अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 22/8/2026
=============================================
अंक 1,10,19,28
व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व आपकी प्राथमिकता रहेंगे/ साहित्य सृजन व् शिक्षा के क्षेत्र में भी पहचान बना पाएंगे/ सोने व् सम्पति के दीर्घ कालीन निवेशक, आर्किटेक्टस, प्रकाशक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
आज आप अपनी बात दृढ़तापूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/मीडिया, आर्किटेक्टस, कॉस्मेटिक सर्जन्स, हीरे, पेट्रोल व् वाहन के विक्रेता, धर्म प्रचारक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
दैनिक गतिविधियां निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे/ धार्मिक क्रियाकलापों व् तीर्थ यात्रा की ओर रुझान रहेगा/ जर्नलिस्ट, आर्किटेक्टस, सर्जन्स, पेट्रोल, वाहन व् हीरे के विक्रेता, धार्मिक साहित्य के प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
आज आपकी रूचि लीक से हट कर कुछ कर गुजरने में रहेगी/ आविष्कार, अनुसन्धान व् प्रशासनिक नवाचारों की ओर रुझान बढ़ेगा/ दुग्ध उत्पादों व् सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता, एन जी ओ, समाज सेवक, राजनीतिज्ञ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ बुजुर्गों से अनर्गल वादविवाद आपकी परेशानी बढ़ा सकता है/ वाहन चालन में भी आज अधिक सजगता की आवश्यकता है/
अंक 5,14,23
आज आपकी रूचि सामाजिक सरोकार की, प्रशासनिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में बढ़ेगी/ परन्तु व्यवहार विनम्र रखिये व् अनर्गल वादविवाद से दूर रहिये/ वाहन चालन में अधिक सावधानी बरतिये व् यातायात नियमों की अवहेलना न कीजिये/
अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधिया निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ आज आपकी स्थिति में किसी उल्लेखनीय बदलाव के आसार नहीं हैं/ कुछ समय सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/
अंक 7,16,25
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ धार्मिक साहित्य व् दर्शनशास्त्र, पत्रकारिता में आपकी रूचि बढ़ेगी/ हीरे, पेट्रोल, वाहन ,शल्य चिकित्सा उपकरणों के विक्रेता, ट्रांसपोर्टर्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/ उच्च अधिकारियों व् बुजुर्गों से वैचारिक मतभेद आपकी परेशानी बढ़ा सकते है/ किसी की भी धार्मिक भावनाओं को आहत न होने दीजिये/ आज आपकी रूचि धर्म प्रचार, तीर्थ यात्रा, वास्तु परामर्श में बढ़ेगी/ पेट्रोल, लोहे, हीरे, वाहन के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 9,18,27
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/ उच्च अधिकारियों व् बुजुर्गों से वैचारिक मतभेद आपकी परेशानी बढ़ा सकते है/ किसी की भी धार्मिक भावनाओं को आहत न होने दीजिये/ आज आपकी रूचि धर्म प्रचार, तीर्थ यात्रा, वास्तु परामर्श में बढ़ेगी/ पेट्रोल, लोहे, हीरे, वाहन के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
No comments:
Post a Comment