Saturday, March 21, 2026

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 23/3/2026

  अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 23/3/2026

  =============================================
अंक 1,10,19,28
आज का दिन गतिशील है / प्रशासनिक कारणों से विदेश यात्रा के व् टूरिंग के अवसर बन सकते हैं/ विदेशी ट्रेवेल एजेंट्स, टूरिज्म सेक्टर, चांदी व् हस्त शिल्प  उत्पादों के विक्रेता व् निर्यातक, बालरोग व् मनोरोग विशेषज्ञ , इवेंट मैनेजर्स, खेलजगत ,मीडिया व् संगीतकार आज विशेष अनुकूल स्थिति मे रहेंगे/ मेहमान नवाज़ी  में व् बच्चों के साथ बिताया गया समय सुखद रहेगा/


अंक 2,11,20,29
आज आप उत्साहित चित  से विभिन्न रचनात्मक व् सांस्कृतिक  गतिविधियों, सैर सपाटे, मेहमान नवाज़ी आदि में समय दे पाएंगे/ विदेशी सम्पर्क सूत्र भी कुछ आकस्मिक लाभ दिला सकते हैं/बेंकर्स, लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स, मनोचकित्सिक, निर्यातक, खिलाड़ी, नर्सिंग होम्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ गर्मी व् शार्ट सर्किट से व् सम्पति से जुड़े किसी प्रकरण से परेशानी का अंदेशा है/


अंक 3,12,21,30
आज संतान पक्ष की किसी चिंता से व् आकस्मिक आये अतिथियों के वजह से आप कुछ अनमने से रहेंगे/ व्यवस्थित चित से स्थिति सँभालने की चेष्टा कीजिये/  आज चांदी ,नवरतन ,कृषि उत्पादों व् सम्पति के विक्रेता,फोटो जर्नलिस्ट,धर्म गुरु अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक 4,13,22,31
आज आप शांत चित से निर्धारित लक्ष्य पूर्ण कर पाएंगे व् रचनात्मक गतिविधियों, सैर सपाटे व् मेहमान नवाज़ी में भी समय दे पाएंगे/ विदेश में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी, इवेंट मेंजर्स, सांस्कृतिक व् राजनैतिक शिष्ट मंडल ,निर्यात, बालरोग व् मनोरोग चिक्त्सिक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक 5,14,23
आज अंतरात्मा की पुकार सुनते हुए आप जो निर्णय लेंगे, सही सिद्ध होंगे/अपनी गणनात्मक क्षमता का भी भरपूर  उपयोग कीजिये व निर्यात व्यवसाय के विस्तार हेत योजनायें बनाईये/वाहन क्रय आज स्थगित कर दीजिये व वाहन चालन में  भी विशेष सावधानी बरतिए/खेल जगत से जुड़े लोग, बालरोग व मनोरोग चिकित्सिक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/अहम पर काबू रखने की ज़रूरत है/

अंक 6,15,24

आज के दिन किसी  उल्लेखनीय बदलाव के आसार नहीं है, परन्तु दैनिक निर्धारित लक्ष्य निर्बाध पूरे हो जाने से आप राहत महसूस करेंगे व अपनी अभिरुचियों के लिए कुछ समय दे पाएंगे/


अंक 7,16,25
विदेशी सम्पर्क सूत्र कुछ आकस्मिक लाभ दिला सकते है/ विदेशी लोकेशन पर फिल्म शूटिंग हेतु,खेल् स्पर्धा व् इवेंट मैनेजमेंट हेतु एवं निर्यात व्यवसाय हेतु विशेष अनुकूल दिन है/आज अनर्गल वाद विवाद व् सम्पति से जुडी कोई भी प्रक्रिया आपकी परेशानी का सबब  हो सकते हैं/

अंक  8,17, 26
आज व्यक्तिगत प्रयास सामान्य परिणाम  ही दे पाएंगे, परन्तु आप भाग्य अनुकूलता से लाभान्वित होंगे/आज आप अपनी बात दृढ़ता पूर्वक मनवाने की स्थिति में  होंगे/धार्मिक गतिविधियों में रुझान बढेगा/मीडिया, प्रकाशक, लोहे, वाहन व पेट्रोल के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
आज संतान पक्ष की किसी चिंता से व् यात्रा कार्यक्रम में बाधा से आप कुछ अनमने से रहेंगे/ धार्मिक गतिविधियों, वास्तु व् ज्योतिष परामर्श की ओर रुझान बढ़ेगा/ ईंधन व् कृषि भूमि के विक्रेता, पत्रकार अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/आज किसी को भी धन उधार न दीजिये/

No comments:

Post a Comment