Saturday, August 24, 2024

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 25/8/2024 रविवार

   


अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 25/8/2024    रविवार   

अंक 1,10,19,28
आज आपकी रूचि रचनात्मक गतिविधियों, आमोद प्रमोद, सैर सपाटे में  बढ़ेगी, परन्तु वाहन चालन में अधिक सतर्क रहिये/ शिपिंग इन्डस्ट्री,मत्स्य पालक, समुद्री उत्पादों, एक्वा गार्ड्स के विक्रेता, मीडिया व् अनुवादक, बालरोग व् मनोरोग विशेषज्ञ, बालोपयोगी उत्पादों व् खेल सामग्री के विक्रेता, इवेंट मैनेजर्स , व् खेल संवाददाता अपेक्षाकृत  अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आपका सामाजिक प्रभुत्व बढ़ेगा/ राजनैतिक व् सामाजिक सरोकार की गतिवधियों से कुछ पहचान बना पाएंगे/
अंक 2,11,20,29
आज सेहत व पेयजल की शुद्धता के प्रति अधिक सजग रहिये/ जलजनित संक्रमण व् तेज समुद्री हवाओं से आज परेशानी का अंदेशा है/ शांत मन  से दैनिक दायित्व निभाते हुए, कुछ समय पसंद दीदा गतिविधियों में दीजिये/ आंशिक भाग्यानुकूलता से, आज आपकी राय का मान होगा/ कुछ समय मेहमाननवाज़ी में भी दे पाएंगे/ बालरोग व् मनोरोग विशेषज्ञ, बालोपयोगी उत्पादों व् खेल सामग्री के विक्रेता, इवेंट मैनेजर्स व् खेल संवाददाता अपेक्षाकृत  अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
आज आप शांत चित से अपने कारोबारी व् सामाजिक दायित्व बखूबी पूर्ण कर पाएंगे/ अपनी बात सहजता से मनवाने की स्थिति में रहेंगे / शिपिंग सेक्टर, मोती, समुद्री  उत्पादों व् एक्वा गार्ड्स के विक्रेता, मूवर्स व् पैकर्स, मीडिया, प्रकाशक, पत्रकार व् धर्म गुरु विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ संतान पक्ष की किसी समस्या व् आकस्मिक आये मेहमानों के कारण, आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में कुछ फेरबदल का अंदेशा है/
अंक 4,13,22,31
आज आपकी रूचि अनुसन्धान, आविष्कार, शोध कार्यों व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में  बढ़ेगी/आरम्भिक स्तर पर कुछ परेशानी व् विरोध का अंदेशा है/ अहम पर यथासम्भव काबू रखिए / शिपिंग व्यवसाय से जुड़े लोग, धर्म प्रचारक, सीफ़ूड, मिल्कफूड , हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता, जल शुद्धिकरण सयंत्र आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ विदेशी सम्पर्क सूत्रों से कुछ लाभ मिल सकता है/
अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/आंशिक भाग्य अनुकूलता से, आप राजनैतिक व् प्रशासनिक क्षेत्र में  कुछ पहचान बना पाएंगे/ विेदेश सेवा में  कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ बालरोग व् मनोरोग विशेषज्ञ, बालोपयोगी उत्पादों व् खेल सामग्री के विक्रेता, इवेंट मैनेजर्स  व् खेल संवाददाता अपेक्षाकृत अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आपका सामाजिक प्रभुत्व बढ़ेगा/
अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ आज आपकी स्थिति में  किसी विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं, पर कुल मिलाकर दिन शान्तिप्रद है/ कुछ समय पसंददीदा गतिविधियों  व् सामाजिक मेलमिलाप में  दीजिये व्  छुट्टी के दिन का आनंद लीजिये/
अंक 7,16,25
आज आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ कल्पना को उन्मुक्त उड़ान दीजिये;  रचनात्मक व् धर्म ग्रंथों के शोध कार्य में  कुछ पहचान बना पाएंगे/  मोती, सी शैल कलाकृतियों के विक्रेता व् निर्यातक, शिपिंग इंडस्ट्री व् मत्स्य पालक एवं  निर्यातक, मनोरोग व्  बालरोग विशेषज्ञ, इवेंट मैनेजर्स व् होटल उद्यमी आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ आप सहजता से अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे / विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्र मंडली आपको कुछ आकस्मिक लाभ दिला सकते हैं/
अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ धार्मिक गतिविधियों, योग ध्यान में  मन रमेगा/ अहम पर यथासम्भव काबू  रखिये/ राजनैतिक व् व्यवसायिक क्षेत्र में अनर्गल वादविवाद आज आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ सफ़ेद रंग  की  वस्तुओं व् दुग्ध उत्पादों के विक्रेता आज कुछ असुविधाजनक स्थिति में रहेंगे/ व्यवस्थित चित से दैनिक दायित्व निभाने की कोशिश कीजिये/
अंक 9,18,27
व्यक्तिगत  प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य से भी आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आस में न रहिये/ संतान पक्ष की किसी  समस्या व् अचानक आये अतिथियों के कारण, पूर्वनिर्धारित  कुछ फेर बदल का अंदेशा है/ आज किसी को भी धन उधार न दीजिये/ /  दैनिक दायित्व सहजता से निभाते हुए,  कुछ पसंददीदा गतिविधियों में दीजिये  छुट्टी के दिन का आनंद लीजिये/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment