अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 31/8/2026 सोमवार
=============================================अंक 1,10,19,28
दैनिक गतिविधियां सहजता से पूर्ण कर पाएंगे /आज आपके क्रिया कलापों में नवीनता की कमी रहेगी/ कुछ समय मित्र मंडली की साथ बिताइए व् दिन का आनंद कीजिये/ चाँदी व् हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता, कलाकार व् कला समीक्षक आज अपेक्षाकृत अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुद्ढ़ रहेगी व् पारिवारिक माहौल भी सुखद रहेगा/ आर्किटेक्टस, साहित्य्कार , चांदी व्ह हस्त-शिल्प उत्पादों के विक्रेता, सामाजिक कार्यकर्ता व् टूरिज्म सेक्टर अधिक अ नुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/, परन्तु आप शांत चित रहेंगे// सामाजिक, व्यवसायिक व् पारिवारिक स्थिति सराहनीय रहेगी /साहित्य्कार, आर्किटेक्टस, चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
आपकी रूचि आविष्कार, अनुसन्धान, प्रशासनिक नवाचारों आदि में बढ़ेगी/ आप लीक से हट कर कुछ करना पसंद करेंगे/समाज सेवा व् राजनीति के क्षेत्र में भी आप अग्रणी रहेंगे/ आपकी नीतियों को सहज अनुमोदन मिलेगा/ अपने उत्पादों को पेटेंट करवाने हेतु अनुकूल दिन है/
अंक 5,14,23
आज व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ विदेश में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी, चिंतक, शिक्षाविद, राजनीतिज्ञ अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आज आपकी पारिवारिक, सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति सामान्य रहेगी/ कुछ समय अभिरुचियों की तुष्टि व् सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये/
अंक 7,16,25
दैनिक गतिविधियां निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ आंतरिक सज्जाकार, आर्किटेक्टस, चांदी व् कलात्मक वस्तुओं के विक्रेता, मीडिया व् कलाकार अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगें/ साहित्यिक व् सामाजिक दायरा बढ़ेगा/
अंक 8,17,26
आज अहम पर यथासभव काबू रखिये/ प्रशासनिक व् राजनेतिक मतभेद आपकी परेशानी का सबब बन सकते हैं/ उपभोग से पूर्व दुग्ध उत्पादों की शुद्धता के प्रति भी आश्वस्त हो लीजिये/
अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियाँ सुगमता से पूर्ण कर पाएंगे/ सामाजिक व् ,पारिवारिक सामान्य रूप से निभा पाएंगे/ भाग्य से आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आस में न रहिये/
अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक
उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/
रजनी छाबड़ा
वरिष्ठ अंकशास्त्री
www. numeropath .com
No comments:
Post a Comment