Monday, July 20, 2026

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 25/7/2026

         अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  25/7/2026

        =============================================
अंक 1,10,19,28
आज रचनातमक गतिविधियों व् मनोरंजन, आमोद प्रमोद  में रूचि बढ़ेगी/ शिपिंग सेक्टर, सीफ़ूड के विक्रेता, जल शुद्धिकरण सयंत्र, मीडिया व् अनुवादक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ शेयर्स में निवेश न कीजिये/ सहचर के भावनाओं को समझने की चेष्टा कीजिये/ वाहन चालन में भी अधिक सचेत रहिये/ बुजुर्गों के दृष्टिकोण को समझने की व् उनके साथ सामंजस्य की नीति अपनाने की चेष्टा कीजिये/


अंक 2,11,20,29
आज सेहत व् पेयजल की शुद्धता की ओर सजग रहिये/ जलजनित संक्रमण का अंदेशा है/ रचनातमक  गतिविधियों से जुड़े लोग, मनोवैज्ञानिक, सेक्सोलॉजिस्ट्स, इवेंट मैनेजर्स, लोन एजेंट्स, बैंकर्स, पर्यटन सेक्टर, पेट्रोल व् शल्य चिकित्सा उपकरणों के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ आप अपनी बात दृढ़ता पूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ धार्मिक क्रिया कलापों में मन रमेगा/


अंक 3,12,21,30
रचनातमक व् कलात्मक गतिविधियों में मन रमेगा/ कल्पना को उन्मुक्त उड़ान देने के लिए उत्तम दिन है/ शिपिंग सेक्टर,पेट्रोल, नमक व्  सीफ़ूड के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेगें/ आर्थिक संसाधनों की कमी के चलते आप मनचाहे ढंग से व्यय नहीं कर पाने के कारण खिन्न मन रहेंगे/ प्रेम प्रसंग में  भी आत्मीयता की कमी महसूस होगी/ अपने किसे प्रियजन की कमी खलेगी/ धार्मिक गतिविधियों में  मन रमेगा/


अंक 4,13,22,31
कल्पना की ऊँची उड़ान के लिए उत्तम दिन है/ रचनातमक गतिविधियों व् आमोद प्रमोद, सैर सपाटे में मन रमेगा, परन्तु वाहन चालन में अधिक सतर्कता बरतिये/ गोताखोर, नमक व् सीफ़ूड के विक्रेता ,कला समीक्षक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ अहम  के टकराव के कारण बुजुर्गों से अनबन का अंदेशा है/ सामंजस्य की नीति अपनाने की कोशिश कीजिये/

अंक 5,14,23
आज व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियां निर्बाध पूर्ण होने से आप शांत चित रहेंगे/ कुछ समय सामाजिक मेलजोल में  दीजिये/ अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/ मन की चपलता पर नियन्त्रण रखने की कोशिश कीजिये/वाहन चालन में अतिरिक्त सतर्कता बरतिये/

अंक 6,15,24
आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सम्मानजनक रहेगी/ भूरे रंग की वस्तुओं, गृह उपयोगी उत्पादों के विक्रेता, कला समीक्षक व् कलाकार अपेक्षाक्रत अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सेक्सोलॉजिस्ट्स, फैशन व् ग्लेमर जगत, कला दीर्घा संचालक आधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/


अंक 7,16,25
आज कला, फैशन व्  ग्लेमर से जुडी गतिविधियों से धन व् यश प्राप्ति के आसार हैं/मत्स्य,नमक, पेट्रोल, शल्य चिकित्सा उपकरणों व् एक्वा गार्ड्स  के विक्रेता, शिपिंग सेक्टर कला दीर्घा संचालक, कला समीक्षक, सेक्सोलॉजिस्ट्स व् धर्म  गुरु अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ कॉस्मेटिक सर्जरी के लिए अनुकूल दिन है/


अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियां निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे/ आज आपकी स्थिति में  किसी खास बदलाव के संकेत नहीं है/ धार्मिक गतिविधियों, वास्तु परामर्श, ज्योतिष आदि में मन रमेगा/ आज आप अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिये/ पेट्रोल के विक्रेता, आर्किटेक्टस, भविष्य वेता व् धर्म गुरु अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक 9,18,27
दैनिक निर्धारित लक्ष्य आप सीमित साधनों के बावज़ूद पूर्ण कर पाएंगे/ प्रेम प्रसंग में  प्रगाढ़ता की कमी रहेगी/ नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/ शांत चित से दैनिक गतिविधियों पर ही ध्यान दीजिये/ योग ध्यान के लिए उत्तम दिन है/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 



www. numeropath .com

No comments:

Post a Comment