Sunday, July 28, 2024

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 29/7/2024 सोमवार

 अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 29/7/2024   सोमवार 


अंक 1,10,19,28
आज आपकी रूचि सैर सपाटे व् पिकनिक में  रहेगी, परन्तु वाहन चालन में अधिक सचेत रहिये/ कलात्मक प्रवृति उभरेगी/ आज आपको कुछ प्रशासनिक मतभेदों से परेशानी हो सकती है/ बुजुर्गों की भावनाओं के प्रति भी अधिक सचेत रहिये/ चांदी व् कलाकृतियों  का विक्रय व् निर्यात  लाभ देगा/ मीडिया, अनुवादक, कलाकार व्  एयरलाइन्स अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक 2,11,20,29
आज आपका प्रभुत्व बढेगा व् पारिवारिक मामलों में  आपकी राय का मान होगा/रचनात्मक गतिविधियों,वास्तु व् ज्योतिष, योग साधना में  रुझान रहेगा/चांदी, हीरे, पेट्रोल, वाहन, प्रकाशन सामग्री व् श्याम वर्ण वस्तुओं का व्यापार लाभ देगा/आज कॉस्मेटिक सर्जरी के लिए अनुकूल दिन है/ट्रांसपोर्टर्स, एयरलाइन्स, टूरिज्म सेक्टर, आर्किटेक्टस ,आध्यात्म गुरु ,प्रकाशक व् मीडिया विशेष  अनुकूल  स्थिति में  रहेंगे/ तीर्थ यात्रा व् विदेश यात्रा के अवसर बन सकते हैं/


अंक 3,12,21,30
आज का दिन गतिशील है/ व्यक्तिगत प्रयास सार्थक परिणाम देंगे व् आप भाग्यानुकूलता से भी लाभान्वित होंगे/रचनात्मक गतिविधियों व् मनोरंजन, सैर सपाटे के लिए कुछ समय दे पाएँगे/ आप अपनी बात सहजता से मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ चांदी, हीरे, वाहन, पेट्रोल, लोहे व् प्रकाशन सामग्री के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स,  मूवर्स व् पैकर्स,  एयरलाइन्स व् टूरिज्म सेक्टर आज अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ आध्यात्म गुरु, मीडिया व् कलाकार विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/


अंक 4,13,22,31
आज वैचारिक मतभेद आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ बुजर्गों की भावनाओं के अवहेलना न कीजिये/ रचनात्मक गतिविधियों व् मनोरंजन, सैर सपाटे के लिए कुछ समय दे पाएँगे, परन्तु वाहन चालन में  विशेष सतर्कता बरतिए/
मीडिया, अनुवादक, चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता व कलाकार अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

 अंक 5,14,23
आज अपने बुजुर्गों व् उच्च अधिकारियों से सामंजस्य बना कर चलिए/ वैचारिक मतभेद आपकी परेशानी बढ़ा  सकते हैं/आप को प्रशासनिक स्तर पर विरोध का सामना करना पड़ेगा/ शांत चित से दैनिक दायित्व निभाने की कोशिश कीजिये/  वाहन चालन में भी अधिक सजग रहिये/

अंक 6,15,24
आज का दिन बिना किसी उल्लेखनीय बदलाव के बीतेगा/ भाग्य से भी आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आस में न रहिये/ दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध सम्पन्न हो पाएंगी/ कुछ समय अभिरुचियों की तुष्टि में व् सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये/


अंक 7,16,25
आज सेहत व् आहार की ओर विशेष ध्यान दीजिये/ वायु जनित संक्रमण का अंदेशा है/आज उड्डयन विभाग को भी कुछ परेशानी  का सामना करना  पड़  सकता है व् हवाई यात्रा मैं बाधा का अंदेशा है/ सामाजिक स्तर पर प्रतिष्ठित रहेंगे/ हीरे, पेट्रोल,वाहन व् काले  रंग की वस्तुओं का विक्रय विशेष लाभ देगा/आध्यात्म में भी रूचि रहेगी/  मीडिया, धार्मिक साहित्य के प्रकाशक, धर्म प्रचारक, आर्किटेक्ट्स व् ट्रांसपोर्टर्स अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक 8,17,26
 आज आप  दृढ़तापूर्वक निर्णय लेते हुए अपनी बात मनवाने की स्थिति में  रहेंगे// धार्मिक गतिविधियों , ज्योतिष व् वास्तु शास्त्र आदि में रुझान बढ़ेगा/ पेट्रोल, वाहन, हीरे  व् शल्य चिकित्सा उपकरणों  के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, सड़क निर्माता , प्रकाशक व् योग साधक विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/


अंक 9,18,27
आज का दिन सामान्य गतिविधियों में  बीतेगा/ धार्मिक क्रिया कलापों  में  समय दे पाएंगे/ हीरे, पेट्रोल, श्याम वर्ण वस्तुओं के विक्रेता , सर्जन्स ,आर्किटेक्ट्स व् ट्रांसपोर्टर्स अपेक्षाकृत लाभप्रद स्थिति मैं रहेंगे/ मीडिया अधिक प्रभाव शाली होगी/ आज आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com

No comments:

Post a Comment