NUMEROLOGY TIPS FOR 7/1/2021 THURSDAY
Persons endowed with Birth Number 7 and those bestowed with Luck Number 7, 4, 3 will be in more favorable status today.
Lucky colors for the day are golden yellow, off white and pearl color.
RAJNI CHHABRA
कैसा रहेगा आपके वर्ष २०२१
भविष्य
को जानने की जिज्ञासा हर प्राणी के चेतन व् अवचेतन मन में बसती है/
ज्योतिष की विभिन्न विधाओं के माध्यम से हम अपने आने वाले समय की झलक पाना
चाहते है/ अंक ज्योतिष के आधार पर जानना चाहेंगे न आप कि कैसा रहेगा आपका
आने वाला वर्ष /
सर्वप्रथम जानिए अपना मूलांक व् भाग्यांक/ आपके जन्म की तिथि आपका मूलांक है व् भाग्यांक जानने के लिए जोड़िये जन्मतिथि +माह +वर्ष
उदहारण के लिए २/७/१९८१, इस दिन जन्मे व्यक्ति का मूलांक होगा २ और भाग्यांक १
2+7+1+9+8+1 =28→2+8=10 →1+0=1
ग्रहीय अंक १ से ९ के अंतर्गत आपका आगामी वर्ष २०१९ कैसा रहेगा, जानिए अंक ज्योतिषीय गणना के आधार पर/
वर्ष २०२० का स्वामी अंक ५ है/ अंक ४ अपने आप में बुध ग्रह की विशेषताएं समाहित किये हुए है/ स्वाभाविक रूप से, इस वर्ष में गतिशीलता , स्वतंत्र रूप से निर्णय लेने व् कार्यवहन की क्षमता, विदेशी संपर्क सूत्रों से लाभ व् विदेश गमन के अवसर व् नवाचारों में उत्कृष्टता बढ़ेगी / इस ग्रह की मूल प्रवृति है: गतिशीलता, सामाजिक स्तर पर सम्मान में वृद्धि व् नवाचार/ वे व्यक्ति जिनका भाग्याक १, २,४, ५ व् ७ है, अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे व् वे व्यक्ति जिनका भाग्यांक ३, ८ व् ९ है, असुविधाजनक स्थिति में रहेंगे/ इवेंट मैनेजर्स, कोरिओग्राफर्स, संगीतकार,बेंकर्स, निर्यातक, लोन व् ट्रेवल एजेंट्स, कंसल्टेंसी सर्विसेज व् टूरिज्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ संतानहीन दम्पतियों के लिए यह वर्ष सुखद रहेगा व् दत्तक संतान गोद लेने हेतु भी अनुकूल वर्ष है/ स्वर्ण व् रिहायशी सम्पति के विक्रेता लाभप्रद स्थिति रहेंगे/
भाग्यांक १
वर्ष २०२० में, आप सामान्य रूप से दायित्व वहन कर पाए, परन्तु इस वर्ष आप व्यवसायिक व् सामाजिक क्षेत्र में कोई भी उल्लेखनीय प्रगति कर पाएंगे/ विदेशी संपर्क सूत्रों से भी आप लाभान्वित होंगे/ विदेश गमन के अवसर भी बनेंगे/
यदि इस समय आप अपनी उम्र के वर्ष १, १०, १९ , २८, ३७, ४६, ५५, ६४, ७३, ८२ आदि से गुजर रहें हैं, आपकी स्थिति सुविधापूर्ण व् प्रभावपूर्ण रहेगी/
भाग्यांक २
यह वर्ष आपके लिए विशिष्ट है/ आपकी स्थिति मे किसी उल्लेखनीय बदलाव के आसार हैं/ विदेशी संपर्क सूत्र लाभान्वित करेंगे/ आप अपने व्यवसायिक,पारिवारिक व् सामाजिक दायित्व सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भौतिक व् मानसिक स्थिति सुखद रहेगी/ आप सहज ,संतुलित चित से, वर्ष २०२१ में दायित्व वहन व् योजनाओं का क्रियान्वन सुचारू रूप से कर पायेंगे/ आप शांत व् प्रसन्नचित रहते हुए, स्थितियों से सामंजस्य बनाए रखने में सफल रहेंगे/
यदि इस समय आपके जन्मांक का चलित अंक २,११,२०,२९, ३८ ,४७, ५६ ,६५, ७४, ८३ आदि हैं, आपकी स्थिति अपेक्षाकृत सुखद रहेगी/
भाग्यांक ३
गत वर्ष आपके लिए तटस्थता का वर्ष था , परन्तु वर्ष २०२१ आपके लिए कोई सुखद बदलाव नहीं ला पायेगा/ आपकी स्थिति में किसी मनभावन व्यवसयिक बदलाव के आसार नहीं हैं/ सामाजिक, पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व वहन सामान्य रूप से नहीं कर पाएंगे/ सामान्य दायित्व वहन में किसी बाधा का अंदेशा है/ असमंजसता की स्थिति बनी रहेगी, जिसके कारण तनाव रहेगा/ इस वर्ष किसी को भी उधार न दीजिये, अन्यथा वसूलते समय दिक्कत रहेगी/
यदि इस समय आपके जन्मांक का चलित अंक ३, १२, २१ ,३० ,३९ , ४८ , ५७ , ६६ , ७५, ८४ आदि हैं , आपकी स्थिति असहज रहेगी/
भाग्यांक ४
वर्ष २०२०, आपके लिए अच्छा रहा व् आप सहजता पूर्वक दायित्व वहन कर पाये/ २०२०में भी आप भाग्य अनुकूलता से विशेष लाभान्वित होंगे/ आपकी स्थिति सराहनीय रहेगी/ अपने हाथों में इस समय जो कार्यभार और दायित्व है, उन्हें दृढ़ता पूर्वक व् संयमित मन से निभा पायेंगे/ प्रशासनिक नवचारों, सामाजिक सरोकारों व् राजनेतिक क्षेत्र की गतिविधियों में आप विशिष्ट पहचान बना पायेंगे/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता, दुग्ध उत्पादक व् वितरक, वैज्ञानिक व् शोधकर्ता,राजनेता व् एन जी ओ अपेक्षाकृत सुखद स्थिति में रहेंगे/ आत्म विश्वास बढ़ेगा/ आप दृढ़ता पूर्वक निर्णय लेते हुए, उन्हें अपने व्यवसायिक, सामाजिक व् राजनेतिक क्षेत्र में लागू कर पाएंगे/
यदि इस समय आपके जन्मांक का चलित अंक ४, १३, २२ ,३१ , ४०, ४९ , ५८ , ६७ , ७६ , ८५ आदि हैं, आपकी स्थिति सुखद व् सराहनीय रहेगी/
भाग्यांक ५
वर्ष २०२०, आपके लिए सुखद रहा व् आप प्रभावपूर्ण ढंग से दायित्व वहन कर पायें; वर्ष २०२१ में भी आप भाग्य अनुकूलता से लाभान्वित होंगे/ विदेशी संपर्क सूत्र आके सहायक सिद्ध होंगे/विदेश में प्रशासनिक सेवा के अवसर बनेगे/ साँस्कृतिक व् राजनेतिक शिष्ट मंडल विदेश में सराहना बटोर पायेंगे/ सामाजिक कार्यकर्ता, नियोजन कार्यालय, सफ़ेद रंग की वस्तुओं व् डेयरी उत्पादों के विक्रेता इस वर्ष भाग्य अनुकूलता से अधिक लाभान्वित होंगे/ सामाजिक, व्यवसायिक व् राजनेतिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढेगी/ स्वत ही आपको कुछ ऐसी सुविधाएँ प्राप्त होंगी, जिनके परिणाम स्वरुप, लक्ष्य प्राप्ति और सुगम हो जाएगी/आप पूर्वाभास से भी लाभान्वित होंगे/
भाग्यांक ६
गत वर्ष आपके लिए तटस्थता पूर्ण रहा, परन्तु वर्ष २०२१ में आप भाग्य अनुकूलता से कोई विशेष लाभान्वित नहीं होंगे/ व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक दायित्व सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/
यदि इस समय आपके जन्मांक का चलित अंक ६, १५, २४, ३३, ४२, ५१, ६०, ६९ , ७८ , ८७ आदि हैं , आपकी स्थिति सामान्य रहेगी//
भाग्यांक ७
गत वर्ष आपके लिए सामान्य रहा, परन्तु वर्ष २०२ आपके लिए सुखद व् फलदायक है/ भाग्य से किसी विशेष अनुकम्पा की प्राप्ति की सम्भावना है/ व्यवसायिक, पारिवारिक व् सामाजिक स्तर पर सामंजस्य बना रहेगा/ दायित्व वहन निर्बाध कर पायेंगे/विदेश गमन के अवसर बन सकते है व् आप विदेशी सम्पर्क सूत्रों से भी कुछ आकस्मिक लाभ प्राप्त कर सकते
यदि इस समय आपके जन्मांक का चलित अंक ७, १६ , २५, ३४, ४३, ५२ , ६१, ७०, ७९, ८६ आदि हैं , आपकी स्थिति सुखद रहेगी/
भाग्यांक ८
वर्ष २०२० में आपकी स्थिति परेशानी युक्त रही, और २०२१ में आपकी पारिवारिक, सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति में कुछ विशेष बदलाव के आसार नहीं है/ राजनेतिक व् प्रशासनिक स्तर पर अवरोध आपको अधीर व् अशान्त कर सकते है/ अहम के टकराव के कारण उलझने बढ़ सकती है/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता अपेक्षाकृत कम लाभ कमा पायेंगे/
यदि इस समय आपके जन्मांक का चलित अंक ८,१७, २६, ३५, ४४, ५३, ६२, ७१, ८०, ८९ आदि हैं , आपकी भाग्य स्थिति तटस्थ रहेगी/
भाग्यांक ९
बीते
वर्ष आपकी स्थिति सामान्य रही, परन्तु वर्ष २०१९ में भी आपकी स्थिति में
किसी अनुकूल बदलाव के आसार नहीं है/ पारिवारिक, सामाजिक व् व्यवसायिक
दायित्व कठिनाई से निभा पाएंगे/ किसी नवीन प्रोजेक्ट के आसार नहीं
हैं/ संतान पक्ष की कोई चिंता व् उधार दिया गया धन भी आपकी परेशानी का सबब हो सकते है/ विदेश गमन में बाधा के आसार हैं/मन में कुछ असमंजस की स्थिति बनी रहेगी/
यदि इस वर्ष आपके जन्मांक का चलित अंक ९, १८, २७, ३६, ४५, ५४, ६३, ७२, ८१ ,९० आदि है, तब स्थिति असहज व् तनावपूर्ण रहेगी/
रजनी छाबड़ा
वरिष्ठ अंकशास्त्री
www. numeropath .com