Saturday, March 21, 2026

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 22/3/2026

           अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  22/3/2026

          =============================================
अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास  आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/बुजुर्गों व् उच्च अधिकारियों के साथ अहम के टकराव के कारण कुछ उलझने बढ़ सकती हैं/ वाहन चालन मैं भी आज अधिक सचेत रहिये/ भाग्य अनुकूलता से आज आप राजनैतिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों  में कुछ पहचान बना पाएंगे /

अंक 2,11,20,29
दैनिक निर्धारित लक्ष्य निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे/ आज आप दृढ़ता पूर्वक अपनी बात मनवाने की स्थिति  में रहेंगे/ मीडिया,धर्म गुरु, प्रकाशक, हीरे, पेट्रोल, वाहन ,लोहे ,प्रिंटिंग इंक के विक्रेता, ट्रांसपोर्टर्स, सर्जन्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक 3,12,21,30
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप आज आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी/ धार्मिक गतिविधियों, वास्तु परामर्श व् ज्योतिष की ओर रुझान बढ़ेगा/ हीरे, पेट्रोल, वाहन, लोहे,कोयले के विक्रेता, मीडिया, धार्मिक साहित्य के प्रकाशक अधिक अनुकूल स्थिति  में रहेंगे/


अंक 4,13,22,31
आज आपकी रूचि नवाचारों, आविष्कार व अनुसन्धान में  बढेगी व अपने उत्पादों को पेटेंट करवाने के लिए अनुकूल समय है/आज आप लीक से हट कर कुछ करना चाहेंगे व अपने प्रयास में सफल रहेंगे/साहसिक समुद्री अभियान, नौका विहार, सैर सपाटे व कलात्मक गतिविधियों में रूचि रहेगी/सफ़ेद रंग की वस्तुओं, चांदी, मोती व समुद्री उत्पादों के विक्रेता व निर्यातक, शिप्पिंग सेक्टर व मर्चेंट नेवी के लिए अपेक्षाकृत अनुकूल दिन है/


अंक 5,14,23
आज आप अपने दायित्व सहजता से निभा पाएंगे/ विदेश में  कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी आज अपनी कुछ अलग पहचान बना पाएंगे/दुग्ध उत्पादों व सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/ नेतृत्व की प्रवृति विकसित होगी/

अंक 6,15,24
आज का दिन आपके लिए सामान्य है/आपकी स्थिति में किसी उल्लेखनीय बदलाव के आसार नहीं हैं/शांत चित से छुटी के दिन का आनंद लीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी  छोटी  खुशियाँ सहेजने की कोशिश कीजिये/


अंक 7,16,25
दैनिक क्रिया कलाप निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे/ धार्मिक गतिविधियों,ज्योतिष,दर्शन शास्त्र की ओर रुझान बढ़ेगा/आज के दिन आपके निर्धारित लक्ष्य सुगमता से पूरे हो पाएंगे  कलात्मक गतिविधियों, आमोद प्रमोद व धार्मिक क्रिया कलापों में  समय दे पाएंगे/ चांदी, मोती, समुद्री उत्पादों के विक्रेता, शिप्पिंग व मर्चेंट नेवी से जुड़े लोग अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आज आप प्रसन्नचित रहेंगे/


अंक 8,17,26
आज प्रशासनिक मतभेदों व अहम के टकराव के कारण आप कुछ अनमने रहेंगे/ उच्च अधिकारियों व बुजुर्गों की भावनाओं की ओर विशेष ध्यान दीजिये/ आज कुछ नया प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए दिन प्रतिकूल है/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता कुछ असुविधाजनक स्थिति में रहेंगे/ आज उपभोग से पूर्व, दुग्ध उत्पादों की शुद्धता के प्रति अवश्य आश्वस्त हो लीजिये/


अंक 9,18,27
आज के दिन किसी उल्लेखनीय बदलाव की आशा में  न रहिये/ दैनिक गतिविधियों पर ही ध्यान केन्द्रित कीजिये/लम्बे समय से टालते आ रहे सामाजिक सरोकार की गतिवधियों व् अपनी अभिरुचियों की तुष्टि में  कुछ समय दीजिये/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 



www. numeropath .com

No comments:

Post a Comment