Friday, July 26, 2024

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 28/7/2024 रविवार

 

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 28/7/2024 रविवार  


 अंक १,१०,१९,२८
आज नेतृत्व की प्रवृति विकसित होगी/सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में भी आप अग्रणी रहेंगे/ साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक,मर्चेंट नेवी, शिप्पिंग व् मत्स्य पालन विभाग, समुद्री उत्पादों व् चांदी के विक्रेता व् सफ़ेद रंग की वस्तुओं के व्यापारी विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक २,११,२०,२९
आज जल जनित संक्रमण का अंदेशा है/ पेय जल की शुद्धता पर विशेष ध्यान दीजिये/ सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सामान्य रहेगी/ शांत चित से दैनिक दायित्व पूर्ण करने के बाद, कुछ समय अभिरुचियों की तुष्टि व् सामाजिक मेलजोल में दीजिये व् छुट्टी के दिन का आनंद लीजिये/ 

अंक ३,१२,२१,३०
व्यक्तिगत प्रयास आज सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे/ आंशिक भाग्यानुकूलता  के फलस्वरूप, आर्किटेक्ट,वास्तु विद, मनोवैज्ञानिक, ज्योतिषी, मीडिया, प्रकाशक, वाहन, मोती व् समुद्री उत्पादों के विक्रेता एवं शिपिंग सेक्टर अपेक्षाकृत  अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ कुछ समय आमोद प्रमोद व् सैर 
सपाटे में दे पाएंगे/

अंक ४,१३,२२,३१
आज प्रशासनिक स्तर पर वैचारिक मतभेद आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ वाहन चालन में भी अतिरिक्त सावधानी की ज़रूरत है/ एक्वा गॉर्डस , समुद्री उत्पादों व् चांदी के निर्यात व् बिक्री से अतिरिक्त लाभ के आसार है/ मीडिया व् मनोवैज्ञानिक अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ५,१४,२३
आज प्रशासनिक नीति निर्धारण में आपको सफलता मिलेगी व् सामाजिक तथा दान पुन्य की गतिविधियों में  भी आप अग्रणी रहेंगे/ विदेश में राजनैतिक व् सांस्कृतिक शिष्ट मंडल भेजने हेतु अनुकूल दिन है/ विदेश सेवा में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी  व दुग्ध वितरक आज अपेक्षाकृत अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे 

अंक ६,१५,२४
आज का दिन सामान्य है/ दैनिक गतिविधियां निर्बाध पूरी हो पाएंगी/ दिन भर की छोटी छोटी उपलब्धियां आपको संतुष्टि देंगी/ कुछ समय अपनी पसंददीदा गतिविधियों में दीजिये व् छुट्टी के दिन का आनंद लीजिये/

अंक ७,१६,२५
आज आपकी रूचि धार्मिक गतिविधियों ,वास्तु व् ज्योतिष में  रहेगी/ सैर सपाटे व् साहसिक समुद्री अभियान भी आपको आकर्षित करेंगे/ मीडिया, प्रकाशक, योग साधना प्रशिक्षक, शिप्पिंग विभाग, मर्चेंट नेवी, समुद्री उत्पादों के विक्रेता व् निर्यातक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ८,१७,२६
आज प्रशासनिक मतभेद आपको परेशानी में  डाल सकते हैं/ अहम पर काबू रखिये/ राजनैतिक स्तर पर भी अनर्गल वादविवाद से यथासम्भव दूर रहिये/ सामंजस्य की नीति अपनाने की चेष्टा कीजिये/ उपभोग से पूर्व,  दुग्ध उत्पादों की शुद्धता के प्रति अवश्य आश्वस्त हो लीजिये; आज फ़ूड पोइज़निंग का अंदेशा है/

अंक ९,१८,२७
आज के दिन व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में  विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे / सामाजिक स्थिति भी सामान्य  रहेगी/ भाग्य से भी आज आप किसी विशेष अनुकंपा की आस में न रहिये/ दैनिक दायित्व वहन के उपरान्त, कुछ समय अभिरुचियों की तुष्टि में दीजिये व् आराम कीजिये/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक"

www.numeropath.com

No comments:

Post a Comment