Saturday, July 4, 2026

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 7/7/2026

        अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 7/7/2026

     =============================================
अंक 1,10,19,28
दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ रचनातमक गतिविधियों व् मनोरंजन में मन रमेगा/ आर्थिक संसाधनों की आज कुछ कमी महसूस होगी/ कुछ अपयश का भी अंदेशा है/ आज बचते बचते भी सहचर से कुछ कहासुनी हो सकती है/ सहचर की भावनाओं को आहत न होने दीजिये/


अंक 2,11,20,29
सेहत व् आहार की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ आज जल जनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/ ख़राब तबियत के बाजवूद, आप निर्धारित व्यवसायिक दायित्व पूर्ण कर पाएंगे/ सम्पति से जुडी कोई भी  प्रक्रिया आज शुरू न कीजिये/ आशिक भाग्य अनुकूलता से, आप रचनातमक गतिविधियों के क्षेत्र में पहचान बना पायेगे/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढेगी/


अंक 3,12,21,30
आज आपकी रूचि रचनातमक गतिविधियों, धार्मिक क्रिया कलापों व् योग ध्यान में बढ़ेगी/ शिपिंग सेक्टर, कृषक वर्ग, धर्म प्रचारक, मीडिया, सेना व् न्यायिक  प्रक्रिया से जुड़े लोग व् जल शुद्धिकरण सयंत्र अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ शेयर्स से हानि होगी/ प्रेम प्रसंग में मधुरता की कमी खलेगी/


अंक 4,13,22,31
आज आपकी रचनातमक प्रवृति मुखर होगी/ आर्थिक बाधा के बावज़ूद, अपने व्यवसायिक लक्ष्य पूर्ण कर पाएंगे/ शेयर्स से हनि होगी/ जल शुद्धिकरण सयंत्र, मीडिया, अनुवादक व् कलाकार अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आज कुछ अपयश का अंदेशा है/ अपने किसी प्रियजन की कमी आज आप बहुत शिद्दत से महसूस करेंगे/ सहचर की भावनाओं के प्रति अधिक सहिष्णु रहिये/


अंक 5,14,23
दैनिक निर्धारित लक्ष्य सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ क्रोध पर यथासम्भव काबू रखिये/ अनर्गल वादविवाद आपकी उलझने बढ़ा सकते हैं/ सम्पति से जुडी कोई भी सौदेबाजी या न्यायिक प्रक्रिया आज शुरू न कीजिये/ आज शॉर्ट सर्किट व् आगजनी से होने वाली परेशानी के प्रति भी सावधानी बरतिये/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी/ सम्पति की सौदेबाजी व् मुकदमेबाजी से परेशानी का अंदेशा है/ क्रोध पर यथासंभव काबू रखिये/ भूरे रंग की वस्तुओं व् गृह  उपयोगी उत्पादों  के विक्रेता अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ डेटिंग के लिए अनुकूल दिन है/


अंक 7,16,25
आज आप शांतचित से व्यवसायिक व् सामाजिक दायित्व निभा पाएंगे/ रचनातमक व् कलात्मक गतिविधियो में रूचि बढ़ेगी/ जल शुद्धिकरण सयंत्र, भूरे रंग की वस्तुओं, मीडिया व्  धर्म प्रचारक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति से जुड़े किसी प्रकरण में परेशानी का अंदेशा है/


अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियां सामान्य रूप से व् सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ क्रियाकलापों में नवीनता की कमी रहेगी/ धार्मिक गतिविधियों, वास्तु परामर्श व् ज्योतिष की ओर रुझान बढ़ेगा/ शल्य चिकित्सा उपकरणों के विक्रेता, सर्जन्स, मीडिया व् भविष्य वेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक 9,18,27
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आर्थिक संसाधनों के सीमित होने के बावज़ूद, आप व्यवसायिक लक्ष्य पूर्ण कर पाएंगे/ सम्पति में  दीर्घ कालीन निवेश के लिए उत्तम दिन है/सहचर  की भावनाओं की ओर अधिक सहनशीलता अपनाईये/ अपने किसी प्रियजन की कमी आज आप रह रह कर महसूस करेंगे/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 



www. numeropath .com

No comments:

Post a Comment