Saturday, July 4, 2026

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 6/7/2026

       अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 6/7/2026

=============================================
अंक 1,10,19,28
 आज आर्थिक नवनिवेश के लिए दिन जोखिम पूर्ण है/ शेयर्स से हानि होगी// विदेशी सम्पर्क सूत्र आज आपको कुछ अचानक लाभ दिला दे सकते है/ विदेश में बसे प्रियजन का कोई सुखद समाचार आपको राहत दे सकता है/ है/ बच्चों के साथ समय खुशनुमा बीतेगा/


अंक 2,11,20,29
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको आशा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग,कोरियोग्राफर्स, साहित्यिक  व् सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े लोग अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ विदेशी सम्पर्क सूत्र कुछ सुखद समाचार दे सकते है/ आज प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढ़ेगी/ अपने बच्चों की माँगों की पूर्ति के लिए आप खुले दिल से व्यय करेंगे/


अंक 3,12,21,30
आज आर्थिक संसाधनों के सीमित होने के कारण कार्यगति बाधित हो सकती है / कुछ अपयश का भी अंदेशा है/ आज न किसी से उधार लें और न ही दें/  संतान पक्ष की किसी चिंता से व् अपने प्रियजन के विछोह की वजह से आप अनमने रहेंगे /कुछ समय रचनात्मक गतिविधियों में बिताने की  चेष्टा कीजिये/ मीडिया, अनुवादक, कला समीक्षक, चांदी व् हस्तशिल्प उप्तादों के विक्रेता व् एयर लाइन्स अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक 4,13,22,31
आज नवनिवेश के लिए दिन प्रतिकूल है/ कुछ विरोधी तत्व आपकी छवि  धूमिल करने की कोशिश कर सकते है/ बच्चों के साथ बिताया गया समय सुखद रहेगा/ प्रेम प्रसंग में आज आत्मीयता की कमी महसूस होगी/ चांदी व् स्लेटी रंग की वस्तुओं व् खेल सामग्री के विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/


अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आज आपके कुछ बाधित कार्य पूर्ण होंगे/ विदेशी सम्पर्क सूत्र सहायक हो सकते है/  लोन एजेंट्स, मनोचिक्त्सिक व् बाल  रोग विशेषज्ञ विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
आज आपकी आर्थिक स्थिति सुद्ढ़ रहेगी व् सामाजिक सम्मान में भी वृद्धि होगी/ आप व्यक्तिगत रख रखाव व् अपने प्रियजन की सुख सुविधा हेतु सहर्ष व्यय करेंगे/ फैशन व् ग्लेमर जगत, फ़िल्म निर्माता, भूरे रंग की वस्तुओं, कास्मेटिक व् चर्म उत्पादों के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ डेटिंग के लिए अनुकूल दिन है/


अंक 7,16,25
आज आपकी सामाजिक, व्यवसायिक, आर्थिक स्थिति सुधरेगी/ प्रेमप्रसंग में  प्रगाढ़ता बढ़ेगी/  बच्चों के साथ भी यादगार समय बिता पाएंगे/ इवेंट मैनेजर्स, नृत्य व् संगीत निर्देशक, फैशन व् ग्लेमर जगत, सेक्सोलॉजिस्ट्स, बाल रोग व् मनोरोग विशेषज्ञ, स्लेटी व् भूरे रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ डेटिंग के लिए उत्तम दिन है/



अंक 8,17,26
आज का दिन सामान्य रूप से बीतेगा/ किसी नवीनता के आसार नहीं है, परन्तु आप दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूर्ण कर पाएंगे /कुछ समय अपनी मन पसंद गतिविधियों में  दीजिये और अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/


अंक 9,18,27
आज आर्थिक साधनों की कमी व् बच्चों  की बढ़ती मांगे पूरी कर पाने में असमर्थता व् आकस्मिक आये मेहमानों की वजह से आप कुछ चिंतित व् अनमने से रहेंगे/ अपने किसी प्रियजन की कमी आप रह रह कर महसूस करेंगे/ व्यवस्थित चित से दैनिक गतिविधियां पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/ नए प्रोजेक्ट्स के लिए दिन प्रतिकूल है/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com

No comments:

Post a Comment