Sunday, July 7, 2024

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 9/7/2024 मंगलवार

 

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 9/7 /2024  मंगलवार   


अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आर्थिक संसाधनों की कमी से कार्यगति शिथिल हो सकती है/ नवनिवेशके लिए दिन प्रतिकूल है/ कुछ अपयश का भी अंदेशा है/ प्रेम प्रसंग में आज आत्मीयता की कमी खलेगी/ कुछ समय सैर सपाटे व् रचनातमक  गतिविधियों में दीजिये; सुकून मिलेगा/

अंक 2,11,20,29
आज स्वास्थ्य व्  आहार की ओर विशेष ध्यान दीजिये/ ज्वर ,रक्त विकार ,चर्म रोग आदि  से परेशानी का अंदेशा है/  भाग्य अनुकूलता के  फलस्वरूप,अस्वस्थता के बावजूद आप अपने व्यवसायिक दायित्व निभा पाएंगे/ रचनातम्क कार्यों में  रुझान बढेगा/ चाँदी ,एथिनिक जेवेलेरी व् भूरे रंग की वस्तुओं,कास्मेटिकस के विक्रेता,सेक्सोलोजिस्ट्स आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/ सम्पति से जुड़ी सौदेबाजी या न्यायिक प्रक्रिया आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/

अंक 3,12,21,30
आज व्यवसायिक व् सामाजिक दायित्व प्रभावपूर्ण ढंग से निभा पाएंगे/ कुछ विरोधी तत्व ईर्ष्यावश आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकते हैं/ धार्मिक साहित्य अध्ययन, वास्तु परामर्श व् ज्योतिष में  रुझान बढेगा/नवरतन, कृषि भूमि के विक्रेता, धर्म गुरु, सेना व् न्यायपालिका, फोटो जर्नलिस्ट अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ आज आपका कोई प्रियजन लम्बे समय के लिए आपसे बिछुड़ सकता है /

अंक 4,13,22,31
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य से आज आप किसी अनुकम्पा की  आस में न रहिये/आर्थिक नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/ शेयर्स में निवेश से  नुक्सान का अंदेशा है/ कुछ विरोधी तत्व आज आपकी परेशानी धूमिल करने की कोशिश करेंगे; अपयश का अंदेशा है/ शांत चित से दैनिक दायित्व पूरे करने की कोशिश कीजिये/


अंक 5,14,23
आज स्वास्थ्य व्  आहार की ओर विशेष ध्यान दीजिये/ ज्वर ,रक्त विकार ,चर्म रोग आदि  से परेशानी का अंदेशा है/आज अनर्गल वादविवाद आपके परेशानी बढ़ा  सकते हैं/ सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज शुरू न कीजिये/ सेहत व् आहार के प्रति भी विशेष सचेत रहिये/ आज कोई भी नया प्रोजेक्ट स्थगित कर दीजिये/ संतुलित व शांत  मन से दैनिक दायित्व पूरे करने की कोशिश कीजिये/


अंक 6,15,24
लम्बे समय से टालते आ रहे स्वास्थ्य परीक्षण को और अधिक स्थगित करना आपकी परेशानी का सबब बन सकता है/ अनर्गल वादविवाद व् सम्पति से जुड़ी कोई न्यायिक प्रक्रिया आज आपकी परेशानी  बढ़ा सकते हैं/ आपकी रूचि आमोद प्रमोद ,कलातमक गतिविधियों व् व्यक्तिगत रख रखाव में  बढेगी/ कॉफी ,चोकोलेटस, तम्बाकू, चर्म  उत्पादो, कास्मेटिक के विक्रेता, कला समीक्षक व् सेक्सोलॉजिस्ट्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/


अंक 7,16,25
आज सेहत की ओर अधिक ध्यान देने की ज़रूरत है/ आंशिक भाग्य अनुकूलता  के फलस्वरूप ,स्वास्थ्य अच्छा न रहने के बावजूद आप अपने व्यवसायिक व् सामाजिक दायित्व सहजता से निभा पाएंगे/ सम्पति से जुडी कोई भी मुकदमेबाजी या सौदेबाजी आज शुरू न कीजिये/ भूरे रंग की वस्तुओं के विक्रेता, कला समीक्षक व् सेक्सोलॉजिस्ट्स आज अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक 8,17,26
आज आप अपनी बात दृढ़ता पूर्वक मनवाने की स्थिति में  रहेंगे/धार्मिक साहित्य, दर्शन शास्त्र के अध्ययन, वास्तु परामर्श आदि में  रुझान बढेगा/ सेना, न्यायपालिका, फोटो जर्नलिस्ट, कृषक वर्ग, ईंधन व भू उत्पादों के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक 9,18,27
आज आपकी व्यवसायिक स्थिति सुदढ़ रहेगी/ धार्मिक क्रिया कलापों में  रूचि बढेगी/ प्रेम प्रसंग में  आत्मीयता की कमी खलेगी/ अपने किसी प्रियजन की कमी आज आप रह रह कर महसूस करेंगे/ सेना, कृषक वर्ग, ईंधन व् भू  उत्पादों व् बहु रंगी वस्तुओं के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ शेयर्स में निवेश से हानि हो सकती है/




www.numeropath.com

No comments:

Post a Comment