Sunday, August 16, 2026

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 18/8/2026

          अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  18/8/2026

          =============================================
अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्यवश भी आपकी स्थिति में किसी बदलाव के आसार नहीं हैं/ शांत चित से दैनिक क्रियाकलापों पर ध्यान दीजिये/


अंक 2,11,20,29
आज सेहत व् आहार की ओर विशेष ध्यान दीजिये /ज्वर, रक्त विकार या चर्म विकार से परेशानी का अंदेशा है/ सम्पति से जुड़े किसी वाद के प्रतिकूल परिणाम मिल सकते हैं/ सम्पति से जुडी कोई भी सौदेबाजी आज आपकी उलझने बढ़ा सकती है/अनर्गल वादविवाद से दूर रहिये व् क्रोध पर यथासम्भव काबू रखिये


अंक 3,12,21,30
आज आपकी सामाजिक, व्यवसायिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ धार्मिक गतिविधियों में  भी रुझान बढ़ेगा/ मांगलिक गतिविधियों के संकेत हैं/ कृषक वर्ग, नवरतन, ईंधन, बारूद के विक्रेता, भू अनुसन्धान से जुड़े लोग, फ़ोटो जर्नलिस्ट आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति में दीर्घ कालीन निवेश कीजिये/


अंक 4,13,22,31
आज का दिन सामान्य रूप से बीतेगा/ आपके क्रिया कलापों में नवीनता की कमी अखरेगी / कुछ समय अपनी मनपसंद गतिविधियों व् सामाजिक मेलजोल में दीजिये/


अंक 5,14,23
आज मन की चपलता पर काबू रखिये/ अनर्गल वादविवाद व् क्रोध आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ सेहत का भी विशेष रूप से ध्यान राखिये/ सम्पति से जुडी कोई भी सौदेबाजी या मुकदमेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/ सेना के लिए कुछ परेशानी का दिन है/

अंक 6,15,24

आज स्वास्थ्य व् आहार के प्रति अधिक सजग रहिये/ अनर्गल वादविवाद व् मुकदमेबाजी से भी बचिए/ सम्पति से जुड़े किसी न्यायिक प्रकरण में आज परेशानी का अंदेशा है/ सेना,फायर ब्रिगेड, कृषक वर्ग के लिए दिन आज कुछ अप्रिय दिन है/

अंक 7,16,25

लम्बे समय से टालते आ रहे स्वास्थ्य परीक्षण को और टालना आपकी परेशानी का सबब बन सकता है /आज स्वास्थ्य व् आहार की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ अनर्गल वादविवाद से भी दूर रहिये/ आज सम्पति से जुडी कोई भी मुकदमेबाजी या सौदेबाजी प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/


अंक 8,17,26
आज व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ आप अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे व् दृढता पूर्वक निर्णय ले पाएंगे/ धर्म गुरु, जर्नलिस्ट, धार्मिक साहित्य के प्रकाशक, कृषक वर्ग, सेना व् न्यायिक व्यवसाय से जुड़े लोग अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक 9,18,27

आज आपके सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी/ आपकी राय को सहज अनुमोदन मिलेगा/ सेना, न्यायपालिका, कृषक वर्ग, भू शोध कर्ता, नवरत्न, ईंधन, बारूद के विक्रेता, फ़ोटो जर्नलिस्ट व् सम्पति के दीर्घ कालीन निवेशक, धर्म गुरु अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/



अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 



www. numeropath .com

No comments:

Post a Comment