अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 12/9/2026 शनिवार
====================================================
अंक 1,10,19,28
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य से आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आस में न रहिये/ वाहन चालन में आज अधिक सजग रहिये/ बुजुर्गों के साथ अनर्गल वादविवाद आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं; उनकी भावनाओं के प्रति अधिक संवेदनशील रहिये/
अंक 2,11,20,29
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको अपेक्षाकृत अधिक लाभान्वित करेंगे/ आर्थिक, सामाजिक व् पारिवारिक
स्थिति सराहनीय रहेगी/ मीडिया, कॉस्मेटिक सर्जन्स, प्रसूतिगृह ,कलाकार, संग्रहालय व् वाचनालय, चांदी,सोने, हीरे, सम्पति, वाहन, पेट्रोल, सुनहरी व् श्याम वर्ण वस्तुओं के विक्रेता, ट्रांसपोर्टर्स,आर्किटेक्ट्स, मूवर्स व् पैकर्स, धर्म गुरु, भविष्यवेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ तीर्थयात्रा के अवसर बन सकते है/ घर में मांगलिक गतिविधियों के आसार है/
अंक 3,12,21,30
आज व्यक्तिगत प्रयास बहुत सार्थक परिणाम देंगे व आप भाग्य अनुकूलता से भी लाभान्वित होंगे/ भवन निर्माण शुरू करने ले लिए,ऑफिस व् घर की आंतरिक सज्जा के लिए , निवास व् व्यवसाय बदलने के लिए विशेष अनुकूल दिन है/ ट्रांसपोर्टर्स चांदी, सोने व् हीरे , पेट्रोल, वाहन, लोहे के विक्रेता, ट्रांसपोर्टर्स,मूवर्स व् पैकर्स, मीडिया, प्रकाशक, धर्म गुरु, भविष्यवेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आप अपनी बात दृढ़तापूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य से भी आज आप किसी अनुकम्पा की आस में न रहिये/ दैनिक निर्धारित सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ अहम पर यथासम्भव काबू रखिये व् बुजुर्गों को समुचित सम्मान दीजिये/ यातायात नियमों कीअवहेलना आज आपकी परेशानी का सबब हो सकती है/
अंक 5,14,23
आज व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ साहित्यिक व् सामाजिक दायरा भी कुछ विस्तृत होगा/ गृह व् शिक्षा ऋण एजेंट्स, सोने, सम्पति व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, साहित्यकार, सामाजिक कार्यकर्ता, स्त्रीरोग विशेषज्ञ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ बुजुर्गों व् यातायात नियमों की अवहेलना आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/
अंक 6,15,24
आज पारिवारिक व् कारोबारी दायित्व आपका अधिकाँश समय लेंगे, परन्तु आप साहित्यिक व् सामाजिक गतिविधियों में भी कुछ समय बिता पाएंगे/ आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार, साहित्यकार, शिक्षण संस्था संचालक, सोने ,सम्पति व् गृह उपयोगी उत्पादों के विक्रेता, प्रसूति गृह आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 7,16,25
आज पारिवारिक व् कारोबारी दायित्व आपका अधिकाँश समय लेंगे,परन्तु आप साहित्यिक व् सामाजिक गतिविधियों में भी कुछ समय बिता पाएंगे/ आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार, साहित्यकार, शिक्षण संस्था संचालक, सोने, सम्पति व् गृह उपयोगी उत्पादों के विक्रेता, प्रसूति गृह आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ परिवार में कुछ मांगलिक कार्य के आसार हैं/
अंक 8,17,26
आज आप दृढ़ता पूर्वक निर्णय लेते हुए, अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ पारिवारिक, सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति सुखद रहेगी/ सोने, हीरे, वाहन, पेट्रोल, सरसों के तेल, सम्पति के विक्रेता, सर्जन्स, प्रसूतिगृह, मीडिया, प्रकाशक, धर्म गुरु आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ अहम के टकराव के कारण प्रशासनिक व् राजनैतिक क्षेत्र में कुछ परेशानी हो सकती है/
अंक 9,18,27
आज आपकी व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ आप स्वतंत्र रूप से निर्णय लेने व् अपनी बात दृढ़तापूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ सोने, हीरे, ईंधन, वाहन, लोहे, प्रकाशन सामग्री के विक्रेता, मीडिया, साहित्यकार, आध्यात्म गुरु, वास्तुविद, आर्किटेक्ट्स, सर्जन्स व् स्त्रीरोग विशेषज्ञ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ धार्मिक क्रियाकलापों में मन रमेगा/
अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक
उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/
रजनी छाबड़ा
वरिष्ठ अंकशास्त्री