Thursday, July 25, 2024

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 25/7/2024 गुरुवार

 

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 25/7/2024  गुरुवार   


 अंक 1,10,19,28
आज कलात्मक व रचनात्मक अभिव्यक्ति के लिए उत्तम दिन है/आप शांत चित से अपने कार्य पूरे कर पाएंगे/ साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक, शिप्पिंग व मत्स्य पालन विभाग,मर्चेंट नेवी, जलशुद्धीकरण सयंत्र , मोती व् सी शेल्स कलाकृतियों के विक्रेता  विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ पर्यटन व होटल उद्यमी आतिरिक्त लाभ प्राप्त करेंगे/

अंक 2,11,20, 29
आज जल जनित संक्रमण का अंदेशा है/ पेय जल की शुद्धता पर विशेष ध्यान दीजिये/ आपकी  रूचि पारिवारिक, सामाजिक व् साहित्यिक गतिविधियों में रहेगी/ स्त्रीरोग चिकित्सक  शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता, आर्किटेक्ट्स, सोने व् सम्पति के निवेशक विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी/

अंक 3,12,21,30
व्यक्तिगत प्रयास सार्थक परिणाम देंगे व् आप भाग्यानुकूलता से भी लाभान्वित होंगे/ समुद्री उत्पादों व चांदी के विक्रेता, मर्चेंट नेवी,आध्यात्म गुरु, आर्किटेक्ट्स, प्रसूतिगृह, प्रकाशक व् शिक्षाविद  विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ आप रचनात्मक गतिविधियों में भी कुछ समय दे पाएंगे/ 

अंक 4,13,22,31
आज नेतृत्व की क्षमता विकसित होगी/ आपके प्रशासनिक नवाचारो को सहज अनुमोदन प्राप्त होगा/साहसिक समुद्री अभियान व सैर सपाटे में रूचि रहेगी/ चांदी व समुद्री उत्पादो के निर्यातक व् शिपिंग इंडस्ट्री  विशेष लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/ अपने उत्पादों व् आविष्कारों को विदेश में पेटेंट करवाने हेतु अनुकूल दिन है/

अंक 5,14,23
अपनी गणनात्मक प्रतिभा का उपयोग व्यवसायिक नीतियों के निर्धारण व कारोबारी विस्तार के लिए कीजिये/ शिक्षाविद, साहित्यकार, प्रकाशक,सामाजिक कार्यकर्ता, गृह व् शिक्षा ऋण एजेंट्स, आर्किटेक्ट्स, प्रसूतिगृह, आज भाग्य अनुकूलता से विशेष लाभान्वित होंगे/ प्रशासनिक व् सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी/

अंक 6,15,24
आज का दिन सामान्य  रूप से, बिना किसी  उल्लेखनीय बदलाव के बीतेगा / दैनिक गतिविधियों पर ही ध्यान दीजिये/ दिन भर की छोटी छोटी उपलब्धियां आपको संतुष्टि देंगी/ आंशिक भाग्यानुकलता के फलस्वरूप, सामाजिक व् पारिवारिक क्षेत्र में प्रभुत्व बढ़ेगा व् व्यवसायिक दायित्व भी सहजता से निभा पाएंगे/

अंक 7,16,25
आज आप उर्जावान व खुश रहेंगे/ मनोरंजन व् सैर सपाटे में  बिताया गया समय आपको प्रफुल्लित रखेगा/समुद्री उत्पादों  के निर्यात से आतिरिक्त लाभ मिलेगा/ मीडिया, अनुवादक, शिपिंग इंडस्ट्री, जलशुद्धीकरण सयंत्र, मनोवैज्ञानिक, स्त्ररेंग विशेषज्ञ, आर्किटेक्ट्स,  सोने व् सम्पति के विक्रेता  विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 8,17,26
व्यक्तिगत प्रयास आज सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे/ आज प्रशासनिक मतभेद आपकी परेशानी बढ़ा सकते है/ अहम पर काबू रखिये व सामंजस्य की नीति अपनाईये/ सफ़ेद रंग की वस्तु से हानि का अंदेशा है/ आंशिक भाग्य्यानुकूलता के फलस्वरूप, पारिवारिक व् सामाजिक दायित्व सहजता से निभा पाएंगे/ सोने व्  सम्पति के विक्रेता, साहित्यकार व् प्रकाशक अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
दैनिक दायित्व सहजता से निभा पाएंगे/ आंशिक भाग्यानुकूलता से भी कुछ हद तक लाभान्वित होंगे/ सामाजिक व् साहित्यिक गतिविधियों के क्षेत्र में कुछ पहचान बना पाएंगे/ शिक्षाविद, प्रकाशक, सोने व् सम्पति के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स व् प्रसूतिगृह अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक"

No comments:

Post a Comment