Friday, July 26, 2024

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 27/7/2024 शनिवार

 

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 27/7/2024  शनिवार  


अंक १ ,१०, १९ ,२८ 
आज का दिन आपकी व्यक्तिगत उपलब्धियों के लिए सामान्य है/ बुजुर्गों व्  यातायात नियमों की अवहेलना आज आपकी परेशानी का सबब हो सकती है/ आर्थिक स्तर पर दिन नव निवेश के लिए प्रतिकूल है/कुछ अपयश का भी अंदेशा है/सहचर से संबंधों में  आज कटुता का अंदेशा है/
अंक २,११,२०,२९
आज स्वभाव की उग्रता पर नियंत्रण रखिये व अनर्गल वादविवाद व मुकदमेबाजी से दूर रहिये/   सम्पति की सौदेबाजी  या इस से जुड़ी कोई  न्यायिक प्रक्रिया आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/परिवार की सुख सुविधा व मनोरंजन पर व्यय कर पाएंगे/कुछ आकस्मिक आर्थिक लाभ प्राप्ति के आसार हैं/ हीरे, एथनिक जेवेलरी,  वाहन, पेट्रोल, कॉस्मेटिक्स व् चर्म  का विक्रय अतिरिक्त लाभप्रद रहेगा/ कॉस्मेटिक सर्जन्स, सेक्सोलॉजिस्ट्स, आर्किटेक्ट्स व् आध्यात्म गुरु विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/
अंक ३,१२,२१,३०
आज आध्यात्मिक गतिविधियों में  रूचि रहेगी व घर में  कुछ मांगलिक गतिविधियों  के आसार हैं/ आर्थिक संसाधनों की कमी के बावजूद आप पारिवारिक व व्यवसायिक गतिविधियाँ पूरी कर पाएंगे/आप स्वतंत्र रूप से निर्ण लेते हुए अपनी बात मनवा पाएंगे, परन्तु कुछ अपयश का अंदेशा है/ प्रेमप्रसंग में आज आत्मीयता की कमी खलेगी/ फोटो जर्नलिस्ट, प्रकाशक, धर्म गुरु, जौहरी, कृषक वर्ग, ईंधन व् वाहन विक्रेता अपेक्षाकृत अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक ४,१३,२२,३१
आज का दिन व्यक्तिगत प्रयासों के लिए सामान्य है/ परन्तु आर्थिक स्तर पर दिन जोखिमपूर्ण है/सहचर से भी अपव्यय के कारण कुछ मनमुटाव का अंदेशा है/ बुजुर्गों व् यातायात नियमों की अवहेलना आज आपकी परेशानी का सबब  हो सकती है/  व्यवस्थित मन से दैनिक दायित्व निभाने की चेष्टा कीजिये व् नए प्रोजेक्ट्स स्थगित कर दीजिये/
अंक ५,१४,२३
आज मन की चपलता पर काबू रखिये व बहसबाजी से भी दूर रहिये/ बुजुर्गों से अनर्गल वादविवाद  परेशानी बढ़ा सकते  हैं/ वाहन चालन में अधिक सजग रहिये/  सम्पति से जुड़ी कोई न्यायिक प्रक्रिया आज शुरू न कीजिये/ सेहत व आहार की ओर भी विशेष ध्यान दीजिये/
अंक ६,१५,२४
आज स्वभाव विनम्र रखने की कोशिश कीजिये/ सेहत का भी विशेष ध्यान रखिये/  उच्च ताप या चर्म रोग से हानि हो सकती है/ सम्पति स्थान्तरण आज न कीजिये /आर्थिक दृष्टि से दिन अनुकूल है /फैशन व ग्लेमर की दुनिया से जुड़े लोग लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/
अंक ७,१६,२५
आज सेहत व आहार की ओर विशेष ध्यान दीजिये/ किसी पुराने चर्म रोग या ज्वर ,रक्त चाप से परेशानी हो सकती है/ सम्पति का लेन देन भी आज न कीजिये/ आर्थिक स्तर पर दिन अनुकूल है/कुछ आकस्मिक लाभ मिल सकता है/
अंक ८,१७,२६
आज आध्यात्मिक गतिविधियों में मन रमेगा/ सेना व न्यायपालिका, पत्रकारों के लिए विशेष अनुकूल दिन है/ हीरे, नवरतन, बहु रंगी उत्पादों, भू उत्पादों, ईंधन, बारूद  का विक्रय लाभ देगा/ 
आज आप अपनी बात दृढ़तापूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे/
अंक ९,१८,२७
आज सहचर से संबंधों में  मधुरता की कमी महसूस होगी/ आर्थिक संसाधनों की कमी के बावजूद पारिवारिक दायित्व निभा पाएंगे/ सेना,न्यायिक पेशे से जुड़े लोग, नवरतन, ईंधन, बारूद व बहु रंगी भू उत्पादों के विक्रेता विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ आध्यात्मिक गतिविधियों, ज्योतिष, वास्तु परामर्श आदि में रुझान बढ़ेगा/ आप स्वतंत्र रूप से निर्णय लेते हुए, अपनी बात मनवाने  में रहेंगे/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक"
www.numeropath.com

No comments:

Post a Comment