Wednesday, August 12, 2026

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 26/8/2026

          अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  26/8/2026

=============================================
अंक 1,10,19,28
आज अहम के टकराव के कारण उच्च अधिकारियों व् बुजुर्गों के साथ कुछ वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं/ वाहन चालन में  अधिक सावधानी बरतिये व् आज वाहन क्रय स्थगित कर दीजिये/ विदेशी सम्पर्क सूत्र आज आपके सहायक सिद्ध हो सकते हैं/मेहमान नवाज़ी में व् बच्चों के साथ समय सुखद बीतेगा/


अंक 2,11,20,29
आज आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ खेलस्पर्धा व् सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धा में आप विजेता रहेंगे/प्रतियोगी परीक्षा के वांछित परिणाम मिलेंगे/ मनोवैज्ञानिक, बालरोग विशेषज्ञ, धार्मिक साहित्य के प्रकाशक, आध्य़तम गुरु, मीडिया, वास्तुविद, आर्किटेक्टस, कास्मेटिक सर्जन्स, हीरे, पेट्रोल, वाहन के विक्रेता, ट्रान्पोर्टर्स, मूवर्स, टूरिज्म सेक्टर आज अधिक अनुकूल  स्थिति में  रहेंगे/


अंक 3,12,21,30

आज आप अपनी बात मनवाने की स्थिति में  रहेंगे/ सन्तान पक्ष  की किसी चिंता को लेकर जो असमंजस की स्थिति चल रही है, उस से उबरने के लिए दृढ़ता पूर्वक निर्णय लीजिये/ आज व्यवसायिक स्थिति सुद्ढ़ रहेगी/ धार्मिक गतिविधियों, वास्तु परामर्श व् ज्योतिष की ओर रुझान बढ़ेगा/ सर्जन्स, धर्म प्रचारक, पेट्रोल, वाहन, लोहे, हीरे के विक्रेता, मीडिया आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31

आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/ बुजुर्गों व् उच्च अधिकारियों के साथ सामंजस्य की नीति अपनाईये/ यातायात नियमों की अवहेलना आपकी परेशानी का सबब बन सकती है/ आज वाहन क्रय भी स्थगित कर दीजिये/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्र मंडली आज आपके मददगार हो सकते हैं/


अंक 5,14,23
आज अंतरात्मा की पुकार को अनसुना मत कीजिये/ अपनी गणनातमक क्षमता का भी भरपूर उपयोग कीजिये/ मन की चपलता पर काबू रखिये व् वाहन चालन में आज विशेष सतर्कता बरतिये/ वाहन क्रय आज स्थगित कर दीजिये/ खेलसामग्री, सीमेंट व् पारे के विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24

आज व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियां सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय पसंद दीदा गतिविधियों में दीजिये/

अंक 7,16,25

आज व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति प्रशंसनीय रहेगी/ आपकी राय का मान होगा/ धर्म गुरु, योग ध्यान केंद्र, मीडिया, हीरे, लोहे, पेट्रोल, वाहन, सीमेंट, पारे, खेलसामग्री के विक्रेता, सर्जन्स, इवेंट मेनेजर्स, प्रसूति गृह आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ आज विदेश गमन के लिए व् तीर्थ यात्रा के लिए अनुकूल दिन है/


अंक 8,17,26
आज आपकी सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ आप निर्धारित लक्ष्य प्रभावी ढंग से पूर्ण कर पाएंगे/ धर्म प्रचारक, वास्तु विद, ज्योतिषी, हीरे, पेट्रोल, वाहन, लोहे, कोयले के विक्रेता, ट्रांसपोर्ट्स, सर्जन्स, मीडिया अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक 9,18,27
व्यवसायिक दायित्व आपकी प्राथमिकता रहेंगे/ संतान पक्ष की किसी चिंता से तनाव ग्रस्त होने की वजह से आप कुछ असमंजस की स्थिति मैं रहेंगे/ परन्तु दृढतपर्वक हल पाने की कोशिश कीजिए, सफल रहेंगे/ धार्मिक गतिविधियों में  रुझान बढ़ेगा/ ईंधन विक्रेता, सर्जन्स, मीडिया, फ़ोटो जर्नलिस्ट, धर्म गुरु अधिक् अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आज किसी को भी उधार मत दीजिये/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 



www. numeropath .com

No comments:

Post a Comment