर्जन्स , प्रकाशक व् धर्म प्रचारक आ ज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ डेटिंग व् विवाह प्रस्ताव हेतु अनुकूल दिन है/ 
अंक 8,17,26
आज आपकी व्यवसायिक, पारिवारिक व् सामाजिक  स्थिति सराहनीय रहेगी/ आप अपनी बात दृढ़ता पूर्वक मनवाने की स्थिति में  रहेंगे/ धर्म प्रचारक, मीडिया, धार्मिक साहित्य के प्रकाशक, सर्जन्स, वाहन, पेट्रोल व् हीरे के विक्रेता, ट्रांसपोर्टर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ तीर्थ यात्रा  के अवसर बन  सकते हैं/
अंक 9,18,27
आज आप दृढ़तापूर्वक निर्णय लेते हुए, अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ आज आपकी रुचि ज्योतिष व् वास्तु परामर्श एवं धार्मिक गतिविधियों में  बढ़ेगी/ हीरे, ईंधन के विक्रेता, सर्जन्स, मीडिया व् फोटोजर्नलिस्ट, प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता की कमी खलेगी/ अपव्यय के कारण सहचर से  मनमुटाव हो सकता है/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com में  देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment