अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 24/7/2026
=============================================
अंक 1,10,19,28
आज आर्थिक नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/ कोई नवनिवेश न कीजिये/ शेयर्स के पूर्व निवेश से हानि होगी/ सहचर की भावनाओं के प्रति भी अधिक संवेदनशील रहिये/ विदेशी सम्पर्क सूत्र कुछ सहायक सिद्ध हो सकते हैं/ विदेश में बसे मित्रों का कोई राहत भरा समाचार मिल सकता है/ बालरोग व् मनोरोग चिकित्सिक, नर्सिंग होम्स, टूरिज्म सेक्टर, लोन एजेंट्स व् बालोपयोगी सामग्री के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको आशा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ व्यवसायिक,सामाजिक व् पारिवारिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ स्लेटी, भूरी व् सुनहरी वस्तुओं व् गृह उपयोगी उत्पादों के विक्रेता, मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक, सेक्सोलॉजिस्ट्स, साहित्य्कार, कला समीक्षक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ अपने बच्चों व् प्रियजन की सुख सुविधा हेतु अतिरिक्त् व्यय कर पायेंगे/प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढेगी/
अंक 3,12,21,30
आर्थिक साधन सीमित होने की वजह से आप अपने बच्चों की मांगे पूर्ण करने में असमर्थ रहेंगे व् कुछ अनमने से रहेंगे/अपव्यय के कारण सहचर से अनबन हो सकती है/ अपने किसी प्रियजन की कमी आज आप बहुत शिद्द्त से महसूस करेंगे/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता की कमी अखरेगी/
अंक 4,13,22,31
अपव्यय के कारण सहचर से अनबन का अंदेशा है/ प्रेम प्रसंग में भी आत्मीयता की कमी महसूस होगी/ मित्र मंडली व् बच्चों के साथ बिताया गया समय यादगार रहेगा/ मनोरोग व् बाल रोग चिकित्सिक व् नर्सिंग होम्स अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ शेयर में निवेश न कीजिये/ विदेश में बसे किसी प्रियजन का कोई सुखद समाचार मिल सकता है//
अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आज आपके व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व बखूबी निभ पाएंगे/ गृह ऋण व् शिक्षा ऋण एजेंट्स, प्रसूति गृह, इवेंट मेंजर्स, बालरोग व् मनोरोग विषेशज्ञ, पर्यटन सेक्टर अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आप अंतरात्मा की पुकार से लाभान्वित होंगे/
अंक 6,15,24
आज आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सुद्ढ़ रहेगी/ आप अपने प्रियजन की सुख सुविधा व् ,व्यक्तिगत रखरखाव हेतु खुले दिल से व्यय करेंगे/ साहित्य्कार, कला समीक्षक, भूरे व् सुनहरी रंग की वस्तुओं के विक्रेता व् सेक्सोलोजिस्ट्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 7,16,25
व्यवसायिक, पारिवारिक व् सामाजिक दायित्व प्रभावी ढंग से निभा पाएंगे/ व्यक्तिगत प्रयास सार्थक परिणाम देंगे व् आप भाग्य अनुकूलता से भी लाभान्वित होंगे/ सुनहरी व् भूरे रंग की वस्तुओं व् गृह उपयोगी उत्पादों के विक्रय के लिए उत्तम दिन है/ आज प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढ़ेगी/ मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक, नर्सिंग होम्स, सेक्सोलोजिस्ट्स, कला समीक्षक व् कलाकार अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आपके पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व सहजता से निभ जायेंगे/ भाग्य से भी आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आशा में न रहिये/
अंक 9,18,27
आज आकस्मिक आये मेहमानों,बच्चों की बढ़ती मांगों व् आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण आप अनमने से रहेंगे//किसी प्रियजन की कमी बहुत शिद्द्त से महसूस होगी/ आज सहचर की भावनाओं की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ नवनिवेश हेतु दिन प्रतिकूल है/
No comments:
Post a Comment