Monday, August 26, 2024

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 28/8/2024 बुधवार

   


अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  28/8/2024   बुधवार 

अंक 1,10,19,28
अपनी प्रबंधन व् प्रशासनिक क्षमता के आधार पर आप व्यवसायिक व सामाजिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ एन ज़ी ओ, राजनीतिज्ञ, एयर ट्रेवल्स, टूरिज्म  सेक्टर, दुग्ध उत्पादों, खेल सामग्री, बालोपयोगी उत्पादों, चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता, मीडिया, मनोवैज्ञानिक व् खेल  समीक्षक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ विदेश गमन हेतु अनुकूल दिन  है/ बुजुर्गों व् यातायात नियमों की अवहेलना आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/
अंक 2,11,20,29
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ शांत  मन से रचनात्मक गतिविधियों  के लिए समय  पाएंगे/ आप आंशिक भाग्य अनुकूलता से लाभान्वित होंगे/ मनोरोग व बालरोग विशेषज्ञ, सर्जन्स, बेंकर्स, खेल समीक्षक, धर्म प्रचारक, आर्किटेक्ट्स, मूवर्स व् पैकर्स, बालोपयोगी वस्तुओं व् खेल सामग्री, हीरे, वाहन, पेट्रोल व् शल्य चिकित्सा उपकरणों के विक्रेता  अपेक्षाकृत अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
 अंक 3,12,21,30
दैनिक दायित्व निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ भाग्य अनुकूलता से कुछ बाधित कार्य गति लेंगे / आप सहजता  अपनी बात मनवाने की स्थिति में  रहेंगे/ सर्जन्स, धर्म गुरु, जर्नलिस्ट, साहित्यकार, प्रकाशक, हस्तशिल्प उत्पादों, वाहन, ईंधन  एवं हीरे के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स व् ट्रांसपोर्टर्स अधिक अनुकूल स्थिति  में रहेंगे/ संतान पक्ष की किसी समस्या से आप व्यथित हो सकते हैं/
अंक 4,13,22,31
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये; अन्यथा प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर अनर्गल वादविवाद आज आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/  होटल व्यवसाय से जुड़े लोग, मीडिया, इवेंट मैनेजर्स , बाल रोग व मनोरोग चिकित्सिक, टूरिज्म  सेक्टर आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ वाहन चालन में अधिक सतर्क रहिये/ बुजुर्गों के साथ समन्वय की नीति अपनाईये/
अंक 5,14,23
आज प्रशासनिक व् प्रबंधन गतिविधियों व् राजनैतिक क्षेत्र में आप अग्रणी रहेंगे/ विदेश सेवा में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी, एन  जी ओ , स्लेटी व्  सफ़ेद रंग की वस्तुओं,खेल सामग्री  बालोपयोगी उत्पादों के विक्रेता आज अधिक सुखद स्थिति में रहेंगे/ मेहमाननवाज़ी में व् बच्चों के साथ बिताया गया समय सुखद रहेगा/ बुजुर्गों के साथ समन्वय की नीति अपनाईये/  वाहन चालन में अधिक सतर्क रहिये/
अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य से भी आज आप किसी विशेष बदलाव की आशा में न रहिये/ संयमित चित से दैनिक गतिविधियाँ पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/ कुल मिला कर दिन सामान्य है/ कुछ समय पसंददीदा गतिविधियों व् सामजिक मेलमिलाप में दीजिये/
अंक 7,16,25
व्यक्तिगत प्रयास आज सामान्य परिणाम देंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपके कुछ बाधित कार्य गति लेंगे/ रचनात्मक गतिविधियों मैं भी कुछ समय दे पाएंगे/ मेहमाननवाज़ी व् सैर सपाटे में समय दे पाएंगे/ वायुजनित संक्रमण से  परेशानी का  अंदेशा है/ मनोवैज्ञानिक, नर्सिंग होम्स, इवेंट मैनेजर्स, बैंकर्स ,निर्यातक  व् विदेश ट्रेवल एजेंट्स अपेक्षाकृत अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी/
अंक 8,17,26
आज अहम के टकराव के कारण, प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर उलझने बढ़ सकती हैं/ अनर्गल वादविवाद  यथासंभव दूर रहिये/ उपभोग से पूर्व, दुग्ध उत्पादों की शुद्धता  के प्रति भी आश्वस्त हो लीजिये/ आंशिक भाग्यानुकूलता के फलस्वरूप, आप विरोध के बावजूद, आप अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/सर्जन्स, धर्म गुरु, जर्नलिस्ट, साहित्यकार, प्रकाशक, हस्तशिल्प उत्पादों, वाहन, ईंधन  एवं हीरे के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स व् ट्रांसपोर्टर्स अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ 
अंक 9,18,27
 दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ आपकी व्यवसायिक व सामाजिक स्थिति सामान्य रहेगी/ आकस्मिक आये मेहमानों व् संतान पक्ष की किसी चिंता से पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में कुछ फेर बदल का अंदेशा है/ आज किसी को भी धन उधार न दीजिये/ योग ध्यान व् धार्मिक गतिविधियों में कुछ समय दे पाएंगे/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment