Wednesday, August 28, 2024

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 30/8/2024 शुक्रवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 30/8/2024 शुक्रवार 
==================================================
अंक 1,10,19,28

आज व्यक्तिगत स्तर पर आपके प्रयास सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे,परन्तु आर्थिक संसाधनों की कमी के बावजूद,आपके निर्धारित लक्ष्य निर्बाध पूरे हो पाएंगे/ आर्थिक नव निवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/शेयर्स  में हरगिज़ निवेश न कीजिये/ आज अपव्यय के कारण सहचर से मनमुटाव का अंदेशा है/आप आमोद प्रमोद व् सैर सपाटे में  कुछ समय दे पाएंगे/ राजनैतिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों के क्षेत्र में कुछ पहचान बना पाएंगे/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं व् दुग्ध उत्पादों के विक्रेता अपेक्षाकृत लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज पारिवारिक,सामाजिक,व्यवसायिक दायित्व सहजता से निभ जायेंगे/ गृह निर्माण,घर व् आफिस की आंतरिक सज्जा, साहित्य सृजन, समाज सेवा हेतु अनुकूल दिन है/ सोने, सम्पति, सुनहरी व् भूरे रंग की वस्तुओं के विक्रेता, फैशन व् ग्लेमर जगत, कला समीक्षक, प्रसूतिगृह  व् सेक्सोलॉजिस्ट्स विशेष लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/आर्थिक स्थिति सुदढ़ रहेगी/


अंक 3,12,21,30
आज पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व आपकी प्राथमिकता रहेंगे/अपनी साहित्यिक व् रचनात्मक अ भिरुचियों की तुष्टि के लिए कुछ समय दे पाएंगे/ सोने, सम्पति व् गृह उपयोगी उत्पादों के विक्रेता, लेखक, आर्किटेक्ट्स व् स्त्रीरोग विशेषज्ञ  विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ शेयर्स में  निवेश न कीजिये/ सहचर की भावनाओं के प्रति अधिक सहिष्णु रहिये/


अंक 4,13,22,31
आज व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में  कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/आर्थिक नव निवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/ कुछ विरोधी तत्व आपकी सामाजिक व् राजनैतिक  छवि धूमिल करने की चेष्टा कर सकते है/आज 
प्रेम प्रसंग में आत्मीयता  की कमी खलेगी/ सहचर की भावनाओं के प्रति अधिक सहिष्णु रहने की चेष्टा कीजिये/

अंक 5,14,23
आज पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व सहजता से निभ जायेंगे/ सोने व् सम्पति में दीर्घ कालीन निवेश कीजिये/साहित्य व् सामाजिक सृजन सरोकार की गतिविधियों में भी आप कुछ समय दे पाएंगे/गृह निर्माण व् शिक्षा हेतु ऋण लेने व् देने के लिए अनुकूल दिन है/ प्रशासनिक व् प्रबंधन क्षेत्र में आज आप खास पहचान बना पाएंगे/

अंक 6,15,24

आज सामाजिक व् आर्थिक स्थिति प्रतिष्ठापूर्ण रहेगी/ पारिवारिक व् व्यवसायिक मसलों में  आपकी राय का मान होगा/ आंतरिक सज्जाकार, कलाकार, कला समीक्षक, साहित्यकार, समाज सेवी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/ सोने, सम्पति, कॉस्मेटिक्स, सुनहरी व् भूरे रंग की वस्तुओं के विक्रेता, सेक्सोलोजिस्ट व् सौन्दर्य विशेषज्ञ , फैशन व् ग्लेमर जगत वि शेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ डेटिंग व् विवाह प्रस्ताव हेतु अनुकूल दिन है/


अंक 7,16,25
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपका साथ देंगे/ सामाजिक,आर्थिक व् व्यवसायिक स्थिति सुदढ़ रहेगी/सोने, एथिनिक जेवेलेरी, सम्पति, तम्बाकू, चर्म उत्पादों , कॉफी व् चॉकलेट्स  के विक्रेता, फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, साहित्यकार, स्त्री रोग चिकित्सिक व् सेक्सोलॉजिस्ट्स  विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/


अंक 8,17,26
आज आप अपनी अथक मेहनत से पारिवारिक व् सामाजिक स्तर पर प्रतिष्ठित रहेंगे/आर्किटेक्ट्स ,साहित्यकार, मीडिया, प्रकाशक,सोने व् सम्पति के विक्रेता विशेष लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/व्यवसायिक मामलों में  भी आपकी राय का मान होगा/ अहम के टकराव के कारण राजनैतिक व् प्रशासनिक स्तर पर उलझने बढ़ सकती हैं/ 


अंक 9,18,27
आप् पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ आर्थिक संसाधनों की कमी के बावजूद आपकी दिनचर्या बाधित नहीं होगी/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता की कमी खलेगी/ आज अपने किसी आत्मीय जन को बहुत याद करेंगे व् रह रह कर उसकी कमी महसूस होगी/ सोने, सम्पति व् गृह उपयोगी उत्पादों के विक्रेता, प्रसूतिगृह, साहित्यकार व् आर्किटेक्ट्स अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति रहेंगे/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 



www. numeropath .com

No comments:

Post a Comment