Thursday, September 10, 2026

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 16/9/2026

 अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  16/9/2026

=============================================
अंक 1,10,19,28
आज आप शांत मन से दैनिक दायित्व प्रभावी ढंग से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से कुछ बाधित कार्य भी गति लेंगे / शिपिंग इन्डस्ट्री , टूरिज्म सेक्टर, खेलजगत, नर्सिंग होम्स, मनोचिकित्सिक, निर्यातक, जल शुद्धिकरण सयंत्र, चांदी, मोती, सीफ़ूड, स्लेटी  रंग की वस्तुओं, बालोपयोगी  व् खेल सामग्री के विक्रेता, इवेंट मैनेजर्स व् साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ बुजुर्गों  की भावनाओ के प्रति आज अधिक सहिष्णु रहिये/ वाहन चालन अधिक में सतर्कता बरतिए/


अंक 2,11,20,29
आज सेहत व् पेयजल की शुद्धता की ओर अधिक सजग रहिये/  जलजनित संक्रमण  से परेशानी का अंदेशा है/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आप अस्वस्थता के बावजूद भी अपने व्यवसायिक व् सामाजिक दायित्व निभा पाएंगे/ निर्यातक, बेंकर्स, इवेंट मैनेजर्स, फैशन व् ग्लैमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, स्लेटी व् भूरे रंग की वस्तुओं, खेल सामग्री व् बालोपयोगी  उत्पादों के विक्रेता, फिल्म निर्माता व् कोरियोग्राफर्स, मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक, खेल सवांददाता  व् फ़िज़ियोथेरेपिस्ट आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/


अंक 3,12,21,30
आज आर्थिक संसाधन अपेक्षाकृत सीमित होने कारण, आप अपने बच्चों की बढ़ती मांगे पूर्ण करने में  कुछ परेशानी  महसूस करेंगे/ आकस्मिक आये मेहमानों के कारण पूर्वनिर्धारित कार्यक्रमों में  भी कुछ फेर बदल का अंदेशा है/ आर्थिक नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/ शिपिंग इन्डस्ट्री,  समुद्री उत्पादों के विक्रेता, साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक, मनोवैज्ञानिक आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/


अंक 4,13,22,31

आज आप शांत मन से अपने कार्य पूर्ण कर पाएंगे व् कुछ समय रचनात्मक गतिविधियों एवं सैर सपाटे में  भी दे पाएंगे/ नए प्रोजेक्ट्स आज स्थगित कर दीजिये / वाहन चलन में अधिक सतर्क रहिये/ बुजुर्गों के साथ अनर्गल वादविवाद से दूर रहिये व्  अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/ शिपिंग सेक्टर, खेल जगत होटल उद्यमी, निर्यातक, साहसिक समुद्री अभियान से जुड़े लोग व् समुद्री उत्पादों के विक्रेता , लोन  एजेंट्स, मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 5,14,23

व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे, परन्तु भाग्य अनुकूलता से आपके कुछ बाधित कार्य गति लेंगे/ निर्यातक, खेल जगत, बेंकर्स, ट्रेवल एजेंट्स, नर्सिंग होम्स, मनोवैज्ञानिक, इवेंट मैंजर्स, संगीत व् नृत्य निर्देशक , खेल सामग्री के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ आंशिक भाग्य अनुकूलता से, आपकी आर्थिक व् सामाजिक  स्थिति  सामान्य रहेगी/ कुछ समय अपनी पसंददीदा गतिविधियों में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिये/ 


अंक 7,16,25
दैनिक क्रियाकलाप प्रभावपूर्ण ढंग से पूर्ण कर पाएंगे/ आर्थिक संसाधन प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होंगे/ आप मनचाहे ढंग से व्यय  कर पाएंगे/ मेहमाननवाज़ी में व् बच्चों के साथ बिताया गया समय यादगार रहेगा/ मनोवैज्ञानिक, बालरोग चिकित्सिक,खेल जगत, मीडिया,  होटल उद्यमी, मोवेर्स व् पैकर्स, आर्किटेक्ट्स,  शिप्पिंग इंडस्ट्री व् जल शुद्धिकरण सयंत्र, स्लेटी रंग की वस्तुओं व् समुद्री उत्पादों के विक्रेता व् मत्स्य पालक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आप अपनी बात सहजता से मनवाने की स्थिति में रहेंगे; बुजुर्गों से भी आशीष मिलेगी/  


अंक 8,17,26

व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आपके प्रयासों में  नवीनता की कमी से कुछ बोरियत महसूस होगी/ कुछ समय पसंद दीदा गतिविधियों व् सामाजिक मेलमिलाप में  दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/ आज धार्मिक गतिविधियों में कुछ समय दे पाएंगे/हीरे, वाहन व् ईंधन के विक्रेता अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27

दैनिक क्रियाकलाप सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ सीमित साधनों से ही काम चलाइये व् किसी से भी उधार न लीजिये/ बच्चों की किसी समस्या के चलते व् आकस्मिक आये मेहमानों के कारण, पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में कुछ बदलाव का अंदेशा है/ धार्मिक क्रियाकलापों में मन रमेगा/ हीरे ,लोहे व् ईंधन के विक्रेता अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 



www. numeropath .com

No comments:

Post a Comment