Wednesday, August 14, 2024

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 14/8/2024 बुधवार

    


अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  14/8/2024  बुधवार   

अंक 1,10,19,28
आज का दिन गतिशील है; कुछ बाधित कार्य पूर्ण होने के आसार हैं/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्रमंडली आज आपके विशेष सहायक हो सकते हैं/ टूरिज्म सेक्टर, एयर ट्रेवल्स, खेल संवाद दाता, मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ, निर्यातक, कोरियोग्राफर्स, स्लेटी व् रुपहली  रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अधिकअनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ विदेश में  सांस्कृतिक व् खेल स्पर्धा, उच्च अध्ययन व् भ्रमण हेतु जाने के लिए विशेष अनुकूल दिन है/ शेयर्स में निवेश के लिए दिन प्रतिकूल है/ आज सहचर से कुछ मनमुटाव  का अंदेशा है/
अंक 2,11,20,29
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको आशा से अधिक लाभ देंगे/ मेहमाननवाज़ी में व् बच्चों के साथ बिताया गया समय यादगार रहेगा/ नर्सिग होम्स, मनोचिकित्सिक, फिजियोथेरपिस्ट, स्त्रीरोग विशेषज्ञ , खेलजगत, इवेंट मैनेजर्स, बैंकर्स, लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स, पर्यटन व् उड्डयन विभाग, इस्पात, सीमेंट, पारे, बालोपयोगी उत्पादों व् खेल सामग्री के   विक्रेता व् निर्यातक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ 
अंक 3,12,21,30
संतान पक्ष की किसी चिंता व् आकस्मिक आये मेहमानों की वजह से आज आप कुछ अव्यवस्थित से रहेंगे/ शांत चित से स्थिति सँभालने की कोशिश कीजिये/ आंशिक भग्यानुकूलता के फलस्वरूप, आर्किटेक्ट्स, साहित्यकार, स्त्रीरोग विषेशज्ञ , सोने व् सम्पति के निवेशक अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
आप अपनी प्रबंधन क्षमता के आधार पर व्यवसायिक व् प्रशासनिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ विदेश सेवा में  कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी व् राजनैतिक शिष्ट दल अपनी खास पहचान बना पाएंगे/ स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता, टूरिज्म सेक्टर व् निर्यातक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ मेहमानों व् मित्रों के साथ बिताया गया समय सुखद रहेगा/
अंक 5,14,23
अंतरात्मा की पुकार सुनते हुए आज आप जो भी निर्णय लेंगे, सही सिद्ध होंगे/ अपनी प्रबन्धन व् गणनात्मक योग्यता का भी भरपूर उपयोग कीजिए / विदेश में उच्च अध्ययन ,सांस्कृतिक प्रस्तुति व् निर्यात व्यवसाय विस्तार हेतु जाने के लिए अनुकूल दिन हैं/ बालरोग व् मनोरोग विशेषज्ञ, फ़िज़ियोथेरेपिस्ट, प्रसूतिगृह, खेल जगत, निर्यातक, बैंकर्स,  गृह  शिक्षा ऋण एजेंट्स  व् होटल उद्यमी आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ शांत मन से दैनिक दायित्व निभाने के बाद, कुछ समय अभिरुचियों की तुष्टि व् सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये/ आंशिक भाग्यानुकूलता से आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार, होटल उद्यमी, प्रसूतिगृह, सोने व  सम्पति  के विक्रेता अधिक अनुकूल  स्थिति में रहेंगे/
अंक 7, 16, 25  
आज का दिन गतिशील है/ व्यवसायिक कारणों से यात्रा भी सम्भव है/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्र मंडली आपके मददगार हो सकते हैं/ निर्यातक, मनोरोग व बालरोग चिक्त्सिक, संगीत व् नृत्य निर्देशक, सीमेंट, पारे, खेल सामग्री , गृह उपयोगी उत्पादों, सीमेंट व  इस्पात के विक्रेता ,बेंकर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे, परन्तु आपके क्रिया कलापों  में नवीनता की कमी से आप बोरियत महसूस करेंगे/कुछ समय पसंद दीदा गतिविधियों व् सामाजिक मेलजोल में दीजिए व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिये/ साहित्यकार, स्त्रीरोग विषेशज्ञ, सोने व् सम्पति के विक्रेता अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 9,18,27
आज आकस्मिक आये अतिथियों व् संतान पक्ष की किसी समस्या के कारण, पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में फेर बदल का अंदेशा है/ आप कुछ असमंजस की स्थिति में रहेंगे/ आज आप किसी को भी धन उधार न दीजिये, अन्यथा वसूलते समय बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ेगा/ शांत मन से दैनिक दायित्व पूरे करने की कोशिश कीजिये/ आप कुछ समय साहित्यिक व् पारिवारिक गतिविधियों  में दे पाएंगे/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment