Tuesday, August 25, 2026

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 30/8/2026

 अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  30/8/2026

=============================================
अंक 1,10,19,28

व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से राजनैतिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में कुछ पहचान बना पाएंगे/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं व् दुग्ध उत्पादों के विक्रेता, एन जी ओ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29

आज भाग्य व् कर्म दोनों  ही आपको अपेक्षाकृत अधिक लाभान्वित करेंगे/ पारिवारिक, व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ सोने, सुनहरी रंग की वस्तुओं, स्टेशनरी, सम्पति के विक्रेता, आर्किटक्ट्स, साहित्यकार, सामाजिक कार्यकर्ता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक 3,12,21,30
आज पारिवारिक  व् सामाजिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा/ भवन निर्माण शुरू करने, घर व् ऑफिस की आंतरिक सज्जा के लिए, सोने, गृह उपयोगी वस्तुओं व् सम्पति के विक्रय के लिए अधिक अनुकूल दिन है/साहित्यिक व् शैक्षणिक गतिविधियों में कुछ पहचान बना पाएंगे/


अंक 4,13,22,31
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ राजनैतिक, सामाजिक सरोकार व् दान पुण्य की  गतिविधियों में आपका रुझान बढ़ेगा/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता, दुग्ध  विक्रेता, एन जी ओ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/



अंक 5,14,23
पारिवारिक व् सामाजिक दायित्व आज आपका अधिकांश समय लेंगे/ व्यवसायिक व् साहित्यिक, शैक्षणिक, राजनैतिक क्षेत्र में  भी आपकी उपलब्धियां सराहनीय रहेंगी/ गृह व् शिक्षा ऋण एजेंट्स, सोने, सम्पति, सुनहरी व् सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता, राजनीतिज्ञ व् समाज सेवी अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24

आज आप पारिवारिक व्  सामाजिक गतिविधियों में  अधिक समय दे पाएंगे/ अपने प्रियजन की  सुख सुविधा हेतु सहर्ष व्यय करेंगे/ आर्किटेक्ट्स, सोने व् सम्पति के विक्रेता, आंतरिक सज्जाकार, साहित्यकार, सामाजिक सरोकार की गतिविधियों से जुड़े लोग अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक 7,16,25

आज आपकी व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ साहित्यिक व् शैक्षणिक गतिविधियाँ भी सराहनीय रहेंगी/ सोने, सम्पति, गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, भवन निर्माता, नर्सिंग होम्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज आपकी व्यवसायिक ,सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ साहित्यिक व् शैक्षणिक गतिविधियाँ भी सराहनीय रहेंगी/ सोने, सम्पति, गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, भवन निर्माता, नर्सिंग होम्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक 9,18,27
आज पारिवारिक व् सामाजिक  स्थिति सुखद रहेगी/ रचनात्मक गतिविधियों में भी कुछ समय दे पाएंगे/ सम्पति व् सोने में  दीर्घ कालीन निवेश के लिए उत्तम दिन है/ आर्किटेक्ट्स, स्त्री रोग विशेषज्ञ, साहित्यकार ,फोटोजर्नलिस्ट व्  समाज सेवी आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 



www. numeropath .com

No comments:

Post a Comment