Thursday, July 25, 2024

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 26/7/2024 शुक्रवार

 

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 26/7/2024  शुक्रवार 


अंक १,१०,१९,२८ 
आज अहम के टकराव के कारण परेशानी हो सकती है/ वैचारिक मतभेद परेशानी बढ़ा सकता है /सामंजस्य की नीति अपनाने में  ही हित है/  वाहन चालन में भी आज अधिक सचेत रहिये/ आज के दिन होटल उद्यमी, पर्यटन विभाग व् संगीतकार, बेंकर्स व् निर्यातक, नर्सिंग होम्स, बालरोग व् मनोरोग विशेषज्ञ विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ मेहमान नवाजी में  भी कुछ समय दे पाएंगे/ प्रेमप्रसंग में आज आत्मीयता की कमी खलेगी/ नवनिवेश के लिए दिन प्रतिकूल है/

अंक २,११,२०,२९
आज का दिन आप के लिए विशेष भाग्यशाली है कर्म व् भाग्य दोनों ही आपको लाभान्वित करेंगे/ / आपका सामाजिक व् साहित्यिक दायरा बढेगा/ अपनी बात सहजता से मनवाने की स्थिति में  रहेंगें / पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व प्रभावपूर्ण ढंग से पूरे होंगे/ मेहमान नवाजी में भी समय दे पाएंगे/ बालरोग व् मनोरोग विशेषज्ञ, सेक्सोलॉजिस्ट्स, संगीतकार, मीडिया, फैशन व् ग्लेमर जगत, निर्यातक, वाहन व् पेट्रोल विक्रेता, हीरे के व्यापारी, साहित्यकार,प्रकाशक व् इवेंट मैनेजर्स, भूरे, स्लेटी व् काले रंग की वस्तुओं के विक्रेता  विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ३,१२,२१,३०
आज आपका सामाजिक प्रभुत्व बढ़ेगा / सामाजिक व् साहित्यिक दायरा विस्तृत होगा/ पारिवारिक व् कारोबारी दायित्व आपकी प्राथमिकता रहेंगे/ आध्यात्म में भी रूचि रहेगी/ सोने, हीरे व् सम्पति में  निवेश  कीजिये/ आज संतान पक्ष की कोई चिंता आपको विचलित कर सकती है/ सहचर की भावनाओं के प्रति भी विशेष सजग रहिये/ धैर्यपूर्वक समाधान पाने की चेष्टा कीजिये/ आज किसी को भी धन उधार न दीजिये, अन्यथा वसूलते समय परेशानी रहेगी/

अंक ४,१३,२२,३१
आज वैचारिक मतभेद आपके उच्च अधिकारियों के साथ आपकी अनबन बढ़ा  सकते है/ राजनैतिक स्तर पर अहम का टकराव व् अनर्गल वादविवाद आपकी  उलझनें बढ़ा सकते हैं/ बुजुर्गों के साथ भी तालमेल बिठा कर चलिए/ आज का दिन नर्सिंग होम्स, बेंकर्स, लेखाविद, पर्यटन व् होटल उद्यमियों एवं निर्यातकों के लिए अनुकूल है/ शेयर्स में वनाये प्रोजेक्ट्स में निवेश आज प्रतिकूल परिणाम दे सकता है/ कुछ अपयश का भी अंदेशा है/ अपव्यय के कारण सहचर से मनमुटाव हो सकता है/

अंक ५,१४,२३
व्यक्तिगत प्रयास आज कोई अनुकूल परिणाम नहीं दे पाएंगे, परन्तु भग्यानुकूलता से कुछ बाधित कार्य गति लेंगे/आज अपनी गणनात्मक क्षमता का भरपूर उपयोग व्यवसाय के विस्तार के लिए व् नयी नीतियाँ निर्धारण करने हेतु कीजिये/ पारिवारिक निर्णय लेते समय अंतरात्मा की पुकार की ओर ध्यान दीजिये/ अहम के टकराव से बचिए/ वाहन चालन में भी विशेष सतर्कता बरतिए/

अंक ६,१५,२४
आज व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आप भग्यानुकूलता  लाभान्वित होंगे/ सोने व् सम्पति व् एथिनिक जेवेलेरी तथा गृह उपयोगी सामग्री के विक्रय व् निवेश से विशेष लाभ मिलेगा/ पारिवार की सुख सुविधा पर व्यय कर पाएंगे/ सामाजिक सरोकार की व् साहित्यिक गतिविधियों में कुछ समय दे पाएंगे/

अंक ७,१६,२५
आज कर्म व् भाग्य दोनों ही आप का साथ देंगे/ साहित्यिक, सामाजिक, पारिवारिक व् व्यवसायिक क्षेत्र में  नाम होंगा व् आप अपने दायित्व प्रभावपूर्ण ढंग से निभा पाएंगे/ संगीतकार, निर्यातक, योग प्रशिक्षक, धर्म गुरु, सर्जन्स, साहित्यकार, प्रकाशक, अंक ज्योतिषी, लेखाविद,  सेक्सोलॉजिस्ट्स, बालरोग व् मनोरोग विशेषज्ञ  विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ सोने, हीरे, सम्पति, वाहन, कास्मेटिकस, चर्म उत्पादों, बालपयोगी उत्पादों व् खेल सामग्री  का व्यापार विशेष लाभ देगा/

अंक ८,१७,२६
व्यवसायिक, सामाजिक व्  पारिवारिक दायित्व प्रभावपूर्ण  ढंग से निभा पायेंगे/ प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी/  आप अपने निर्णय मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ आज आध्यात्मिक कार्यों में  रूचि रहेगी/ घर में  मांगलिक गतिविधियों के आसार हैं/ साहित्यकार, प्रकाशक, सर्जन्स, भविष्य्वेता, आर्किटेक्ट्स, हीरे, सोने, सम्पति व् वाहन के व्यापारी विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ 

अंक ९,१८,२७
आज सामाजिक व् साहित्यिक क्षेत्र में  नाम होगा/ पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व सहजता से  निभ जायेंगे/ सोने, हीरे, सम्पति में निवेश विशेष लाभ देगा/ किसी को भी आज उधार न दीजिये/ आर्थिक नवनिवेश जोखिमपूर्ण रहेगा/कुछ अनचाहे मेहमान आपकी परेशानी का सबब बन सकते हैं/ संतान पक्ष की किसी चिंता से अधीरता बढ़ सकती है, परन्तु आप स्वतंत्र रूप से निर्णय लेते हुए,अपनी बात मनवाने की स्थिति में होंगे/ धार्मिक गतिविधियों में रूचि रहेगी/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com में देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक"
www.numeropath.com

No comments:

Post a Comment