Monday, August 19, 2024

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 20/8/2024 मंगलवार

    


अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 20/8/2024   मंगलवार 

अंक 1,10,19,28
आज आपकी रुचि रचनात्मक गतिविधियों, आमोद प्रमोद व् सैर सपाटे में बढ़ेगी/ एयर ट्रेवेल्स, मीडिया , कलाकार,चांदी व्  हस्तशिल्प उत्पादों  के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ कुल मिलकर दिन शान्तिप्रद है/ विदेश भ्रमण हेतु विशेष अनुकूल दिन है/
अंक 2,11,20,29
व्यक्तिगत प्रयास सार्थक परिणाम देंगे/ व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ रचनात्मक व साहित्यिक गतिविधियों में भी समय दे पाएंगे/आप  अपनी बात सहजता से मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ कलाकार , कला समीक्षक,  मीडिया, प्रकाशक,चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों के  विक्रेता, ट्रांसपोर्टर्स , एयर ट्रेवेल्स ,कवि व् अनुवादक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति से  जुड़ी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज शुरू न कीजिये/
अंक 3,12,21,30
आज आपकी कारोबारी व् पारिवारिक एवं सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ आपकी राय को सहज अनुमोदन मिलेगा व् प्रतिष्ठा बढ़ेगी/ धार्मिक गतिविधियों व्  धार्मिक  ग्रंथों  के शोध कार्य में समय दे पाएंगे/ आज तीर्थयात्रा के अवसर बन सकते हैं/ ट्रांसपोर्टर्स, आर्किटेक्ट्स, एयर ट्रेवेल्स, नवरतन,,चाँदी , पेट्रोल , कृषि उत्पादों के विक्रेता, कला समीक्षक, संग्रहालय, मीडिया ,प्रकाशक, धर्म प्रचारक, अनुवादक, सर्जन्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी/
अंक 4,13,22,31
आज आप शांत चित से दैनिक गतिविधियाँ पूर्ण कर पाएंगे/ रचनात्मक गतिविधियों से भी कुछ पहचान बनेगी/ विदेश भ्रमण, आमोद प्रमोद,सैर सपाटे के कार्यक्रम बन सकते हैं/ कलाकृतियों व् चांदी के विक्रेता एवं निर्यातक, एयर ट्रेवेल्स सेक्टर, कवि व् अनुवादक आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ विदेश गमन के लिए दिन सुखद है/
अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ शांत मन से दैनिक क्रिया कलाप पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/अनर्गल वादविवाद या सम्पति से जुड़ी कोई मुकदमेबाजी आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/ शार्ट सर्किट व् आगजनी के प्रति सतर्क रहिये/
अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे, परन्तु आपके प्रयासों में  नवीनता की कमी अखरेगी/ कुछ समय अभिरुचियों की तुष्टि व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में  दीजिये/ अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/ अनर्गल वादविवाद व् सम्पति से जुड़ी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/
अंक 7,16,25
आज सेहत व् आहार की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ किसी एलर्जी या वायु जनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/ आज आप आंशिक भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, ख़राब तबियत के बावजूद, अपने निर्धारित लक्ष्य व् दैनिक दायित्व पूर्ण कर पाएंगे/  मीडिया, प्रकाशक, साहित्यकार  व् आर्किटेक्ट्स अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ सम्पति स्थान्तरण आज न कीजिये/
अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ आप अपनी बात दृढ़तापूर्वक मनवाने की स्थिति में  रहेंगे/ व्यवसायिक व् पारिवारिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी/ धार्मिक गतिविधियों, योग ध्यान में मन रमेगा/ प्रकाशक, मीडिया, आध्यात्म गुरु,कृषि उत्पादों  व् पेट्रोल के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति में दीर्घ कालीन निवेश हेतु उत्तम दिन है/
अंक 9,18,27
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से, आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय  रहेगी/ ईंधन, प्रकाशन सामग्री व् भू उत्पादों के विक्रेता, धर्म गुरु,  आर्किटेक्ट्स व् फोटो जर्नलिस्ट  आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ सपरिवार तीर्थ यात्रा के अवसर बन सकते हैं/
=========================================================================

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment