अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 24/8/2026
=============================================
अंक 1,10,19,28
आज आपकी रूचि सैर सपाटे व् आमोद प्रमोद में बढ़ेगी; परन्तु आर्थिक संसाधनों के सीमित होने के कारण, आप मनचाहे ढंग से व्यय नहीं कर पाएंगे/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता की कमी रहेगी/ कुछ अपयश का भी अंदेशा है/ मीडिया, टूरिस्ट गाइड, अनुवादक, चांदी के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/
अंक 2,11,20,29
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आप पर विशेष मेहरबान रहेंगे/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढ़ेगी/ डेटिंग के लिए व् विवाह प्रस्ताव के लिए अनुकूल दिन है/ फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, चांदी, कास्मेटिक, चोकोलेट्स, तम्बाकू, चर्म उत्पादों के विक्रेता व् निर्यातक, मीडिया, कलाकार व् कला समीक्षक, सेक्सोलॉजिस्ट अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
कल्पना की उन्मुक्त उड़ान के लिए उपयुक्त दिन है/ मीडिया, अनुवादक, कलाकार, पर्यटन सेक्टर व् एयर ट्रेवेलस, चांदी के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/ नवनिवेश के लिए दिन प्रतिकूल है/ आर्थिक स्तर पर दिन जोखिमपूर्ण है; शेयर्स में हरगिज़ निवेश न कीजिये/
अंक 4,13,22,31
आज व्यय से पूर्व बजट अवश्य निर्धारित कर लीजिये/ अपव्यय के कारण सहचर से अनबन का अंदेशा है/ अपयश भी हो सकता है/ प्रेमप्रसंग में आज आत्मीयता की कमी खलेगी/ कुछ समय रचनातमक गतिविधियो व् सैर सपाटे में दीजिये/मीडिया, चांदी के विक्रेता व् एयर ट्रेवेल सेक्टर अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 5,14,23
आज व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियां सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/कुछ समय पसंददीदा गतिविधियों व् सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये/
अंक 6,15,24
आज आपकी आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ आप व्यक्तिगत रख रखाव व् परिवार के सदस्यों की सुख सुविधा हेतु खुले दिल से व्यय कर पाएंगे/ फैशन व् ग्लेमर जगत, फ़िल्म निर्माता, कलाकार, आर्ट गेलेरी संचालक, भूरे रंग की वस्तुओं के विक्रेता, कॉफ़ी पार्लर्स अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/
अंक 7,16,25
आज व्यवसायिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ आर्थिक व् सामाजिक स्थिति प्रशंसनीय रहेगी/ कवि, अनुवादक, मीडिया, चांदी, भूरे रंग की वस्तुओं के विक्रेता, कलाकार, सेक्सोलॉजिस्ट्स, सौंदर्य विषेशज्ञ अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ डेटिंग के लिए अनुकूल दिन है/
अंक 8,17,26
आज का दिन आपके लिए सामान्य है/ दैनिक गतिविधियां सहजता से पूर्ण होने से आप शांत चित रहेंगे/कुछ समय सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये और अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/
अंक 9,18,27
आज आपको अपने किसी प्रियजन की कमी बहुत शिद्द्त से महसूस होगी/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता की कमी खलेगी/ बचते बचते भी सहचर के साथ अनबन व् मन मुटाव का अंदेशा है/ कुछ विरोधी तत्व भी आज आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकते है/ नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/
No comments:
Post a Comment