अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 19/8/2026
=============================================
अंक 1,10,19,28
आज आपका प्रशासनिक,राजनेतिक व् सामाजिक गतिविधियों में वर्चस्व बढ़ेगा/ आपकी तर्क शक्ति व् बौद्धिक क्षमता निखरेगी/ एन जी ओ, बालगृह, मनोवैज्ञानिक ,बालरोग चिकित्सिक, खिलाड़ी,व्र् निर्यातक, इवेंट मेनेजर्स व् कोरियोग्राफेर्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे /विदेश में राजनेतिक व् सांस्कृतिक शिष्ट मंडल भेजने के लिए व् विदेश भ्रमण के लिए अनुकूल दिन है/
अंक 2,11,20,29
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियां सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/मेहमान नवाज़ी में व् बच्चों के साथ बिताया समय खुशनुमा रहेगा/ नर्सिंग होम्स ,इवेंट मैनेजर्स, लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स, निर्यातक, बालरोग व् मनोरोग चिकित्सिक, खेलजगत आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
दैनिक गतिविधियां सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ संतान के विदेश गमन के निर्णय को लेकर आप कुछ अनमने से रहेंगे/अचानक आये अतिथियों की वजह से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में फेर बदल का अंदेशा है/ आज किसी को भी उधार मत दीजिये/
अंक 4,13,22,31
आज प्रशासनिक व् राजनेतिक स्तर पर कुछ मतभेद आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ अहम पर काबू रखिये व् सामंजस्य की नीति अपनाईये/ विदेश मैं कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी आज अपनी कार्य शैली से कुछ पहचान बना पाएंगे/ विदेश में उच्च अध्ययन, इवेंट मेनेजमेंट व् निर्यात व्यवसाय विस्तार हेतु जाने के लिए अनुकूल दिन है/
अंक 5,14,23
आज व्यवसायिक, राजनेतिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में आप अग्रणी रहेंगे/ एन जी ओ, बाल सुधार गृह, मनोवैज्ञानिक, बालरोग चिकित्सिक, निर्यातक, इवेंट मेंजर्स, बैंकिंग सेक्टर, खेलजगत अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/अंतरात्मा की पुकार को आज अनसुना न कीजिये व् अपनी गणनातमक योग्यता का भी भरपूर उपयोग कीजिये/
अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियां सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ आज आपकी स्थिति में किसी खास बदलाव के आसार नहीं हैं/ कुछ समय आपनी पसंद दीदा गतिविधियों में दीजिये/
अंक 7,16,25
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्रमंडली आज आपको कुछ आकस्मिक लाभ दिला सकते है/ विदेश में उच्च अध्ययन, खेल स्पर्धा व् सांस्कृतिक प्रस्तुति हेतु जाने के लिए उत्तम दिन है /सीमें ,पारे, खेल सामग्री के विक्रेता, टूरिज्म सेक्टर, नर्सिंग होम्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये व् अनर्गल वादविवाद से दूर रहिये/ प्रशासनिक व् राजनेतिक मतभेद आपकी परेशानी का सबब बन सकते हैं/ आज उपभोग से पूर्व दुग्ध उत्पादों की शुद्धता के प्रति आश्वस्त हो लीजिये/
अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियां सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ विदेश में बसे किसी प्रियजन के अप्रिय समाचार से आप कुछ अनमने रहेंगे/ संतान पक्ष की किसी चिंता से भी असमंजस की स्थिति बनी रहेगी /आज किसी को भी उधार न दीजिये/
No comments:
Post a Comment